Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिलारेपा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिलारेपा (तिब्बती: རྗེ་བཙུན་མི་ལ་རས་པ, Wylie: rje btsun mi la ras pa) (1052 ई. – 1135 ई.) तिब्बत के सबसे प्रसिद्ध योगियों तथा कवियों में से एक थे। यह युवा जीवन में हत्यारे जाने गए, जो बाद में बदल गए और बौद्ध धर्म के अनुयायी बने। यह मार्पा लोत्सावा के शिष्य बने और कग्यु संप्रदाय के महान व्यक्तियों में जाने गए। इन्होंने कैलास पर्वत को भी पार किया था। thumb|238px|मिलारेपा की प्रसिद्ध मूर्ति, न्यानांग फेलग्येलिंग मठ, तिब्बत प्रारंभिक जीवन मिला रस्पा (थोस्पा गाह्) का जन्म 1052 ई. में भाद्रपद के पच्चीसवें दिन पर हुआ था। मिला उनका परिवारिक नाम था। उनका जन्म तिब्बत के मंड्युल गुडथड प्रान्त के क्याडाचा में हुआ था। पिता मिला शेसरब् ग्यलछन और माता ञड्छा कर्ग्यन थीं। एक छोटी बहन पेतागोन्किद् चार साल बाद पैदा हुई। मिला परिवार अपने क्षेत्र में अत्यधिक संपन्न था। अनुवादक रमेशचन्द्र नेगी भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत 2012 केन्द्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय, सारनाथ वाराणसी द्वितीय https://www.adityaprakashan.com/index.php?p=sr&format=fullpage&Field=bookcode&String=9789380282268 26 इनके सात वर्ष की आयु में पिता वसीयत लिखकर चाचा और बुआ को सौंपकर मृत्यु को प्राप्त हुए। इसके बाद चाचा और बुआ ने इनकी सारी संपत्ति पर अधिकार कर लिया और माँ-पुत्र और पुत्री को अत्यधिक कष्ट पहुंचाया गया। ग्रीष्मकाल में जब कृषि कार्य होता था तो चाचा का नौकर बनना पड़ता। शीतकाल में जब ऊन से सम्बंधित कार्य प्रगति पर होता था तो बुआ का नौकर बनना पड़ता। इनका भोजन कुत्ते के भोजन से भी बदतर था और कार्य गधे से भी कहीं अधिक। इनके पंद्रह साल का होने पर मां ने वसीयतनामे के अनुसार संपत्ति वापस मांगी तो भरी सभा में चाचा ने मां-बेटे को पीटा। भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 29-32 इससे अत्यन्त पीड़ित होकर मां ने इन्हें काला जादू सीखने और प्रतिशोध लेने को कहा। चाचा-बुआ और अन्य पड़ोसियों का सर्वनाश न करने पर मां ने आत्महत्या की चेतावनी दी।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 38-39 मिलारेपा ने काला जादू सीखा और उसके प्रयोग से चाचा के घर पर विवाहोत्सव में एकत्रित परिवार, संबधियों और पड़ोसियों समेत पैंतीस लोगों को मार डाला। पूरे गांव की खड़ी फसल को ओला-वृष्टि से नष्ट भी कर दिया।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 45,55 इसके बाद मिलारेपा को पाप का भार महसूस हुआ और बहुत पश्चाताप हुआ।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 61 गुरू से मिलन मिलारेपा ने गुरू की खोज शुरू की और मर्पा लोचावा के बारे में सुनकर लोडग् नामक स्थान पर डोवोलुड् विहार गए। मर्पा भारतीय महासिद्ध नरोपा के प्रत्यक्ष शिष्य थे।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 68 गुरू ने उनकी अनेक प्रकार से परीक्षा ली जिसमें मकान बनाना, फिर तुड़वाना, दोबारा तिबारा बनवाना और तुड़वा देना था।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 72,73,75 इससे मिलारेपा की पाप-शुद्धि हुई और गुरू मर्पा ने उन्हें शिष्य बनाया।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 107 आध्यात्मिक साधना मिलारेपा ने ग्यारह महीने तक लोडग तग्ञ की गुफा में एकांत में साधना की। इसकी समाप्ति पर उन्होंने अपना पहला गीत गाया था। इस तरह गुरू के पास कुछ वर्ष साघना करने के बाद उन्होंने अपने गांव वापस जाने की आज्ञा ली।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 140आठ साल बाद अपने गांव और घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि मां का निधन हो चुका है और बहन भिखारिन बनकर कहीं चली गई हैभट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 150 इससे मिलारेपा को संसार की सारहीनता का तीव्र बोध हुआ। घर त्यागकर उन्होंने पास की एक गुफा में उग्र तपस्या की।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 151इसके परिणाम स्वरूप इच्छानुसार काया परिवर्तन और आकाश-गमन सिद्धियों का प्रयोग करने में समर्थ हुए। मिलारेपा को आकाश-गमन करते हुए गांव के लोगों ने भी देखा। इससे प्रसिद्धि होने पर उन्होंने स्थान बदल दिया और गुरू मर्पा के बताए स्थान छुअर गुफा में तपस्या करने लगे।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 184,185 निर्वाण चौरासी वर्ष की आयु में 1134 ई. माघ महीने में चतुर्दशी को योगी मिलारेपा ने शरीर त्याग किया। इस समय आकाश में इंद्रधनुष दिखने जैसी दुर्लभ घटना भी हुई।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 244 इन्होंने अपने जीवन काल में एक हजार गीतों की रचना की जो 'मिलोरेपा के सहस्र गीत' नाम से प्रचलित हैं।भट्टारक मिलारस्पा का जीवन वृतांत, पन्ना 40 चित्र संकलन फिल्में और वीडियो फिल्म - मिलारेपा के जीवन पर बनी फिल्म वीडियो डाक्यूमेंट्री - मिलारेपा ने जिन गुफाओं में तपस्या की 1/3 वीडियो डाक्यूमेंट्री - मिलारेपा ने जिन गुफाओं में तपस्या की 2/3 वीडियो डाक्यूमेंट्री - मिलारेपा ने जिन गुफाओं में तपस्या की 3/3 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ तिब्बत के गुरु मिलारेपा : तंत्र से ज्ञान तक का सफर