411 REFERENCE · Wikipedia
पंचतरणी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पंचतरणी Panchtarniپمچترنیपंचतरणी घाटीपंचतरणी नदी तीर्थमार्ग पड़ाव व नदी घाटी Panchtarni.jpg पंचतरणी नदी घाटी का दृश्य पंचतरणी India Jammu and Kashmir 34.1893 75.4982 inline, title जम्मू और कश्मीर में स्थिति देश प्रान्त जम्मू और कश्मीर ज़िला अनन्तनाग ज़िला तहसील पहलगाम 3505 2011 भाषा प्रचलित कश्मीरी भामस +5:30 पिनकोड 192126 दूरभाष कोड
पंचतरणी (Panchtarni) भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग ज़िले में अमरनाथ गुफा के लिए जाने वाले तीर्थमार्ग पर एक धार्मिक व पर्यटन के महत्व वाला स्थान है। यह पहलगाम से यात्रा आरम्भ करने पर 40 किमी बाद और उत्तर में शेषनाग झील से 15 किमी बाद आता है। यह पंचतरणी नदी के किनारे एक मर्ग (घासभूमि मैदान) में स्थित है और इस घाटी को भी पंचतरणी घाटी कहा जाता है। यह स्थान 11,500 फुट (3,500 मीटर) पर है और हिम-ढके पर्वतों से घिरा हुआ है। पंचतरणी नदी आसपास की हिमानियों से आने वाली पांच जलधाराओं के संगम से बनती है। जो यात्री हेलिकॉप्टर द्वारा अमरनाथ तीर्थयात्रा करते हैं, उन्हें भी पंचतरणी में ही उतारा जाता है। यहाँ से अमरनाथ तीर्थ लगभग 6 किमी (3.7 मील) दूर है और यह रास्त्ता केवल पैदल या टट्टुओं पर ही तय किया जा सकता है।Panchtarni of Amrnath yatraमई 2026 InternetArchiveBot , Live Indiaमई 2026 InternetArchiveBot .Brajesh Kumar, 2003, [ "Pilgrimage Centres of India"], Diamond Books, pp.81, 8171821855.Dr. Shiv Sharma, 2008, "India - A Travel Guide", Fusion Books, pp.210, 8128400673"Panchtarni overview", Holidify.com.amarnath yatra heli service, HimalayanHeli.com.
इन्हें भी देखें
अमरनाथ गुफा
शेषनाग झील
पहलगाम
अनंतनाग ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:अनंतनाग ज़िले में पर्यटन आकर्षण