411 REFERENCE · Wikipedia
लेक पैलेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|350px|ताज लेक पैलेस उदयपुर भारत
लेक पैलेस जिसे कि पहले जग निवास के नाम से जाना जाता था, ८३ कमरों तथा सुइट्स का एक होटल है जिसका निर्माण सफ़ेद पत्थर से हुआ है। यह चार एकड़ के एक नैसर्गिक आधार पर पिछोला झील में उदयपुर राजस्थान में जग निवास द्वीप पर बना हुआ है। होटल अपने अतिथियों के लिए एक स्पीड बोट की सुविधा प्रदान करता है जो कि अतिथियों को शहर से होटल तक पहुंचाती है। अपनी विशिष्ट स्तिथि के कारण इस होटल को भारत तथा दुनिया के सबसे अधिक रोमांटिक होटल के रूप में चिन्हित किया गया है।http://www.udaipur.org.uk/tourist-attractions/jagniwas.html टूरिस्ट अट्रैक्शन उदयपुर 15 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140413201612/http://www.udaipur.org.uk/tourist-attractions/jagniwas.html 13 अप्रैल 2014 dead
इतिहास
लेक पैलेस का निर्माण 1743 और 1746 के बीच उदयपुर, राजस्थान के महाराणा जगत सिंह II (मेवाड़ के शाही वंश के 62वें उत्तराधिकारी) के निर्देशन में ग्रीष्मकालीन महल के रूप में किया गया था। इसके संस्थापक के नाम पर शुरू में इसे जगनिवास या जन निवास कहा जाता था। महल का निर्माण पूर्व की ओर किया गया था, जिससे इसके निवासी भोर होते ही हिंदू सूर्य देवता सूर्य से प्रार्थना कर सकते थे। बाद के शासकों ने इस महल का उपयोग अपने गर्मियों के रिसॉर्ट के रूप में किया, इसके आंगनों में स्तंभों, स्तंभों वाली छतों, फव्वारों और बगीचों के साथ अपने शाही दरबार आयोजित किए।
नवीनीकरण
भगवत सिंह नें जग निवास पैलेस को उदयपुर के पहले विलासिता होटल में तब्दील करने का विचार बनाया। डीडी कांट्रेक्टर, जो कि एक अमेरिकन कलाकार थे, इस होटल प्रोजेक्ट के लिए डिजाईन परामर्शदाता बन गये। डीडी से प्राप्त सामग्री से उदयपुर के नए महाराणा तथा इस परियोजना के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
thumb|लेक पैलेस, उदयपुर
सन १९७१ में ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेस नें इसकी जिम्मेदारी ले ली तथा ७५ अन्य कमरों का निर्माण कराया। ताज ग्रुप के जमशेद डी. ऍफ़. लाम इसके पुनः नवीनीकरण एवं संरक्षण में लगे मुख्य लोगों में से एक थे, जिन्होनें अपनी देख रेख में इस होटल का बहुत ही उच्च मानकों के अनुसार नवीनीकरण करवाया तथा वे इस होटल के तथा भारत के पहले सबसे जवान मेनेजर बने।
इस नवीनीकरण के बाद सन २००० में एक बार पुनः नवीनीकरण किया गया।http://www.tajhotels.com/Luxury/Grand-Palaces-And-Iconic-Hotels/Taj-Lake-Palace-Udaipur/Overview.html ताज लेक पैलेस उदयपुर ताज हॉटेल्स 15 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20110824130247/http://www.tajhotels.com/Luxury/Grand-Palaces-And-Iconic-Hotels/Taj-Lake-Palace-Udaipur/Overview.html 24 अगस्त 2011 deadhttp://www.tripadvisor.in/Hotel_Review-g297672-d302377-Reviews-Taj_Lake_Palace_Udaipur-Udaipur_Rajasthan.html ताज लेक पैलेस हॉटेल् डिटेल्स और रिवव्यू 15 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140418164650/http://www.tripadvisor.in/Hotel_Review-g297672-d302377-Reviews-Taj_Lake_Palace_Udaipur-Udaipur_Rajasthan.html 18 अप्रैल 2014 dead
विशिष्ट अतिथि
लेक पैलेस नें हमेशा से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है तथा अब इसे भारत एवं विश्व की सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक जगहों में से एक की दृष्टि से देखा जाने लगा है। इसमें रहे अतिथियों में से लार्ड कर्ज़न, विविएन ले, क्वीन एलिज़ाबेथ, ईरान के शाह, नेपाल नरेश तथा फर्स्ट लेडी जैकलीन केनेडी आदि प्रमुख हैं।http://www.cleartrip.com/hotels/info/taj-lake-palace-41526 ताज लेक पैलेस क्लियर ट्रिप डॉट कॉम 15 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140416210215/http://www.cleartrip.com/hotels/info/taj-lake-palace-41526 16 अप्रैल 2014 live
चलचित्रों में प्रदर्शन
इस पैलेस को कई चलचित्रों में भी प्रदर्शित किया गया है-
१९५९ : फ्रिट्ज लंग द्वारा बनायीं गयी कुछ एक पटकथाओं जैसे दि टाइगर ऑफ़ एस्च्नापुर तथा दि इंडियन टोम्ब में चन्द्र, जो कि एक काल्पनिक नगर एस्च्नापुर का महाराजा था, के महल के रूप में,
१९८४ : ब्रिटिश टेली विज़न सीरीज दि ज्वेल इन दि क्राउन में मिरात के नवाब के अतिथि गृह के रूप में,
२००१ :बालीवुड की सुभाषघाई.द्वारा निर्देशित भारतीय फिल्म यादें में,
मेरा साया फिल्म का चित्रांकन भी यहीं हुआ था, एवं
२०१३: बॉलीवुड मूवी ये जवानी है दीवानी की शूटिंग यहां भी हुई थी।
सन्दर्भ
2
श्रेणी:प्राचीन इमारतें व निर्माण
श्रेणी:स्मारक
श्रेणी:स्थापत्य
श्रेणी:पर्यटन आकर्षण