Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

होबिट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

द हॉबिट, या देयर एंड बैक अगेन (वहां और फिर वापस )अंग्रेजी लेखक जे.आर.आर. टोल्किन द्वारा बच्चों के लिए रचित एक काल्पनिक उपन्यास है। १९३७ में प्रकाशित इस उपन्यास की व्यापक प्रशंसा हुई थी तथा इसे कार्नेगी मेडल के लिए नामांकित किया गया था और न्यूयोर्क हेराल्ड ट्रिब्यून द्वारा सर्वश्रेष्ठ किशोर कथा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पुस्तक वर्तमान समय में भी लोकप्रिय बनी हुई है और बाल साहित्य में एक उत्कृष्ट रचना के रूप में पहचानी जाती है। द हॉबिट टोल्किन के काल्पनिक "मध्य-भूमि " ब्रह्मांड के भीतर स्थापित है और स्मॉग नामक एक ड्रैगन द्वारा संरक्षित खजाने का एक हिस्सा जीतने के लिए घर से प्यार करने वाले बिल्बो बैगिन्स, जो केवल नाममात्र से हॉबिट था, की यात्रा का विवरण करता है। यह कहानी बिल्बो की यात्रा के दौरान उसके शांतिप्रिय ग्रामीण परिवेश से अधिक भयावह क्षेत्र में जाने की है। कहानी को एक प्रासंगिक खोज के रूप में लिखा गया है, और अधिकांश प्रसंग टोल्किन के काल्पनिक संसार के एक विशिष्ट जीव या जीव के प्रकार का परिचय देते हैं। इस कहानी में बिल्बो अपने प्रकृति के कलंकित, प्रेम-पूर्ण, फीके और साहसी पक्षों को स्वीकार करके, जो एक सामान्य हॉबिट के प्रकृति से भिन्न है, अपनी बुद्धि और सामान्य ज्ञान से परिपक्वता, योग्यता और ज्ञान का अलग स्तर हासिल करता है| पांच सेनाओं के युद्ध में कहानी अपने चरम पर पहुंचती है, जहां पहले के अध्यायों में विवरण किये गये कई पात्र और जीव युद्ध में शामिल होने के लिए फिर से आते हैं। इस कहानी के मूल विषय युद्ध के रूपांकनों के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास और वीरता के अनेक रूप हैं। आलोचकों का मानना है की प्रथम विश्व युद्ध के दौरान टॉकियन के व्यक्तिगत अनुभवों ने इस कहानी को प्रारूप देने में विशाल योगदान दिया है| लेखक के जर्मनी के भाषाशास्त्र के विद्वतापूर्ण ज्ञान और पौराणिक कथाओं और परियों की कहानियों में रुचि को भी बड़े प्रभाव के रूप में देखा जाता है। पुस्तक की आलोचनात्मक और वित्तीय सफलता से प्रोत्साहिट हो कर प्रकाशक ने लेखक से अगली कड़ी का अनुरोध किया। टॉल्किन ने द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स लिखने के बाद द हॉबिट में पूर्वव्यापी समायोजन किया। ये कुछ लेकिन महत्वपूर्ण परिवर्तन दूसरे संस्करण में एकीकृत किए गए थे। आगे के संस्करणों में और मामूली संशोधन किये गए थे जो टॉलिकिन की दुनिया की बदलती अवधारणा को दर्शाती है। यह उपन्यास कभी भी आउट ऑफ प्रिंट नहीं रही। पुस्तक की विरासत में नाटक, सिनेमा, रेडियो, बोर्ड गेम और वीडियो गेम जैसे वर्तमान समय के अनुसार कई अनुकूलन शामिल हैं। इनमें से कई रूपांतरणों को उनकी अपनी विवरण के आधार पर आलोचनात्मक मान्यता मिलती रही है। == पात्र == कहानी का नायक बिल्बो बैगिन्स एक सम्मानित और स्वयं में रहने वाला हॉबिट है - छोटे इंसानों की तरह प्यारे, चमड़े के पैर वाले लोग जो भूमिगत घरों में रहते हैं और मुख्य रूप से देहाती किसान और माली हैं। अपने साहसिक कार्य के दौरान, बिल्बो अक्सर घर पर अपने कोठरी में पड़े खाद्य सामग्री का उल्लेख करता है और चाहता है कि उसके पास अधिक भोजन हो। जब तक उसे जादू की अंगूठी नहीं मिल जाती, तब तक वह समूह पर बोझ की तरह रहता है। गैंडाल्फ, एक घुमक्कड़ जादूगर, बिल्बो को तेरह बौनों के एक समूह से परिचित कराता है। यात्रा के दौरान, जादूगर समय समय