Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हरिभूमि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हरिभूमि रोज सितंबर 1996 हरिभूमि कैप्टन अभिमन्यु हिंदी प्रिंट, ऑनलाइनहरिभूमि भारत का एक हिंदी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है, जिसकी स्थापना 5 सितंबर 1996 को हुई थी। यह हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रकाशित होता है और क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय समाचारों के लिए जाना जाता है। इतिहास हरिभूमि के विभिन्न संस्करण हरियाणा में रोहतक से, छत्तीसगढ़ में बिलासपुर, रायपुर और रायगढ़ से तथा मध्य प्रदेश में जबलपुर से प्रकाशित होते हैं। इसके अतिरिक्त, दिल्ली संस्करण के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की खबरों का भी प्रकाशन किया जाता है। हरिभूमि समूह की शुरुआत 5 सितंबर 1996 को एक साप्ताहिक हिंदी पत्रिका के रूप में हुई थी। बाद में नवंबर 1997 में इसे दैनिक हिंदी समाचार पत्र के रूप में हरियाणा के रोहतक संस्करण से प्रारंभ किया गया। अप्रैल 1998 में हरिभूमि मीडिया समूह ने दिल्ली संस्करण की शुरुआत की, जिसके माध्यम से दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम क्षेत्र की खबरें प्रकाशित की जाने लगीं। मार्च 2001 में समूह ने छत्तीसगढ़ में विस्तार करते हुए बिलासपुर संस्करण प्रारंभ किया। जून 2002 में बिलासपुर और रायपुर में कार्यालय स्थापित किए गए, जिसके बाद रायपुर संस्करण से आसपास के क्षेत्रों की खबरों का भी प्रकाशन किया जाने लगा। अक्टूबर 2008 में मध्य प्रदेश के जबलपुर से हरिभूमि का प्रकाशन शुरू किया गया। इसी वर्ष छत्तीसगढ़ में रायगढ़ संस्करण भी प्रारंभ किया गया। डिजिटल उपस्थिति हरिभूमि अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ई-पेपर के माध्यम से ऑनलाइन भी उपलब्ध है। प्रसार और पाठक संख्या विभिन्न प्रमाणित स्रोतों के अनुसार हरिभूमि के विभिन्न संस्करणों का प्रसार इस प्रकार है: संस्करण प्रसार और पाठक संख्या रोहतक संस्करण लगभग 1,39,562 प्रतियां प्रतिदिनABC Certificate July–December 2025 (Haribhoomi, Rohtak) Audit Bureau of Circulations 2026 रायपुर संस्करण लगभग 2,33,011 प्रतियां  प्रतिदिनABC Certificate July–December 2025 (Haribhoomi, Raipur Edition) Audit Bureau of Circulations 10 March 2026 बिलासपुर संस्करण लगभग 1,32,374 प्रतियां प्रतिदिनABC Certificate July–December 2025 (Haribhoomi, Bilaspur Edition) Audit Bureau of Circulations 10 March 2026 भोपाल संस्करण संस्करण – 1,05,793 प्रतियांPRGI Circulation Certificate (Haribhoomi, Bhopal) Press Registrar General of India 24 June 2025 जबलपुर संस्करण 1,04,653 प्रतियां प्रतिदिनPRGI Circulation Certificate (Haribhoomi, Jabalpur) Press Registrar General of India 18 February 2026 दिल्ली संस्करण 88,036 प्रतियां प्रतिदिनPRGI Circulation Certificate (Haribhoomi, Delhi) Press Registrar General of India 5 June 2025 कुल सर्कुलेशन लगभग 8,03,429 हरिभूमि मीडिया ग्रुप दैनिक समाचारपत्र के अलावा यह विभिन्न प्रकार के साप्ताहिक परिशिष्ट भी प्रकाशित करता है। वर्तमान में हरिभूमि मीडिया समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी हैं। संदर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.haribhoomi.com/ श्रेणी:हिन्दी समाचार पत्र