Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पॉस्सम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पॉस्समPossum Trichosurus vulpecula 1.jpg 175px जंतु कौरडेटा (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) मारसूपियलिया (Marsupialia) डाएप्रोटोडोंटिया (Diprotodontia) फ़लैन्जरिफ़ोर्मीज़​ (Phalangeriformes) आर्चर, १९८२ में ज़ाले अधिकुल व कुल Phalangeroidea Burramyidae Phalangeridae Petauroidea Pseudocheiridae Petauridae Tarsipedidae Acrobatidae पॉस्सम (Possum) ऑस्ट्रेलिया, नया गिनी और सुलावेसी पर पाए जाने वाले ७० धानीप्राणी (मारसूपियल) जातियों के एक समूह का नाम है। आधुनिक युग में मानवीय गतिविधियों से यह न्यू ज़ीलैंड और चीन में भी विस्तृत हो गए हैं।The Environment: Learning from Bad Ideas Series, Mary Colson, pp. 50, Heinemann-Raintree Library, 2010, ISBN 978-1-4109-3912-8, ... These possums soon escaped into the wild, where they have thrived as an invasive species. In 2009 there were estimated to be around 70 million possums. There are no native predators of the possum in New Zealand ... यह छोटे और मध्यम आकारों के होते हैं। विवरण पॉस्सम चार पाँव पर चलने वाले और अधिकतर वृक्षों पर रहने वाले प्राणी हैं। इनकी दुमें लम्बी और मोटी होती हैं। इनकी सबसे छोटी जाति 'नन्हा पिग्मी पॉस्सम' (Little Pygmy Possum) केवल ७ सेमी लम्बा और 10 ग्राम से भी कम वज़न वाला होता है। इसके विपरीत इनकी सबसे बड़ी जाति 'भालू कुसकुस' (Bear Cuscus) ७ किलो से भी ज़्यादा भार रख सकता है। पॉस्सम रात को सक्रीय होते हैं और शाकाहारी या सर्वाहारी होते हैं। कुछ पॉस्सम बहुत ही विशेष ख़ुराक रखते हैं। उदाहरण के लिए 'पहाड़ी पिग्मी पॉस्सम' (Mountain Pygmy Possum) केवल कीट खाता है जबकि 'शहदी पॉस्सम' (Honey Possum) शहद पर गुज़ारा करता है।Australian Mammals: Biology and Captive Management, Stephen M. Jackson, pp. 206, Csiro Publishing, 2003, ISBN 978-0-643-06635-9, ... The possums and gliders show a very large range in body size from 6 g for the little pygmy-possum to 10 kg for the bear cuscus ... इन्हें भी देखें धानीप्राणी सन्दर्भ 2 श्रेणी:पॉस्सम श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के धानीप्राणी श्रेणी:न्यू गिनी के स्तनधारी