411 REFERENCE · Wikipedia
मास्को
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मास्को Москва देश राजधानी 1/2/2/1
infobox
300
center
Saint Basil's Cathedral and the Red Square.jpg
लाल चौक और सेंट बेसिल कैथेड्रल
Cathedral of Christ the Saviour-1.jpg
यीशु मुक्तिदाता कैथेड्रल
Moscow_(52078730783).jpg
मास्को सिटी
Moscow_Gorky_Park_main_portal_08-2016_img1.jpg
गोर्की उद्यान
Moscow-Bolshoi-Theare-1.jpg
बोल्शोई थिएटर
Moscow_International_Business_Center7.jpg
मोस्कवा नदी
white Flag of Moscow, Russia.svg 120px Flag of Moscow Coat of Arms of Moscow.svg 75px Coat of arms of Moscow Моя Москва("मेरा मास्को") yes 1 0 Q649 7 200 55.6 37.6 city Q649 European Russia#Russia#Europe 55 45 2 N 37 37 3 E type:adm1st_region:RU-MOS inline संघीय ज़िला मध्य आर्थिक क्षेत्र मध्य पहला उल्लेख 1147http://faculty.oxy.edu/richmond/csp8/history_of_moscow.htm The History of Moscow Occidental College Comins-Richmond Walter 3 July 2006 dead https://web.archive.org/web/20060517163858/http://faculty.oxy.edu/richmond/csp8/history_of_moscow.htm 17 May 2006 शहर दूमाThe Moscow Statute http://old.mos.ru/wps/portal/EnglishVersion?rubricId=14215&documentId=118572 Moscow City Duma Moscow City Government 29 September 2010 28 June 1995 The supreme and exclusive legislative (representative) body of the state power in Moscow is the Moscow City Duma. dead https://web.archive.org/web/20110823154646/http://old.mos.ru/wps/portal/EnglishVersion?rubricId=14215&documentId=118572 23 August 2011 महापौरhttp://old.mos.ru/wps/portal/EnglishVersion?rubricId=14107 The Moscow City Mayor Government of Moscow 18 March 2010 dead https://web.archive.org/web/20110823154527/http://old.mos.ru/wps/portal/EnglishVersion?rubricId=14107 23 August 2011 सर्गेई सोब्यानिन कुल 989.0 2561.5Общая площадь Москвы в длинну и ширину https://rosinfostat.ru/ploshhad-moskvy/ RosInfoStat 2 June 2021 3 December 2021 https://web.archive.org/web/20211203140325/https://rosinfostat.ru/ploshhad-moskvy/ live 6154 48360 156 प्रथम 5080 2762 450 2021 13010112 Оценка численности постоянного населения по субъектам Российской Федерации https://rosstat.gov.ru/storage/mediabank/tab-5_VPN-2020.xlsx Federal State Statistics Service 1 September 2022 1 September 2022 https://web.archive.org/web/20220901194902/https://rosstat.gov.ru/storage/mediabank/tab-5_VPN-2020.xlsx live 19,100,000 Moscow metropolitan area 21,534,777Including Moscow Oblast (8,524,665) GDP https://rosstat.gov.ru/storage/mediabank/VRP_s_1998.xlsx Валовой региональный продукт по субъектам Российской Федерации в 2016-2022гг. rosstat.gov.ru 21 August 2023 31 March 2023 https://web.archive.org/web/20230331184235/https://rosstat.gov.ru/storage/mediabank/VRP_s_1998.xlsx live कुल ₽28,507 (2022) प्रति व्यक्ति ₽21,82,863 (2022) MSKhttp://pravo.gov.ru/proxy/ips/?docbody=&prevDoc=102483854&backlink=1&&nd=102148085 ru:"Об исчислении времени". Официальный интернет-портал правовой информации ru 19 January 2019 22 June 2020 https://web.archive.org/web/20200622151333/http://pravo.gov.ru/proxy/ips/?docbody=&prevDoc=102483854&backlink=1&&nd=102148085 live OKTMO ID 45000000 RU-MOW 77, 177, 777; 97, 197, 797; 99, 199, 799, 977Автомобильные коды регионов России-2022: таблица с последними изменениями https://ria.ru/20221116/avtokody-1831987874.html 28 November 2022 РИА Новости 16 November 2022 ru 28 November 2022 https://web.archive.org/web/20221128050947/https://ria.ru/20221116/avtokody-1831987874.html live +3 https://www.mos.ru/en mos.ru
