Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एपिजेनेटिक्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एपिजेनेटिक्स (Epigenetics) आनुवंशिकी की एक शाखा है जो यह अध्ययन करती है कि आपके डीएनए के अनुक्रम में बदलाव किए बिना भी, जीन की गतिविधि में कैसे परिवर्तन हो सकते हैं और ये परिवर्तन कैसे अगली पीढ़ी तक पहुँच सकते हैं। आसान भाषा में यह विज्ञान यह समझाता है कि पर्यावरण (यानि ठंडा , गर्म वातावरण)और जीवनशैली हमारे जीन्स के व्यवहार को कैसे प्रभावित करती हैं।Al Aboud Nora M. Genetics, Epigenetic Mechanism 2025 http://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK532999/ StatPearls StatPearls Publishing 30422591 2025-10-08 Tupper Connor Jialal Ishwarlal एपिजेनेटिक्स का अर्थ : "एपि-" (Epi-) एक ग्रीक शब्द है जिसका अर्थ है "ऊपर" या "के ऊपर"। इस प्रकार, "एपिजेनेटिक्स" का शाब्दिक अर्थ है "आनुवंशिकी के ऊपर" यह उन कारकों का अध्ययन है जो जीन के ऊपर मौजूद होते हैं और उनकी अभिव्यक्ति को नियंत्रित करते हैं। https://mapmygenome.in/hi/blogs/learn/epigenetics-unlocking-your-genes-hidden-potential-and-how-it-impacts-your-life एपिजेनेटिक सिम्फनी का अनावरण: जीवनशैली आपके जीन को कैसे प्रभावित करती है 2024-06-27 Mapmygenome hi 2025-10-08 काम करने का तरीका एपिजेनेटिक्स वह प्रक्रिया है जो यह तय करती है कि कौन-सा जीन चलेगा और कौन-सा नहीं। यह डीएनए की संरचना को बदले बिना, सिर्फ रासायनिक निशान लगाकर अवाँछित जीन को दबा सकती है और अच्छे जीन को उजागर कर सकती है। यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है जो आपकी जीवनशैली से प्रभावित होती है। https://medlineplus.gov/genetics/understanding/howgeneswork/epigenome/ What is epigenetics?: MedlinePlus Genetics medlineplus.gov en 2025-10-08 यह काम दो तरह से होता है: 1. डीएनए मिथाइलेशन: अनचाहे जीन को 'लॉक' करना इसमें अनचाहे जीन पर एक रासायनिक 'ताला' (मिथाइल ग्रुप) लगा दिया जाता है।यह ताला उस जीन को बंद कर देता है, जिससे वह अभिव्यक्ति होने से रोक जाता है। उस जीन के निर्देशों का पालन बंद हो जाता है और वह प्रोटीन बनाना बंद कर देता है। 2. हिस्टोन संशोधन: अच्छे जीन को 'खोलना' आपका डीएनए प्रोटीन के गोलों (हिस्टोन) पर लिपटा रहता है। जब इन हिस्टोन से कसावट हटती है और डीएनए ढीला हो जाता है, तो अच्छे जीन उजागर हो जाते हैं और सक्रिय होकर अपना काम करने लगते हैं। इसके विपरीत, जब डीएनए कसकर बंध जाता है, तो जीन बंद हो जाते हैं। वास्तविक जीवन के उदाहरण 1.जुड़वाँ बच्चे आनुवंशिक रूप से समान जुड़वाँ बच्चे यदि अलग-अलग वातावरण और जीवनशैली में पलें, तो उनमें अलग-अलग बीमारियां (जैसे मधुमेह, एलर्जी) होने की आशंका हो सकती है। इसका कारण उनके जीन्स पर पड़ने वाला अलग-अलग एपीजेनेटिक प्रभाव है। https://tap.health/manspeshiyon-insulin-resistance/ Diabetes management app in India Verma Prince 2025-05-27 Tap Health en 2025-10-08 2.जीवनशैली का प्रभाव आपका आहार, तनाव, व्यायाम और पर्यावरण में मौजूद प्रदूषक आपके जीन्स की गतिविधि को बदल सकते हैं. उदाहरण के लिए, पोषक आहार अच्छे जीन्स को सक्रिय कर सकता है।https://www.cdc.gov/genomics-and-health/epigenetics/index.html Epigenetics, Health, and Disease CDC 2025-01-31 Genomics and Your Health en-us 2025-10-08 संदर्भ