Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दंत संघर्षण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दंत संघर्षण दांतों की वह असामान्यता है जो कि २ दांतों के संपर्क में आने से होती है। दंत संघर्षण के कारण दांतों के टिश्यू नष्ट होते है और यह संघर्षण सबसे पहले दांतों के ओक्क्लुसल सतह पर दिखाई देता है। दंत संघर्षण एक शारीरिक प्रक्रिया है जो कि उम्र के साथ- साथ बढ़ती है। परन्तु ज्यादा मात्रा में दांतों की सतह से ऊतक का कम होना और उनमे संघर्षण ज्यादा होना दांतों को नुक्सान भी पहुंचा सकता है। दांतों का यह रोग ब्रुक्सिज्म की वजह से होता है जिसके कारण दांतों की पिसाई और उनमे रगड़न अत्यधिक मात्रा में होती है। दांतों में पिसाई ज्यादा होने के कारण दांतों का संघर्षण बहुत ही कठोर हो जाता है जिसके कारण दांतों पर से इनेमल पूरी तरह से घिस जाता है और डेनटाईन नजर आने लगता है जिसके कारण दंत क्षय और दंतधातु अतिसंवेदनशीलता का जोखिम बढ़ जाता है। Darby, M., Walsh, Margaret, & EBL ebook Library. (2009). Dental Hygiene Theory and Practice. (3rd ed.). London: Elsevier Health Sciences thumb|दंत संघर्षण कारण दंत संघर्षण में दांतों की उपरी सतह नष्ट होती है और यह २ दांतों के संपर्क में आने के कारण होता है। दंत संघर्षण को बहुत से कारक उतेजित करते है जैसे की: ब्रुक्सिज्म जिससे दांतों की पिसाई और घिसाव बहुत तेजी से होती है और जिसके कारण दांतों का इनेमल नष्ट होता है। बच्चो में विकास दोष के कारण भी यह असामान्यता देखने को मिलती है। दैनिक आहार में हुए बदलाव के कारण भी यह रोग होता है। Meshramkar R, Lekha K, Nadiger R (Jan–Mar 2012). "Tooth wear, etiology, diagnosis and its management in elderly: A literature review". International Journal of Prosthodontics and Restorative Dentistry 2 (1): 38–41. Jump up ^ Yadav, S. (2011). A study on prevalence of dental attrition and its relation to factors of age, gender and to the signs of TMJ dysfunction. Journal of Indian Prosthodontist Society, 11 (2), 98-105. इलाज दंत संघर्षण के शुरू होने के समय ही उसे रोका जा सकता है। दंत संघर्षण को रोकने के लिए किसी भी प्रकार का अन्ग्रान और कार्यात्मक हस्तक्षेप लिया जाता है और उससे नुकीले दांतों का आवरण करते है ताकि दांतों को और नुक्सान न हो पाए| नुकीले दांतों को घिस करके भी दंत संघर्षण से बचा जा सकता है। Casanova-Rosado JF, Medina-Solís CE, Vallejos-Sánchez AA, Casanova-Rosado AJ, Maupomé G, Avila-Burgos L. Dental attrition and associated factors in adolescents 14 to 19 years of age: a pilot study. Int J Prosthodont. 2005 Nov-Dec;18(6):516-9. सन्दर्भ श्रेणी:दंत चिकित्सा