मास्को (रूसी: Москва), रूस की राजधानी एवं यूरोप का सबसे बडा शहर है। मॉस्को का शहरी क्षेत्र विश्व के सबसे बडे शहरी क्षेत्रों में गिना जाता है। मास्को रूस की राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है। यह मोस्कवा नदी के तट पर बसा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से यह पुराने सोवियत संघ एवं प्राचीन रूसी साम्राज्य की राजधानी भी रही है। मास्को को संसार के अरबपतियों का नगर भी कहा जाता है जहाँ विश्व के सबसे अधिक अरबपति बसते हैं।आधुनिक समय में, यह शहर दुनिया का सबसे बड़ा रूसी भाषी शहर है और रूसीकरण का केंद्र भी है 5 मार्च 2008 RIA Novsoti मॉस्को बिकम्स वर्ल्ड्स बिलियनायर कैपिटल - फोर्ब्स http://en.rian.ru/russia/20080306/100793187.html https://web.archive.org/web/20080309211111/http://en.rian.ru/russia/20080306/100793187.html 9 मार्च 2008 live २००७ में मास्को को लगातार दूसरी बार विश्व का सबसे महँगा नगर भी घोषित किया गया था।Sahadi, Jeanne, Moscow remains the world’s most expensive city while London moves up from fifth to second place https://web.archive.org/web/20080329152209/http://money.cnn.com/2007/06/15/pf/most_expensive_cities/index.htm 29 मार्च 2008 . CNNMoney.com।
इतिहास
मास्को नगरी का नाम मोस्कवा नदी पर रखा गया है। १२३७-३८ के आक्रमण के बाद, मंगोलों ने सारा नगर जला दिया और लोगों को मार दिया। मास्को ने दुबारा विकास किया और १३२७ में व्लादिमीर - सुज्दाल रियासत की राजधानी बनाई गई। वोल्गा नदी के शुरूवात पर स्थित होने के कारण यह नगर अनुकूल था और इस कारण धीरे धीरे शहर बड़ा होने लगा। मास्को एक शांत और संपन्न रियासत बन गया और सारे रूस से लोग आकर यहाँ बसने लगे।
१६५४-५६ के प्लेग ने मास्को की आधी जनसंख्या को समाप्त कर दिया। १७०३ में बाल्टिक तट पर पीटर महान द्वारा सैंट पीटर्सबर्ग के निर्माण के बाद, १७१२ से मास्को रूस की राजधानी नहीं रही। १७७१ का प्लेग मध्य रूस का अन्तिम बड़ा प्लेग था, जिसमे केवल मास्को के ही १००००० व्यक्तियों के प्राण गए।
१९०५ में, अलेक्जेंडर अद्रिनोव मास्को के पहले महापौर बने। १९१७ के रुसी क्रांति के पश्चात, मास्को को सोवियत संघ की राजधानी बनाया गया।
मई ८,१९६५ को, नाजी जर्मनी पर विजय की २०वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को को हीरो सिटी की उपाधि प्रदान की गयी।
अर्थव्यवस्था
मास्को यूरोप की सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह रूस के सकल घरेलू उत्पाद का करीब २४% योगदान करता है। २००८ में मास्को की अर्थव्यवस्था ८.४४ ट्रिलियन रूबल थी | मास्को में औसत मासिक वेतन ४१६०० रूबल है। २०१० में, मास्को में बेरोजगारी दर सिर्फ १% थी, जो रूस के सभी प्रशासनिक क्षेत्रों में सबसे कम है।
मास्को रूस का निर्विवादित रूप से मुख्य आर्थिक केंद्र है। यहाँ रूस के सबसे बड़े बैंक और कंपनियाँ स्थित हैं जिनमे रूस की सबसे बड़ी कंपनी गेज्प्रोम भी शामिल है। मास्को की रूस की खुदरा बिक्री में १७% एवं सभी निर्माण गतिविधियों में १३% हिस्सेदारी है। चेर्किजोव्सकी बाजार, ३ करोड़ डॉलर की दैनिक बिक्री एवं दस हजार विक्रेताओं के साथ यूरोप का सबसे बड़ा बाजार है। यह बाजार प्रशासनिक रूप से १२ भागों में बँटा है और शहर के एक बड़े भूभाग पर स्थित है।२००८ में, मास्को में ७४ अरबपति थे और यह न्यूयोर्क, ७१ अरबपति, से ऊँचे पायदान पर है।
