411 REFERENCE · Wikipedia
औद्योगिक नियंत्रण प्रणाली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
औद्योगिक नियंत्रण प्रणाली ( Industrial control systems ) एक सामान्य शब्द है जिसमें औद्योगिक प्रक्रियाओं के नियंत्रण के लिए उपयोग की जाने वाली कई प्रकार की नियंत्रण प्रणालियाँ और संबंधित उपकरण शामिल हैं। नियंत्रण प्रणाली आकार में कुछ मॉड्यूलर पैनल-माउंटेड नियंत्रकों से लेकर कई हजारों फील्ड कनेक्शन के साथ बड़े, आपस में जुड़े हुए और इंटरएक्टिव वितरित नियंत्रण प्रणालियाँ (DCS) तक हो सकती है। नियंत्रण प्रणाली, संसूचक के माध्यम से प्रक्रिया चर (पीवी) को मापकर आंकड़ा (डेटा) प्राप्त करती है, एकत्रित डेटा की वांछित सेटपॉइंट्स (एसपी) के साथ तुलना करती है, और अंतिम नियंत्रण तत्वों ( जैसे नियंत्रण वाल्व) के माध्यम से प्रक्रिया को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कमांड देती है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
मापयंत्रण (इंस्ट्रुमेन्टेशन)
नियंत्रण प्रणाली
श्रेणी:नियंत्रण सिद्धान्त