411 REFERENCE · Wikipedia
इक्का (चलचित्र)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इक्का Ikka film poster.jpg चलचित्र “इक्का” का पोस्टर। आधिकारिक प्रदर्शन पोस्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा अल्थिया कौशलमयंक तिवारी yes yes संवाद मयंक तिवारी अल्थिया कौशल सपना मल्होत्रासिद्धार्थ पी. मल्होत्रा सनी देओल
अक्षय खन्ना
दिया मिर्ज़ा
तिलोत्तमा शोम
संजीदा शेख़ जिष्णु भट्टाचार्जी श्वेता वेंकट मैथ्यू पार्श्वसंगीत:जूलियस पैकियमगीत:मिथुन अल्केमी फ़िल्म्स नेटफ्लिक्स 2026 07 10 y १४० मिनटhttps://www.bbfc.co.uk/release/ikka-q29sbgvjdglvbjpwwc0xmte4odi0 इक्का ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन ९ जुलाई २०२६ १० जुलाई २०२६ भारत हिन्दीइक्का २०२६ की एक भारतीय हिन्दी भाषा की विधिक रोमांचक चलचित्र है, जिसका निर्देशन और निर्माण सिद्धार्थ पी॰ मल्होत्रा ने किया तथा लेखन अल्थिया कौशल ने किया। चलचित्र एक सुविख्यात, अभ्रष्ट अधिवक्ता पर केन्द्रित है, जिसे अपनी पुत्री की रक्षा हेतु हत्या के अभियुक्त एक पतित व्यक्ति का पक्ष रखने को विवश होने पर नैतिक द्विविधा का सामना करना पड़ता है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दीया मिर्ज़ा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख़ हैं।
यह १० जुलाई २०२६ को सीधे नेटफ़्लिक्स पर प्रदर्शित हुई और समीक्षकों से मिश्रित-से-सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की।https://www.netflix.com/in/title/82134666 Ikka Netflix 25 June 2026https://www.bollywoodhungama.com/movie/ikka/ Ikka Movie Bollywood Hungama 25 June 2026https://www.mensxp.com/entertainment/bollywood/184484-ikka-trailer-suun-deol-defends-akshaye-khanna-against-tillotama-shome.html Sunny Deol Defends Akshaye Khanna But Tillotama Owns His 'Dhai Kilo Ka Haath' 30 June 2026 mensxp.com 30 June 2026
कथानक
चलचित्र अर्जुन मेहरा का अनुसरण करता है, जो एक सिद्धान्तनिष्ठ प्रवीण अधिवक्ता है और न्यायिक समुदाय में अपने त्रुटिहीन न्यायालयीय अभिलेख के कारण “इक्का” कहा जाता है। अर्जुन को शौर्यमान गौर, जिस पर वह पूर्व में अभियोजक रह चुका है, एक हत्या-सन्दिग्ध का प्रतिरक्षा करने को विवश किया जाता है। जैसे-जैसे विचारण आगे बढ़ता है, वह अपने सभी प्रियजनों की रक्षा हेतु अपने नैतिक मानदण्डों से समझौता करने को बाध्य होता है।
कलाकार
सनी देओल – अर्जुन मेहरा / “इक्का”
अक्षय खन्ना – शौर्यमान गौर
दीया मिर्ज़ा – अवन्तिका मेहरा, अर्जुन की पत्नीhttps://www.bollywoodhungama.com/news/features/dia-mirza-joins-netflix-indias-2026-slate-two-originals-ikka-operation-safed-sagar/ Dia Mirza joins Netflix India’s 2026 slate with two originals, Ikka and Operation Safed Sagar Network Bollywood Hungama News Hungama Bollywood 4 February 2026 Bollywood Hungama 25 June 2026
तिलोत्तमा शोम – मधुरा बनर्जी (बन्द्योपाध्याय)https://www.bollywoodhungama.com/news/features/next-netflix-2026-ikka-actor-tillotama-shome-reveals-fly-crawled-sunny-deols-eye-still-didnt-stop-shot-reasoned-didnt-want-spoil-take/ Netflix 2026: Ikka actor Tillotama Shome reveals, "A fly crawled into Sunny Deol's EYE; he STILL didn't stop the shot...he reasoned, 'I didn't want to spoil your take'" Seta Fenil Hungama Bollywood 3 February 2026 Bollywood Hungama 25 June 2026
संजीदा शेख़ (विशेष उपस्थिति) – गौरी गौर, शौर्यमान की पत्नी
दरिया बेदी – समायरा मेहरा, अर्जुन और अवन्तिका की पुत्री
शिशिर शर्मा – हर्षवर्धन गौर, शौर्यमान के पिता
आइवन रोद्रिगेस – डॉ॰ गलवणकर
विजय विक्रम सिंह – न्यायाधीश
आकांक्षा रंजन कपूर – सोमा मित्तल
गुरिन्दर सिंह पवार – अभिमन्यु
ज्योति मुखर्जी (मुखोपाध्याय) – सोमा की माता
निर्माण
सिद्धार्थ पी॰ मल्होत्रा द्वारा निर्देशित तथा अल्केमी फ़िल्म्स द्वारा निर्मित यह चलचित्र, १९९७ की सफल चलचित्र ‘बॉर्डर’ में एक साथ कार्य करने के लगभग तीन दशक पश्चात् सनी देओल और अक्षय खन्ना को पुनः एक साथ लाता है।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/30-years-after-border-director-siddharth-p-malhotra-on-reuniting-sunny-deol-and-akshaye-khanna-in-ikka-they-were-simply-the-right-actors-for-the-story/articleshow/131871068.cms 30 years after 'Border', director Siddharth P Malhotra on reuniting Sunny Deol and Akshaye Khanna in 'Ikka' 20 June 2026 The Times of Indiahttps://www.ndtv.com/entertainment/border-2-star-sunny-deol-reunites-with-dhurandhar-actor-akshaye-khanna-for-netflixs-ikka-10938605 Border 2 Star Sunny Deol Reunites With Dhurandhar Actor Akshaye Khanna For Netflix's Ikka NDTV 25 June 2026
