411 REFERENCE · Wikipedia
नीलम जसवंत सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नीलम जसवंत सिंह एक भारतीय डिस्क थ्रोअर हैं, जिनका जन्म 8 जनवरी 1971 को फरमान में हुआ था। उनकी शादी उनके कोच जसवंत सिंह से हुई है।
उन्होंने अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 2002 में बुसान में एशियाई खेलों में हासिल किया था जो की 64.55 मीटर का हैं।
2005 की विश्व चैंपियनशिप में कॉम्पिटीशन टेस्ट के दौरान उन्हें प्रतिबंधित उत्तेजक पेमोलिन के परीक्षण में सकारात्मक परिणाम मिला। "Neelam J. Singh tests positive". The Hindu. Chennai, India. 14 August 2005. Retrieved 29 December 2006.
पुरस्कार
वर्ष 1998 में, नीलम जसवंत सिंह ने बैंकाक एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता।
अलमाटी (कजाकिस्तान) में आयोजित कोसानोवा इंटरनेशनल एथलीट मीट में नीलम सिंह को स्वर्ण पदक जीतने का श्रेय दिया जाता है।
अगस्त 2000 में, उसने जकार्ता में हुए एटीएफ में स्वर्ण पदक भी जीता। लेकिन 55.26 मीटर की थ्रो के साथ वह सिडनी ओलंपिक में जगह बनाने में नाकाम रही।
नीलम कपूरथला में रेलवे कोच फैक्ट्री के साथ कार्यरत हैं और उन्हें वर्ष 1996 में पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था।
उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1998 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1971 में जन्मे लोग
श्रेणी:रोहतक ज़िले के लोग