411 REFERENCE · Wikipedia
क्रियात्मक अनुसन्धान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किसी समस्या का तत्कालिक या त्वरित समाधान क्रियात्मक अनुसन्धान (action research) कहलाता है । इसमें किसी स्थानीय परिवेश या दैनिक जीवन से सबंधित व्यवहारिक समस्याओं को रखा गया है। जिन्हें लम्बे समय तक टाला नहीं जा सकता है।
इसे एक शैक्षिक नवाचार में रखा गया है तथा इसे प्रयोग करने का श्रेय स्टीफेन एम. कोरे को दिया गया है ।
क्रियात्मक अनुसन्धान की विशेषताएँ
1- क्रियात्मक अनुसंधान किसी समस्या का तत्काल या त्वरित समाधान होता है।
2- क्रियात्मक अनुसंधान केवल वही व्यक्ति कर सकता है जो उस समस्या से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ होता है।
3- क्रियात्मक अनुसंधान की विषयवस्तु दैनिक या व्यवहारिक जीवन से संबंधित होती है।
4- यह विद्यालयी जीवन की दैनिक व वास्तविक समस्याओं का एक समाधान है।
5- क्रियात्मक अनुसंधान का उद्देश्य विद्यालयी कार्य प्रणाली में सुधार करना है।
6- यह अनुसंधान बहुत ही सीमित तथा निर्धारित समय में पूरा किया जाता है ।
इन्हें भी देखें
संक्रिया विज्ञान (Operations research)
श्रेणी:समाजशास्त्र प्रणाली विज्ञान