शिक्षा
देखें, मास्को राज्य विश्वविद्यालय
मास्को में १६९६ उच्चतर विद्यालय एवं ९१ महाविद्यालय हैं। इनके अलावा, २२२ अन्य संस्थान भी उच्च शिक्षा उपलब्ध करातें हैं, जिनमे ६० प्रदेश विश्वविद्यालय एवं १७५५ में स्थापित लोमोनोसोव मास्को स्टेट विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में २९ संकाय एवं ४५० विभाग हैं जिनमे ३०००० पूर्वस्नातक एवं ७००० स्नातकोत्तर छात्र पढते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय में, उच्चतर विद्यालय के करीब १०००० विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं एवं करीब २००० शोधार्थी कार्य करते हैं। मास्को स्टेट विश्वविद्यालय पुस्तकालय, रूस के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है, यहाँ लगभग ९० लाख पुस्तकें हैं।
शहर में ४५२ पुस्तकालय हैं, जिनमे से १६८ बच्चों के लिए हैं। १८६२ में स्थापित रुसी स्टेट पुस्तकालय, रूस का राष्ट्रीय पुस्तकालय है।
स्थापत्य
मास्को का स्थापत्य विश्व प्रसिद्ध है। मास्को सेंट बेसिल केथेड्रल, क्राइस्ट द सेवियर केथेड्रल और सेवेन सिस्टर्स के लिए प्रसिद्ध है।
लंबे समय तक मास्को पर रूढ़िवादी चर्चों का प्रभाव रहा | हालाँकि, शहर के समग्र रूप में सोवियत काल से भारी परिवर्तन हुआ है, खासकर जोसेफ स्टालिन के शहर के आधुनिकीकरण के बड़े पैमाने पर किये प्रयास के कारण यह परिवर्तन हुआ | स्टालिन की शहर के लिए योजना में चौड़े रास्तों और सडकों का जाल शामिल था जिनमे कई सड़कें १० लेन तक चौड़ी थीं | इससे शहर का यातायात सुगम हो गया, पर इसके लिए बहुत सारी एतिहासिक इमारतों को हटाना पड़ा |
स्टालिनवादी अवधि का सबसे प्रसिद्ध योगदान सेवेन सिस्टर्स (सात बहनें) माना जा सकता है। सेवेन सिस्टर्स सात गगनचुम्बी इमारतें हैं, जो क्रेमलिन से समान दूरी पर शहर भर में फैली हुईं हैं। सात टावरों को शहर के सभी ऊँचे स्थानों से देखा जा सकता है। ओस्तान्कियो टॉवर के अलावा ये सात टॉवर मध्य मास्को की सबसे ऊँची इमारतों में से हैं। ओस्तान्कियो टॉवर का निर्माण १९६७ में पूरा हुआ था, उस समय यह दुनिया की सबसे ऊँची मुक्त खड़ी भूमि संरचना थी | आज बुर्ज खलीफा दुबई, केंतून टॉवर ग्वांगझू और सी.एन. टॉवर टोरोंटो के बाद चौथे स्थान पर है।
हर नागरिक और उसके परिवार को अनिवार्य आवास उपलब्ध कराने की सोवियत नीति एवं मास्को की आबादी के तेजी से विकास के कारण, विशाल एवं नीरस आवासीय परिसरों का निर्माण किया गया | इन परिसरों को इनकी शैली, आयु, मजबूती एवं निर्माण सामग्री के आधार पर विभेदित किया जा सकता है। इनमे से अधिकतर का निर्माण स्टालिन युग के पश्चात हुआ और इनकी निर्माण शैलियाँ नेताओं (ब्रेज्हेनेव, ख्रुश्चेव इत्यादि) के नाम से जानी जाती हैं। आमतौर पर इन परिसरों का रखरखाव खराब है।
जनसांख्यिकी
500px १४०० १६३८ १७१० १७२५ १७३८ १७७५ १७८५ १८११ १८१३ १८२५ १८४० १८५६ ४०,००० २००,००० १६०,००० १४५,००० १३८,००० १६१,००० १८८,७०० २७०,२०० २१५,००० २४१,५०० ३४९,१०० ३६८,८००
500px १८६८ १८७१ १८८८ १८९७ १९१२ १९२० १९२६ १९३९ १९५९ १९७९ १९८९ २००२ ४१६,४०० ६०१,९६९ ७५३,४५९ १,०३८,६०० १,६१७,१५७ १,०२७,३०० २,१०१,२०० २,६०९,२०० ६,१३३,१०० ८,१४२,२०० ८,९७२,३०० १०,३८३,०००
बाहरी कड़ियाँ
विकी ट्रैवल पर मॉस्को के बारे में
मॉस्को-डॉट कॉम
आधिकारिक जालस्थल
रूसी सरकार के पर्यटन मंत्रालय के जालस्थल पर मॉस्को
आधिकारिक मॉस्को प्रशासन
मीडिया
द मॉस्को टाईम्स - मॉस्को का एक बडा अंग्रेजी अखबार
द मॉस्को न्यूज - मॉस्को के सबसे पुराने अंग्रेजी अखबारों में से एक
मौसम सूचना
अगले छह दिनों के मास्को का मौसम— moscow.the.by
मानचित्र
चित्र एवँ वीडियो
सन्दर्भ
Москва
श्रेणी:यूरोप के नगर
श्रेणी:रूस के नगर
श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