411 REFERENCE · Wikipedia
चाँदनी (1989 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चाँदनी चाँदनी.jpg चाँदनी का पोस्टर यश चोपड़ा यश चोपड़ा शिव-हरि सागर सरहदी (संवाद) कामना चन्द्र श्री देवी, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, वहीदा रहमान उमेश कलबाघ अरुण कौल 14 सितम्बर, 1989 भारत हिन्दी
चाँदनी 1989 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।
संक्षेप
रोहित (ऋषि कपूर) अपने रिश्तेदार की शादी में चाँदनी (श्री देवी) से मिलता है और उसी दौरान उससे प्यार करने लगता है। कई समय बाद वो भी उससे प्यार करने लगती है। उसके बाद उन दोनों की शादी तय हो जाती है। उसका परिवार इस रिश्ते के विरुद्ध रहता है। लेकिन रोहित इसकी परवाह नहीं करता है। एक दिन वह चाँदनी को अपने घर के ऊपर छत में रहने के लिए कहता है। उसके बाद उसके इंतेजार करते समय वो अचानक हेलीकाप्टर से वहाँ आ जाता है और उसके ऊपर फूलों का बरसात करता है। सब कुछ अचानक शांत हो जाता है।
उसके कुछ ही समय बाद चाँदनी के पास फोन आता है। फोन पर रोहित बताता है कि वो अस्पताल में भर्ती है। उसके हेलीकाप्टर से गिरने के कारण उसे चोट लग जाती है। इस चोट के बाद उसके दायें ओर लकवा हो जाता है। इसके बाद रोहित चाँदनी को अपने से दूर करना चाहता है। रोहित की यादों को मिटाने के लिए चाँदनी मुंबई चले जाती है।
यहाँ वो ललित (विनोद खन्ना) के कंपनी में काम करने लगती है। ललित को भी चाँदनी से प्यार हो जाता है। वो उससे शादी की बात करता है और बाद में चाँदनी उसकी बात मान जाती है। ललित कुछ काम से स्विट्ज़रलैंड जाता है। यहाँ उसकी मुलाक़ात रोहित से होती है, जो अपना इलाज कराने आए रहता है। वो दोनों अपने प्यार की कहानी सुनानते हैं, लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता है कि वो दोनों एक ही लड़की के बारे में बात कर रहे हैं।
रोहित इलाज के बाद वापस भारत आ जाता है और चाँदनी से शाम को मिलता है। वह मिलते साथ उसके साथ नाचता है और शादी के बारे में पूछता है। चाँदनी यह कह कर उसे मना कर देती है कि वो किसी और से शादी के लिए हाँ कह चुकी है।
रोहित क्रोधित हो जाता है और चाँदनी पूछती है कि वो उसके जगह में क्या कर रहा है। इसके बाद रोहित चला जाता है। ललित और रोहित दोनों स्विट्ज़रलैंड में अच्छे दोस्त बने होते हैं, इस कारण ललित अपने शादी में रोहित को भी न्योता भेज देता है।
ललित के सामने रोहित और चाँदनी अंजान होने का नाटक करते हैं। शादी के दिन रोहित बहुत ज्यादा पी लेता है और उसके बाद ललित को एहसास होता है कि वह रोहित से प्यार करती है।
मुख्य कलाकार
विनोद खन्ना - ललित खन्ना
ऋषि कपूर - रोहित गुप्ता
श्री देवी - चाँदनी माथुर
वहीदा रहमान
सुषमा सेठ
अचला सचदेव
बीना बैनर्जी
मनोहर सिंह
मीता वशिष्ठ
आशा शर्मा
अनंत महादेवन
श्याम अरोड़ा
राम गोपाल बजाज
गजेंद्र सिंह पाल
बिजेन्द्र सिंह
संगीत
फिल्म में संगीत प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा तथा बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने साथ मिलकर शिव-हरि नाम से दिया है। इससे पहले वे यश चोपड़ा के साथ सिलसिला, फासले तथा विजय में काम कर चुके थे। आनंद बक्शी ने फिल्म के गीत लिखे हैं। फिल्म में कुल १० गीत हैं, जिन्हें लता मंगेशकर, सुरेश वाडेकर,बर्थडे स्पेशल : पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर ने दी पिता के सपनों को उड़ान https://khabar.ndtv.com/news/filmy/happy-birthday-special-suresh-wadkar-put-wings-to-the-fathers-dreams-1441142 ११ नवम्बर २०१७ ७ अगस्त २०१६ एनडीटीवी नई दिल्ली https://web.archive.org/web/20171111204740/https://khabar.ndtv.com/news/filmy/happy-birthday-special-suresh-wadkar-put-wings-to-the-fathers-dreams-1441142 11 नवंबर 2017 dead तथा विनोद राठौड़ इत्यादि गायकों ने गाया है। खुद श्रीदेवी ने फिल्म के शीर्षक गीत के लिए गायन किया।रुचि डी शर्मा सिंगिंग के क्षेत्र में भी हाथ आजमा चुकी हैं ये मशहूर एक्ट्रेसेस http://inextlive.jagran.com/bollywood-actresses-who-turned-singers-201606200034-slide9 11 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171111205223/http://inextlive.jagran.com/bollywood-actresses-who-turned-singers-201606200034-slide9 11 नवंबर 2017 dead
