411 REFERENCE · Wikipedia
रासायनिक प्रक्रम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|पी एवं आईडी प्रक्रम
वैज्ञानिक दृष्टि से एक या अधिक रसायनों या रासायनिक यौगिकों को बदलने की विधि या साधन को रासायनिक प्रक्रम (chemical process) कहते हैं। ऐसा रासायनिक प्रक्रम स्वयं सम्पन्न हो सकता है या किसी बाह्य बल के द्वारा। इसमें एक या एक से अधिक रासायनिक अभिक्रियाएँ होती हैं।
रासायनिक प्रक्रम में ईकाई प्रक्रमण
रसायन इंजीनियरी में मूलभूत प्रक्रमण को ईकाई प्रक्रमण (Unit processing) कहते हैं। ईकाई संक्रिया (unit operations) और ईकाई प्रक्रमण मिलकर विभिन्न प्रकार के रासायनिक उद्योग बनते हैं। ईकाई प्रक्रमण का प्रत्येक रूप (genre) एक ही रासायनिक नियम पर आधारित होता है, जैसे प्रत्येक प्रकार का इकाई संक्रिया एक ही भौतिक नियम पर आधारित होता है।
रासायनिक इंजिनीयरी के इकाई प्रक्रमण की कुछ महत्वपूर्ण प्रक्रम ये हैं-
ऑक्सीकरण (Oxidation)
अपचयन (Reduction)
हाइड्रोजनन (Hydrogenation)
विहाइड्रोजनन (Dehydrogenation)
जल-अपघटन (Hydrolysis)
जलयोजन (Hydration)
निर्जलीकरण या निर्जलीभवन (Dehydration)
हैलोजनन (Halogenation)
नाइट्रीकरण (Nitrification)
सल्फोनीकरण (Sulfonation)
अमोनीकरण (Ammoniation)
क्षारीय संगलन (Alkaline fusion)
ऐल्किलीकरण (Alkylation)
वि-ऐल्किलीकरण (Dealkylation)
एस्टरीकरण (Esterification)
बहुलकन या बहुलकीकरण (Polymerization)
बहुसंघनन (Polycondensation)
उत्प्रेरण (Catalysis)
इन्हें भी देखें
रासायनिक उद्योग
रासायनिक संयंत्र
औद्योगिक प्रक्रम
प्रक्रम
श्रेणी:रसायन विज्ञान