पर बिना कुछ कहे अपने अलग कार्यों के लिए चला जाता है और महत्वपूर्ण क्षणों में फिर से लौट आता है| थोरिन ओकेंशील्ड, गर्वित, बौनों की समूह के प्रमुख और एकाकी पर्वत के अंदर नष्ट हुए बौने साम्राज्य के उत्तराधिकारी, अपने नेतृत्व में कई गलतियाँ करते हैं| उसे मुसीबत से बाहर निकालने के लिए वह गैंडाल्फ और बिल्बो पर भरोसा करते हैं, लेकिन खुद को एक शक्तिशाली योद्धा भी साबित करते है। स्मॉग एक ड्रैगन है जिसने बहुत पहले थोरिन के दादाजी के बौने साम्राज्य में स्वर्ण के अकूत भंडार से आकर्षित हो कर के लूट लिया था और विशाल खजाने पर अपना एकाधिकार स्थापित कर चूका था| कथानक में अलग-अलग महत्व के अन्य पात्रों का उल्लेख भी शामिल है, जैसे कि समूह के बारह अन्य बौने ; दो प्रकार के गन्धर्व : दोनों धूर्त और अधिक गंभीर योद्धा; पुरुष ; आदमखोर ट्रोल ; विशाल पत्थर फेंकने वाले दिग्गज; गुफा में रहने वाले दुष्ट गॉब्लिन ; जंगल में रहने वाली विशाल मकड़ियाँ जो बोल सकती हैं; विशाल और वीर गरुड़ जो बोलते भी हैं; दुष्ट भेड़िये, जो गॉब्लिन के साथ संबद्ध हैं; ऋषि एल्रोन्ड, जो आधा गन्धर्व भी है ; गोलम, एक भूमिगत झील में रहने वाला एक अजीब प्राणी; बेऔर्न, एक आदमी जो भालू का रूप धारण कर सकता है; और धनुर्धारी बार्ड, झील-नगर का एक गंभीर लेकिन सम्मानित धनुर्धर। == कथानक == गैंडाल्फ ने धोखे से बिल्बो बैगिन्स को थोरिन ओकेंशील्ड और उनके बारह बौनों (द्वालीन, बालिन, किलि, फिलि, डोरी, नोरी,ओरी, ओईन, ग्लोईन, बीफूर, बोफूर, और बॉमबर) के लिए एक पार्टी की मेजबानी करने के लिए तैयार कर लिया, जो अपने प्राचीन घर, एकाकी पर्वत, और वहां के अकूत खजाने को ड्रैगन स्मॉग से पुनः प्राप्त करने का गीत गाते हैं। जब संगीत समाप्त हो जाता है, तो गैंडाल्फ ने थ्रोर के मानचित्र का अनावरण किया, जिसमें पर्वत में एक गुप्त द्वार दिखाया गया था और प्रस्तावित रखता है की हत:प्रभ बिल्बो अभियान के लिए "चोर" के रूप में काम करेगा। बौने इस विचार का मज़ाक उड़ाते हैं, लेकिन बिल्बो, क्रोधित होकर, अपने पर अविश्वास होने पर भी शामिल हो जाता है। समूह जंगल में यात्रा का प्रारम्भ करता है। गैंडाल्फ समूह को ट्रॉल्स से बचाता है और उन्हें रिवेन्देल की ओर ले जाता है, जहां एल्रोन्ड मानचित्र के और अधिक रहस्य प्रकट करता है। जब वे मिस्टी पर्वत को पार करने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें गॉब्लिन द्वारा पकड़ लिया जाता है और भूमिगत सुरंग में ले जाया जाता है। हालांकि गैंडाल्फ उन्हें बचा लेता है पर गॉब्लिनों से भागते समय बिल्बो दूसरों से अलग हो जाता है। गॉब्लिन निर्मित सुरंगों में खो जाने पर उसे एक रहस्यमयी अंगूठी मिलती है और फिर उसका सामना गोलम से होता है, जो उसे एक खेल में उलझाता है, प्रत्येक एक पहेली पूछेगा जब तक कि उनमें से कोई भी इसे हल नहीं कर पाता। यदि बिल्बो जीत जाता है, तो गॉलम उसे सुरंगों से बाहर का रास्ता दिखाएगा, लेकिन यदि वह विफल रहता है, तो उसका जीवन समाप्त हो जाएगा। अपने बुद्धि का प्रयोग करके और अंगूठी की मदद से, जो अदृश्यता प्रदान करता है, बिल्बो बच निकलता है और बौनों के साथ फिर से जुड़ जाता है| इस घटनाक्रम से उसकी प्रतिष्ठा में सुधार होता है। गॉब्लिन और भेड़िये उनका पीछा करते हैं और पहाड़ के छोटी पर उन्हें घेर लेते हैं लेकिन समूह को गरुड़ों द्वारा बचाया जाता है। गरुड़ों को धन्यवाद देके समूह बेऔर्न के घर पर विश्राम करता है | गैंडाल्फ डोल गुलदुर में एक दुष्ट परछाई की कहानी सुनकर अपनी अलग यात्रा पर निकल जाता है और समूह मिर्कवुड के अंधेरे जंगल