Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

५ अगस्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 5 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 217वॉ (लीप वर्ष मे 218 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 148 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1543 - फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया.  1781 - डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ. 1882 - जापान में मार्शल लॉ लागू किया गया. 1947- इंडोनेशिया में हॉलैंड ने राजनीतिक कार्यवाइ बंद की। २०१०- केन्या के 70% नागरिकों ने जनमत संग्रह में लोकतांत्रिक सुधारों के अंतर्गत नया संविधान बनाने का समर्थन किया। कश्मीर (भारत) के लेह में बादल फटने से तथा उसके बाद आई बाढ़ में 115 लोगों की मृत्यु हो गई। कराची (पाकिस्तान) में एमक्यूएम के विधायक रजा हैदर की हत्या के बाद चार दिनों से जारी जातीय हिंसा में 70 लोगों की हत्या कर दी गई। 2011- नासा के वैज्ञआनिकों ने साइंस पत्रिका में मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का दावा किया। 2011 - नासा द्वारा बृहस्पति का अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष शोध यान जूनो छोड़ा गया। 2018 - उत्‍तर प्रदेश के मुगल सराय जंक्‍शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्‍याय रेलवे स्‍टेशन किया गया। 2019 - भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर से संविधान में उल्लेखित धारा 370 को हटा दिया और इस राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया। अब इसे जम्मू एवं कश्मीर और लद्धाख केंद्र शासित प्रदेशों के नाम से जाना जाता है। 2020 - उच्चत्तम न्यायालय के फैसले के मुताबिक राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भूमि पूजन किया। जन्म १८५० — गाय दी मोपासां, फ्रांस कथाकार (मृत्यु : १८९३)। १९६८ — मरिन ले पेन, फ्रांस राजनीतिज्ञ। चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 अगस्त 1930 को हुआ था.  सुब्रह्मण्यम भारती सम्मान, रविशंकर उपाध्याय स्मृति पुरस्कार, शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत. भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म 5 अगस्त 1969 को हुआ था. बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था. 1852 - आचार्य प्यारे मोहन - उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी। 1901 - द्वारका प्रसाद मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री। 1980 - वत्सल सेठ, भारतीय अभिनेता। 1987 - जेनेलिया डिसूजा, भारतीय अभिनेत्री। 1936 - सुरेश मेहता - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं। 1929 - अरविंद जोशी - जानेमाने भारतीय अभिनेता थे। 1924 - जी. जी. स्वेल - भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष थे। 1915 - शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि 1890 - दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी 1947 - वीरेन डंगवाल - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि। 2001 - अंशू मलिक - भारत की महिला पहलवानों में से एक हैं। निधन १८९५ — फ्रेडरिक एंजेल्स, जर्मन समाजशास्त्री एवं दार्शनिक (जन्म १८२०)। १९६२ — मर्लिन मुनरो, अमरीका अभिनेत्री (जन्म १९२६  1950 - गोपीनाथ बोरदोलोई - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 2000 - लाला अमरनाथ - भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे। 1998 - केशब चन्द्र गोगोई - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता, जो असम के मुख्यमंत्री रहे थे। बहारी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:अगस्त