411 REFERENCE · Wikipedia
रिचर्ड अबेग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|रिचर्ड अबेग
रिचार्ड अबेग (१८६९-१९१०) ब्रेस्लाव में प्रोफेसर तथा प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। इनका जन्म डेनज़िग तथा प्रशिक्षण बर्लिन में हुआ था। थोड़ी आयु से ही वैज्ञानिक कार्यों में इनकी बहुत रुचि थी और अपने घर में इन्होंने एक छोटी सी प्रयोगशाला भी बना ली थी, जिसको इनकी माँ, रासायनिक पदार्थो की दुर्गध के कारण, पसंद नहीं करती थी। आगे चलकर बड़े-बड़े वैज्ञानिकों, जैसे ओस्टवाल्ड तथा अर्रहिनियस, के संपर्क में आने का इनको अवसर मिला। इन्होंने अपनी सैनिक शिक्षा के अवसर पर गुब्बारे की उड़ान में भाग लेते रहे; इसी में इन्हें अपनी जान भी गँवानी पड़ी।
भौतिक रसायन के कई विषयों पर इन्होंने अनुसंधान किया। अबेग विख्यात लेखक भी थे। ये 'हैंडबुक डर एनार्गैनिशेन् केमी' तथा 'साइट्सश्रिफ़्ट फ़ूर इलेक्ट्रोकेमी' नामक पत्रिका के संपादक थे।
बाहरी कड़ियाँ
Nuclear Atom - contains an excerpt of Abegg's contributions.
Abegg biography
श्रेणी:जर्मन रसायनज्ञ