Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पीडीऍफ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|एक पीडीऍफ फ़ाइल की झलक पीडीऍफ अर्थात पोर्टेबल डॉक्यूमेण्ट फॉर्मेट ई-पुस्तक हेतु प्रचलित फॉर्मेट है। यह अडॉबी नामक सॉफ्टवेयर कम्पनी के द्वारा विकसित किया गया था। वर्तमान में यह सबसे लोकप्रिय ई-बुक फॉर्मेट है। ई-पुस्तकों के अतिरिक्त इसे एक छपाई-मित्र (प्रिण्ट फ्रॅण्डली) फॉर्मेट के रूप में भी जाना जाता है। पीडीऍफ फाइल पढ़ना पीडीऍफ फाइल को पढ़ने के लिये हमें पीडीऍफ रीडर सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है। अडॉबी रीडर एक ऐसा ही सॉफ्टवेयर है। लेकिन यह काफी बड़े आकार का है तथा स्टार्ट होने में काफी समय लेता है और धीमा चलता है (खासकर पुराने पीसी पर)। पीडीऍफ फाइलें पढ़ने के लिये एक अत्यन्त लोकप्रिय, हल्का-फुल्का, छोटे आकार का एवं मुफ्त सॉफ्टवेयर है - फॉक्सिट रीडर। यह काफी तेज चलता है, जल्दी शुरु होता है तथा निरन्तर अद्यतन होता रहता है। पीडीएफ के गुण-दोष गुण बहुत प्रसिद्ध है। किसी भी युक्ति पर, किसी भी प्रचालन तंत्र में आसानी से खुल जाता है और सर्वत्र एक जैसा दिखता है। इसे देखना (पढ़ना) आसान है। पढ़ने वाले सॉफ्टवेयर आसानी से और निःशुल्क उपलब्ध हैं। हार्ड डिस्क पर कम जगह लेता है क्योंकि यह कई इमेज कम्प्रेशन अल्गोरिद्म का उपयोग करता है। दोष पीडीएफ को सम्पादित करना कठिन है। सम्पादित करने वाले सॉफ्टवेयर निःशुल्क नहीं हैं। पीडीएफ में टेक्स्ट पर काम करना अधिक कठिन है क्योंकि इसमें टेक्स्ट को इमेज जैसा समझा जाता है। पीडीएफ से टेक्स्ट कॉपी करके अन्यत्र चिपकाने पर प्रायः उसमें परिवर्तन हो जाता है। पढ़ना कठिन है - पीडीएफ फाइलें मानक A4 या A3 में बनी होतीं है जो प्रिन्टर पर प्रिन्ट करने के लिए बहुत अच्छी हैं किन्तु अधिकांश कम्प्यूटर स्क्रीन 4:3 और 16:9 ऐस्पेक्ट रेशियो के बीच वाले होते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि जब आप पीडीएफ को स्क्रीन पर पढ़ते हैं तो बहुत अधिक समय व्यतीत करना पड़ता है।https://openconcept.ca/blog/mike/alternative-pdf-using-sphinx-build-epub The Alternative to PDF: Using Sphinx to Build an EPUB 9 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20190811103103/https://openconcept.ca/blog/mike/alternative-pdf-using-sphinx-build-epub 11 अगस्त 2019 dead सन्दर्भ इन्हें भी देखें अडॉबी ई-पुस्तक अडॉबी रीडर फॉक्सिट रीडर ईपब (EPUB) बाहरी कड़ियाँ पीडीऍफ़ फाइल ओपन कैसे करे? श्रेणी:अडोबी श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:सॉफ्टवेयर