Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एपिक (ब्राउजर)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एपिक एक ब्राउज़र है। इसकी खास बात यह है कि इसमें कई फीचर भारत को केंद्र में रखकर बनाए गए हैं। परिचय इसे बेंगलुरू की हिडेन सॉफ्टवेयर रिफ्लेक्स कंपनी ने विकसित किया है। विश्वभर में प्रयोग किया जा सकने वाला यह ब्राउज़र भारत का पहला इंटरनेट ब्राउज़र होगा। भारतीय इंजीनियरों की एक टीम द्वारा बनाया गए इस एपिक ब्राउज़र को मोजिला प्लेटफार्म के आधार पर तैयार किया गया है। एपिक को तैयार करने वाली कंपनी हिडेन रिफ्लेक्स के अनुसार इस ब्राउज़र को विस्तृत रूप देने से पहले इसके संक्षिप्त संस्करण का परीक्षण किया गया था जो कि पूरी तरह से सफल रहा है। एपिक ब्राउज़र पर 1500 से ज्यादा थीम मौजूद हैं। ब्राउज़र के साइड बार पर कई तरह की एप्लिकेशन्स की एक लिस्ट है जिस पर क्लिक करते ही कोई भी एप्लिकेशन चुनी जा सकती है। मसलन इस ब्राउज़र से टि्वटर, फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्किग साइट पर भी लॉग इन किया जा सकता है। यही नहीं इसे कुल 12 भारतीय भाषाओं के अन्तःनिर्मित ध्वन्यात्मक/बुद्धिमान सम्पादक है। साथ ही इस ब्राउज़र में तमाम लेटेस्ट खबरों, लाइव टीवी चैनल, विडियो, स्टॉक की जानकारी, लाइव क्रिकेट स्कोर, नए म्यूजिक एल्बम के लिए भी साइडबार बनाया गया है। एपिक ब्राउज़र मे सिक्योरिटी का भी खास इंतजाम हैं। इसके साथ ही एंटीवायरस सिस्टम जुड़ा हुआ है। पहले भारतीय ब्राउज़र को तैयार करने वाली कंपनी हिडेन रिफ्लेक्स को भारतीय मूल के अमरीकी इंजीनियर आलोक भारद्वाज द्वारा वर्ष 2007 में स्थापित किया गया था। बाहरी कड़ियाँ एपिक का मुखपृष्ठ ‘इपिक’ लिखेगा नई दास्तान Epic Browser Download, PC World एपिक सहायता श्रेणी:निःशुल्क वेब ब्राउज़र