411 REFERENCE · Wikipedia
४९
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
49 (उंचास) एक प्राकृत संख्या है जो ४८ के बाद और ५० के पहले आती है।
गणित में
उंचास एम वर्ग संख्या है अर्थात् यह सात (7) का वर्ग है। इस तरह यह चौथी अभाज्य संख्या का वर्ग है। इस संख्या के दोनों अंक 4 और 9 वर्ग हैं जो क्रमशः 2 और 3 के वर्ग हैं।
यह पडोवन अनुक्रम का एक अवयव है जिससे पहले की संख्यायें 21, 28, 37 (प्रथम दो संख्याओं का योग उंचास है) हैं।https://oeis.org/A000931 Sloane's A000931 : Padovan sequence The On-Line Encyclopedia of Integer Sequences OEIS Foundation 2016-05-30
समान्तर श्रेढ़ी के सबसे छोटे वर्ग त्रिक की तीन संख्यायें (1, 25, 49) हैं जबकि दूसरे सबसे छोटे वर्ग त्रिक की संख्यायें (49,169,289) हैं।
49 सबसे छोट विकविक्तकर है जो पूर्णतः वास्तविक घन क्षेत्र है।https://oeis.org/A006832 A006832 - OEIS स्लोअन नील ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ इंटिजर सिक्वेंस 2025-05-04
100 से छोटे केवल 49 और 94 दो ही संख्यायें हैं जिनके सभी क्रमचय भाज्य हैं लेकिन वो 3 के गुणक नहीं हैं अर्थात् जिनमें रिपडिजिट्स अथवा केवल 0, 2, 4, 5, 6 और 8 ही आते हैं।
49 = 7^2 और 94 = 2 * 47
9 के बाद पहला अभाज्य ग्रंथि संख्या 49 है।https://oeis.org/A002863 A002863 - OEIS स्लोअन नील ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ इंटिजर सिक्वेंस 2025-05-04
दशमलव निरूपण
49 के वर्ग (2401) के अंकों का योग 40 के वर्गमूल के बराबर है।
49 पहला वर्ग है जिसकी संख्यायें भी वर्ग हैं। यहाँ 4 और 9 वर्ग संख्यायें हैं।
व्युत्क्रम
भिन्न 1 49 में दशमलव के बाद पुनरावृत्ति अंक 42 हैं:
1 49 = 0. 0204081632 6530612244 8979591836 7346938775 51 (42 अंक पुनरावृति)
यहाँ पर 42 धनात्मक संख्यायें हैं जो 49 से कम हैं और 49 के साथ साभाज्य हैं। (42 अंक के बाद पुनरावृत्ति।) संख्या 020408163265306122448979591836734693877551 को प्रत्येक पूर्णांक से गुणा करने पर मूल संख्यायें चक्रिय क्रमचय में इस प्रकार हैं:
020408163265306122448979591836734693877551 × 2 = 040816326530612244897959183673469387755102
020408163265306122448979591836734693877551 × 3 = 061224489795918367346938775510204081632653
020408163265306122448979591836734693877551 × 4 = 081632653061224489795918367346938775510204
...
02 के वर्ग करके दो स्थान दायें लिखकर जोड़ने पर हमें निम्नलिखित संख्या प्राप्त होती है:
02
04
08
16
32
64
128
256
512
1024
2048
+ ...
----------------------
020408163265306122448979591836734693877551...0204081632...
क्योंकि 1 49 निम्नलिखित समीकरण को संतुष्ट करता है:
रसायनशास्त्र में
मैनहट्टन परियोजना के दौरान प्लूटोनियम को अक्सर संख्या 49 से बोला जाता था। संख्या 4 प्लूटोनियम के परमाणु संख्या 94 का इकाई का अंक है और 9 इसके उस समस्थानिक की द्रव्यमान संख्या (Pu-239) का इकाई का अंक है जिसे नाभिकीय बंब बनाने के काम में लिया जाता है।Hammel E.F. 2000 The taming of "49" — Big Science in little time. Recollections of Edward F. Hammel, pp. 2-9. In: Cooper N.G. Ed. (2000). Challenges in Plutonium Science http://www.fas.org/sgp/othergov/doe/lanl/pubs/00818010.pdf लोस एलमोस साइंस 26 1 2–9Hecker S.S. 2000 Plutonium: an historical overview. In: Challenges in Plutonium Science http://www.fas.org/sgp/othergov/doe/lanl/pubs/number26.htm Los Alamos Science 26 1 1–2 4 मई 2025 18 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170118083808/https://fas.org/sgp/othergov/doe/lanl/pubs/number26.htm dead
धर्म में
यहूदी धर्म में ओमर की गिनती में दिनों की संख्या और जुबिली (बाइबिल) चक्र में वर्षों की संख्या 49 है।
बौद्ध धर्म में 49 दिन मध्यवर्ती अवस्था की लम्बाइयों में से एक है।
अन्य क्षेत्रों में
उंचास:
49एर, सन् 1849 के कैलिफ़ोर्निया गोल्ड रश में भाग लेने वाले।
49 एक पार्टी है जो अमेरिकी भारतीयों के किसी भी सम्मेलन या सभा के बाद प्रतिभागियों द्वारा आयोजित की जाती है। यह भी एक प्रकार का गीत है जो ऐसे अवसरों पर गाया जाता है। 49 आमतौर पर अलग जगह पर आयोजित किया जाता है और इसमें ढोल बजाना और गाना शामिल होता है।https://www.britannica.com/art/forty-nine-dance Forty-nine dance ब्रिटैनिका विश्वकोष May 25, 2018
सन्दर्भ
श्रेणी:संख्या
als:40er#49