फिल्म के संगीत को विनाइल रिकॉर्ड तथा कैसेट पर पर एच एम वी ने १९८९ में जारी किया।Shiv Hari, Anand Bakshi – Chandni LP on Discogs https://www.discogs.com/Shiv-Hari-Anand-Bakshi-Chandni/release/5431963 11 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171111205553/https://www.discogs.com/Shiv-Hari-Anand-Bakshi-Chandni/release/5431963 11 नवंबर 2017 liveShiv Hari, Anand Bakshi – Chandni Casette on Discogs https://www.discogs.com/Shiv-Hari-Anand-Bakshi-Chandni/release/7099469 11 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171112021152/https://www.discogs.com/Shiv-Hari-Anand-Bakshi-Chandni/release/7099469 12 नवंबर 2017 live फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया था।रोमांस के जादूगर यश चोपड़ा ने चांदनी, सिलसिला लेकर बॉलीवुड की दी कई शानदार फिल्में http://www.newsstate.com/bollywood-news/happy-birthday-yash-chopras-top-movies-article-38745.html 11 नवम्बर 2017 २७ सितम्बर २०१७ https://web.archive.org/web/20171111205754/http://www.newsstate.com/bollywood-news/happy-birthday-yash-chopras-top-movies-article-38745.html 11 नवंबर 2017 dead प्लेनेट बॉलीवुड ने अपनी १०० सर्वश्रेष्ठ फिल्म एल्बमों की सूची में चाँदनी को ७२वे स्थान पर रखा।100 Greatest Bollywood Soundtracks Ever - Part 2 http://www.planetbollywood.com/displayArticle.php?id=061706060842 11 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171028123952/http://www.planetbollywood.com/displayArticle.php?id=061706060842 28 अक्तूबर 2017 dead कुल बिक्री के आधार पर यह एल्बम अस्सी के दशक में १६वें स्थान पर रही।Music Hits 1980-1989 http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=283&catName=MTk4MC0xOTg5&PHPSESSID=108b9056cd4ca14236f9c6119d34dcce 11 नवम्बर 2017 15 फ़रवरी 2008 https://web.archive.org/web/20080215081547/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=283&catName=MTk4MC0xOTg5&PHPSESSID=108b9056cd4ca14236f9c6119d34dcce bot: unknown
समीक्षक शाहिद खान ने फिल्म को १० में से ७.५ अंक देते हुए आनंद बख्शी के बोलों के प्रशंशा की।Chandni Music Review http://www.planetbollywood.com/Music/Chandni/ Planet Bollywood 11 नवम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20171111205240/http://www.planetbollywood.com/Music/Chandni/ 11 नवंबर 2017 dead १९९० के फिल्मफेयर पुरस्कारों में शिव-हरि, आनंद बख्शी तथा सुरेश वाडेकर को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, सर्वश्रेष्ठ गीतकार तथा सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया।
गायक no मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियाँ लता मंगेशकर ०५:३४ लगी आज सावन की सुरेश वाडेकर एवं अनुपमा देशपाण्डे ०३:२५ चाँदनी ओ मेरी चाँदनी श्रीदेवी एवं जॉली मुख़र्जी ०४:३२ आ मेरी जान लता मंगेशकर ०४:२१ पर्वत से काली घटा टकराये आशा भोसले एवं विनोद राठौड़ ०४:२२ मितवा लता मंगेशकर एवं बबला मेहता ०४:३१ मैं ससुराल नहीं जाऊँगीं पामेला चोपड़ा ०४:०६ मेहबूबा लता मंगेशकर एवं विनोद राठौड़ ०४:५३ तू मुझे सुना सुरेश वाडेकर एवं नितिन मुकेश ०४:३० डांस म्यूजिक - ०३:१६
नामांकन और पुरस्कार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0097045 चाँदनी
श्रेणी:1989 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शिव–हरि द्वारा संगीतबद्ध फिल्में