Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कीमत (1998 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कीमत कीमत (1998 फ़िल्म).jpg कीमत का पोस्टर गणेश जैन रमेश जैन समीर मलकान राजेश रोशन मदन जोशी (संवाद) अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सैफ़ अली ख़ान, सोनाली बेंद्रे, सचिन भौमिक 10 अप्रैल, 1998 भारत हिन्दी कीमत 1998 की हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसे समीर मलकान द्वारा निर्देशित किया गया है। इसका निर्माण गणेश जैन और रमेश जैन द्वारा किया गया है। इसमें अक्षय कुमार, सैफ़ अली ख़ान, रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे की मुख्य भूमिकाएँ हैं। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), ये दिल्लगी (1994) और तू चोर मैं सिपाही (1996) जैसी हिट फिल्मों के बाद अक्षय और सैफ़ की यह एकसाथ चौथी फ़िल्म है। कहानी सारांश अजय (सैफ़ अली ख़ान) और देव (अक्षय कुमार) दो छोटे बदमाश हैं। एक दिन उन्होंने गलती से मोहन त्रिपाठी नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी। अच्छे मन से वे मरे हुए का पता ढूंढते हैं और उसके गांव का दौरा करते हैं। वह यह देखते हैं उस युवक का परिवार उसके विदेश से लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। परिवार की दुर्दशा देखकर उन्होंने उस युवक के बारे में झूठ बोलने का फैसला किया और परिवार को बताया कि वह जीवित है लेकिन कुछ जरूरी काम के कारण उसे देरी हो रही है। दिन और महीने बीतते गए और मोहन अपने परिवार के पास नहीं आता है और दोनों युवक उनसे झूठ बोलते रहते हैं। सवाल यह है कि जब परिवार को पता चलेगा कि उनका बेटा अब जीवित नहीं है और दोनों उसके हत्यारे हैं तो अजय और देव का क्या होगा? मुख्य कलाकार अक्षय कुमार — देव रवीना टंडन — शर्मीली सैफ़ अली ख़ान — अजय सोनाली बेंद्रे — मानसी मौसमी चटर्जी — सुलक्षणा (मोहन की माता) शक्ति कपूर — लाला वजनलाल अनुपम खेर — दीनानाथ त्रिपाठी दलीप ताहिल — भानू प्रताप सिंघानिया अवतार गिल — अजय और देव का पिता मुकेश खन्ना — ठाकुर सूरज प्रताप सिंह शीतल सुवर्णा — शारदा (मोहन की बहन) किरण जावेरी — मोहन की बीवी रवि किशन — मोहन मुकेश खन्ना — सूरज प्रताप सिंह जॉनी लीवर — सब-इंस्पेक्टर संगीत गीत गायक राजेश रोशन दे दिया दिल पिया अलीशा चिनॉय, सोनू निगम 6:18 इन्दीवर कोई नहीं तेरे जैसा अभिजीत, उदित नारायण, हेमा सरदेसाई 5:00 इन्दीवर नहीं कही थी बात अलका याज्ञनिक, उदित नारायण 4:50 जावेद अख्तर ग़ैर से आँख लड़ाई अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण 5:52 इन्दीवर मेरे हमसफ़र अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 4:30 इन्दीवर ओ मेरे छैला अलका याज्ञनिक, कविता कृष्णमूर्ति, बाबुल सुप्रियो 5:58 इन्दीवर ये रात है रंगीली शराबी अल्ताफ राजा, श्वेता शेट्टी 4:35 माया गोविन्द बाहरी कड़ियाँ 0286752 कीमत श्रेणी:1998 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:राजेश रोशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में