में प्रवेश करती है। मिर्कवुड में, बिल्बो पहले बौनों को विशाल मकड़ियों से बचाता है और फिर वुड-एल्वेस (एक तरह के गन्धर्व) की काल कोठरी से बचाता है। एकाकी पर्वत के पास, झील-नगर के मानवों द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाता है, जो उम्मीद करते हैं कि बौने स्मॉग के निधन की भविष्यवाणियों को पूरा करेंगे। अभियान पर्वत तक पहुँचता है और कठिनाईओं के पश्चात गुप्त द्वार खोज लेता है। बौने अनिच्छुक बिल्बो को ड्रैगन की खोह का पता लगाने के लिए अंदर भेजते हैं। वह वहां एक बड़ा प्याला चुराता है और लौट आता है| बौनों के कहने पर जब वह दूसरी बार वहां जाता है तो स्मॉग उठ जाता है और बिल्बो को मारने के लिए उसे खोजता है पर बिल्बो अच्छी तरह से छुपा रहता है | बातचीत करते समय वह प्राचीन ड्रैगन के कवच में एक छेद देखता है। जब बिल्बो उसे नहीं मिलता है तो क्रोधित ड्रैगन, यह मानते हुए कि झील-नगर वासियों ने घुसपैठियों की सहायता की है, शहर को नष्ट करने के लिए उड़ जाता है। स्मॉग की कवच भेद्यता के बारे में बिल्बो जब बौनों को बता रहा होता है तो एक पक्षी उनकी बात सुन लेता है और झील-नगर निवासी बार्ड को बताता है। स्मॉग शहर पर कहर बरपाता है, जब तक कि धनुर्धारी बार्ड स्मॉग के खोखले स्थान पर तीर नहीं चलाता, जिससे ड्रैगन की मौत हो जाती है। जब बौने पर्वत पर अधिकार स्थापित कर लेते हैं, तो बिल्बो को थोरिन के परिवार की सबसे बहुमूल्य रत्न, अरकेनस्टोन(राजा का रत्न) मिल जाती है पर थोरिन के स्वाभाव को देख वह उसे अपने पास छिपा लेता है। वुड-एल्व्स और झील नगर के लोग झील नगर के विनाश और खजाने पर पुराने दावों के निपटारे के लिए खजाने का बंटवारा का अनुरोध करते हैं। जब थोरिन ने उन्हें कुछ भी देने से मना कर देता है, तो वे लोग पर्वत को घेर लेते हैं। हालांकि, थोरिन उनसे बात करने से इंकार कर के आयरन हिल्स में अपने रिश्तेदारों को एक संदेश भेजता है और अपनी स्थिति को सुदृढ करने का प्रबंध करता है। बिल्बो रात के अँधेरे में पर्वत से नीचे उतर के जाता है और युद्ध टालने के उद्देश्य से वुड-एल्व्स के राजा ठरान्डुइल को अर्केनस्टोन दे देता है। अगली सुबह जब वे खजाने के बंटवारे बदले थोरिन को अर्केनस्टोन देने का प्रस्ताव करते हैं, तो थोरिन उसे नकली बता कर टाल देता है पर बिल्बो बताता है कि उन्होंने इसे कैसे प्राप्त किया। थोरिन, बिल्बो को विश्वासघाती बता कर भगा देता है, और लड़ाई अपरिहार्य लगती है जब आयरन हिल्स से थोरिन के दूसरे चचेरे भाई डैन आयरनफुट बौने योद्धाओं की एक सेना के साथ आ जाते हैं। ठीक समय पर गैंडाल्फ फिर से प्रकट होता है और गॉब्लिन्स और भेड़ियों की एक निकट आने वाली सेना को चेतावनी देता है। बौने, पुरुष और गंधर्व, तीनों की सेना एक ओर और गॉब्लिन्स और भेड़ियों की सेना एक ओर, पांच सेनाओं की युद्ध में लड़ते हैं| गरुड़ों और बेऔर्न के समय पर आगमन के पर ही बौनों, पुरुषों और गंधर्वों को जीत मिल पाती है। मरने से पहले बुरी तरह से घायल थोरिन बिल्बो के साथ मेल मिलाप कर लेता है। फिर खजाने का बंटवारा होने पर सभी वापस लौट जाते है| बिल्बो खजाने के अपने हिस्से का केवल एक छोटा सा हिस्सा स्वीकार करता है और अधिक की कोई आवश्यकता नहीं है कह कर, फिर भी अत्यंत धनी, घर लौटता है जहाँ एक वर्ष से उसकी कोई समाचार नहीं मिलने पर उसके रिश्तेदार उसके धन का बंटवारा शुरू कर रहे होते हैं | बिल्बो ने इसी बीच स्वर्णिम अंगूठी वाली के मिलने की घटना गैंडाल्फ से छुपा लेता है । वर्षों बाद, वह अपने रहस्यमय एवं रोमांचक यात्रा "वहां और फिर वापस" लिखता है ।