संगीत
चलचित्र का पार्श्व-संगीत जूलियस पैकियम ने रचा, जबकि गीतों का संगीत मिथुन ने दिया। गीत सईद क़ादरी और राजा कुमारी ने लिखे। गायक/गायिका वह इक्का है सईद क़ादरी (हिन्दी), राजा कुमारी (अंग्रेज़ी) मिथुन विशाल ददलानी (हिन्दी), राजा कुमारी (अंग्रेज़ी) ४:०२ पापा की जान सईद क़ादरी मिथुन शान ६:०१ The Battle Within इक्का धुन — मिथुन वाद्य संगीत ४:२८ १४:३१
प्रदर्शन
यह चलचित्र १० जुलाई २०२६ को सीधे नेटफ़्लिक्स पर प्रदर्शित की गई।https://www.netflix.com/in/title/82134666 Ikka Netflix 25 June 2026
समीक्षाएँ
एनडीटीवी की तनिषा भट्टाचार्य ने इसे ५ में से ३.५ तारे दिए और कहा, “इक्का आपको अन्त तक अनुमान लगाने को विवश रखता है; कथानक के मोड़ कभी आरोपित नहीं लगते। सम्पादन कुछ अधिक सुगठित हो सकता था, पर अन्तिम प्रहार आपको इसे भुला देने को बाध्य करता है।”https://www.ndtv.com/entertainment/ikka-review-akshaye-khanna-and-sunny-deols-love-hate-legal-battle-is-an-ace-3-5-stars-11751268 Ikka Review: Akshaye Khanna And Sunny Deol's Love-Hate Legal Battle Is An Ace Bhattacharya Tanisha 10 July 2026 NDTV
द हिन्दू के अनुज कुमार ने अपनी समीक्षा में लिखा, “निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा एक ऐसी पहेली रचते हैं जिसके सभी खण्ड एक साथ नहीं जुड़ते, किन्तु यह दोषपूर्ण आनन्द को तीव्र अवश्य करती है।”https://www.thehindu.com/entertainment/movies/ikka-movie-review-sunny-deol-and-akshaye-khanna-play-an-old-hand-with-conviction/article71205509.ece ‘Ikka’ movie review: Sunny Deol and Akshaye Khanna play an old hand with conviction Kumar Anuj 10 July 2026 The Hindu
द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की रेणुका व्यवहारे ने ५ में से २.५ तारे देते हुए कहा, “इक्का एक विशिष्ट ९० के दशक के न्यायालयीय लोकप्रिय नाटक की भाँति खुलती है, जो प्रायः नेटफ़्लिक्स की समकालीन संवेदनशीलता से मेल नहीं खाती।”https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/ikka/ottmoviereview/132303992.cms Ikka Movie Review: Morality takes centre stage in this overly dramatic courtroom drama Vyavahare Renuka 10 July 2026 The Times of India
रीडिफ़.कॉम के मयूर सानप ने ५ में से २ तारे दिए और लिखा, “जब तक इक्का अपने अतिरंजित अन्त तक पहुँचती है, जिसमें एक अनावश्यक छलपूर्ण अन्त भी जुड़ जाता है, तब तक निर्णय स्पष्ट हो जाता है : अतिनाटकीयता विजयी होती है, तर्क पराजित।”https://www.rediff.com/movies/review/ikka-review-overruled-by-melodrama/20260710.htm Ikka Review: Overruled By Melodrama Sanap Mayur 10 July 2026 Rediff.com
इण्डिया टुडे की सना फ़रज़ीन ने ५ में से २.५ तारे दिए और कहा, “इक्का को विश्वास है कि वह अन्तिम क्षण तक इक्का पत्ता अपने पास रखे हुए है। दुर्भाग्यवश, जब तक वह वह पत्ता मेज पर रखती है, दर्शक उसकी पूरी चाल का अनुमान लगा चुके होते हैं।”https://www.indiatoday.in/movies/reviews/story/ikka-review-sunny-deol-akshaye-khanna-courtroom-thriller-feels-dated-and-predictable-2944747-2026-07-10 Ikka review: Sunny Deol, Akshaye Khanna courtroom thriller is two decades late Farzeen Sana 10 July 2026 India Today
हिन्दुस्तान टाइम्स के ऋषभ सूरी ने भी २.५/५ तारे दिए और कहा, “इक्का आपको इसके मोड़ों पर तर्क-वितर्क करने अथवा इसकी विधिक लड़ाई की प्रशंसा करने पर विवश नहीं करती, जैसा श्रेष्ठतम न्यायालयीय नाटक प्रायः करते हैं। इसके विपरीत, यह आपको यह सोचने पर छोड़ देती है कि सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों से सजी चलचित्र अन्ततः इतनी साधारण क्यों प्रतीत होती है।”https://www.hindustantimes.com/entertainment/bollywood/ikka-review-sunny-deol-shouts-akshaye-khanna-repeats-dhurandhar-in-a-flat-courtroom-drama-101783669981996.html Ikka review: Sunny Deol shouts, Akshaye Khanna repeats Dhurandhar in a flat courtroom drama Suri Rishabh 10 July 2026 Hindustan Times
सन्दर्भ
बाह्य कड़ियाँ
tt39632269
82134666
भारत फ़िल्म हिन्दी सिनेमा
श्रेणी:Articles with hAudio microformats
श्रेणी:2026 की फ़िल्में