Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नौलखा महल, मधुबनी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नौलखा महल बिहार में मधुबनी के पास राजनगर में कमला नदी के पूर्वी तट पर स्थित एक महल है। यह एक अत्यन्त सुन्दर महल है जिसका निर्माण राजा रामेश्वर सिंह ने करवाया था। इस महल के अंदर एक बड़ा तालाब बना हुआ है जिसके चारों तरफ बगीचा बना हुआ है जो देखने में बहुत ही सुन्दर लगता है और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। कहा जाता है कि दरभंगा के राजा रामेश्वर सिंह ने उस समय नौ लाख चांदी के सिक्के से नौलखा महल का निर्माण कराया था और इसी कारण इसे नौलखा नाम दिया गया। राजा की इच्छा थी कि दरभंगा का राज राजनगर से चले। किन्तु ऐसा नहीं हो सका। इस महल के साथ विडम्बना यह रही कि 1934 के भूकम्प में यह दरक गया। यहां कई क्षेत्रीय फिल्मों की शूटिंग होती रहती है जिस कारण यह परिसर रुपहले पर्दे पर भी कभी-कभार दिख जाया करता है। महल के ठीक सामने माँ दुर्गा की मंदिर है जिसे दुर्गा भवन के नाम से जाना जाता है । लोगों का कहना है कि इस मंदिर की स्थापना भी महाराजा रामेश्वर सिंह ने ही करवाया था। उन्हें माँ काली का परम भक्त माना जाता था। मंदिर के बीचो बीच सात मंजिला इमारत है और उसके सामने एक तालाब है। कहा जाता है कि महाराजा ने अपनी महारानियों के लिए तालाब का निर्माण कराया था। इसी तालाब का पानी महारानियों के कमरे तक जाता था। श्रेणी:बिहार के पर्यटन स्थल