Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जतोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जतोग Jutogh Jutogh Sunset.jpg जतोग सूर्यास्त जतोग India Himachal Pradesh 31.104 77.111 inline, title हिमाचल प्रदेश में स्थिति देश राज्य हिमाचल प्रदेश ज़िला शिमला ज़िला 1729 2062 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, पहाड़ी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड जतोग (Jutogh) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला ज़िले में स्थित एक छावनी नगर (कैंटोनमेंट बोर्ड) है। एक छावनी के रूप में इसकी स्थापना सन् 1843 में हुई थी।"Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452"Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448 इतिहास जतोग को 1843 में ब्रिटिश सरकार द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था और तब जतोग छावनी की स्थापना हुई। पहले पहल यहाँ गोरखाओं की एक रेजिमेंट आकर बसी थी, और बाद में इसे बिशप कॉटन स्कूल के गवर्नरों को सौंप दिया गया था, लेकिन, इस उद्देश्य के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर, इसे कुछ समय के लिए छोड़ दिया गया था। गर्मियों के महीनों में ब्रिटिश माउंटेन आर्टिलरी की दो बैटरियां और ब्रिटिश इन्फैंट्री की दो कंपनियां यहां तैनात रहती थीं। वर्तमान में जतोग छावनी बोर्ड, छावनी अधिनियम, 2006 के तहत गठित एक सांविधिक निकाय है। छावनी बोर्ड प्रशासन नगरपालिका निकाय के रूप में छावनी बोर्ड के गठन का मूल उद्देश्य इन क्षेत्रों में उचित सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता के चलते किया गया था। छावनी बोर्ड के कार्यों का दायरा नगरपालिका प्रशासन के पूरे क्षेत्र तक फैला हुआ है। बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के अलावा, छावनी बोर्ड, जतोग छावनी क्षेत्र के निवासियों के लिए सार्वजनिक कल्याण संस्थानों और सुविधाओं का प्रबंधन भी करता है। जनसांख्यिकी भारत की 2011 जनगणना के अनुसार जतोग छावनी नगर में 2,062 निवासी थे, जिनमें से 1,434 पुरुष और 628 स्त्रियाँ थीं। 0-6 वर्ष के आयु के बच्चों की संख्या 134 (6.50%) थी। साक्षरता दर 90.04% था, जो राज्य औसत 82.80% से अधिक था। पुरुष साक्षरता 97.00% और स्त्री साक्षरता 73.04% थी। इन्हें भी देखें शिमला ज़िला हिमाचल प्रदेश सन्दर्भ श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के शहर श्रेणी:शिमला ज़िला श्रेणी:शिमला ज़िले के नगर श्रेणी:भारत के कैंटोनमेंट