411 REFERENCE · Wikipedia
पाञ्चाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पांचाल या पञ्चाल राज्य प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। यह उत्तर में हिमालय के भाभर क्षेत्र से लेकर दक्षिण में चर्मनवती नदी के उत्तरी तट के बीच के मैदानों में फैला हुआ था। इसके पश्चिम में कुरु, मत्स्य तथा सुरसेन राज्य थे और पूर्व में नैमिषारण्य था। बाद में यह दो भागों में बाँटा गया। उत्तर पांचाल हिमालय से लेकर गंगा के उत्तरी तट तक था तथा उसकी राजधानी अहिछत्र थी तथा दक्षिण पांचाल गंगा के दक्षिणी तट से लेकर चर्मनवती तक था और उसकी राजधानी काम्पिल्य थी।नाहर डॉ रतिभानु सिंह प्राचीन भारत का राजनैतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास 1974 किताबमहल इलाहाबाद, भारत 112 editor: 19 मार्च 2008
अखण्ड पांचाल की सत्ता पाण्डवों के ससुर तथा द्रौपदी के पिता द्रुपद के पास थी। कहा जाता है कि पहले द्रुपद तथा पाण्डवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य के बीच घनिष्ठ मित्रता थी लेकिन कुछ कारणवश दोनों में मन-मुटाव हो गया। फलतः दोनों के बीच युद्ध छिड़ गया। युद्ध में द्रुपद की हार हुयी और पांचाल का विभाजन हुआ। उत्तर पांचाल के राजा द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा मनोनीत हुए तथा द्रुपद को दक्षिण पांचाल से ही संतोष करना पड़ा। दोनों राज्यों को गंगा अलग करती थी।
पांचाल राजवंश पञ्चाल राज्य पञ्चाल राज्य लौह युग राजतंत्र ल. 1100 ई.पू ल. 340 ई.पू भारत लोग (ऋग्वेद) पुरु लोग महाजनपद नंद वंश Late Vedic Culture (1100-500 BCE).png वैदिक काल मे पांचाल राज्य का विस्तार (ल. 1100 ई.पू) Mahajanapadas (c. 500 BCE).png महाजनपद काल मे पांचाल राज्य का विस्तार (ल. 500 ई.पू) अहिच्छत्र (उत्तर-पांचाल) और काम्पिल्य (दक्षिण-पांचाल) संस्कृत हिंदू धर्म महाराज और सम्राट प्रिशत 12वीं शताब्दी ई.पू द्रुपद 11वीं शताब्दी ई.पू धृष्टद्युम्न 10वीं शताब्दी ई.पू केसीन दलभ्य 9–8वीं शताब्दी ई.पू प्रवाहन जयवली 8–7वीं शताब्दी ई.पू भारत
भौगोलिक स्थिति
पांचाल राज्य गोमती नदी के पश्चिम में एवं चम्बल नदी के उत्तर में स्थित था। इसके पश्चिम में पड़ोसी सूरसेन एवं यकृल्लोम थे जबकि उत्तर-पश्चिम यह गंगा एवं कुरुओं के मध्य सघन वन से अलग थे। उत्तर में गंगा के उद्गम क्षेत्र तक वन था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूँ, फ़र्रूख़ाबाद, रोहिलखंड के निकटवर्ती क्षेत्र और गंगा-यमुना का मध्य क्षेत्र पांचाल राज्य का भाग थे।रायचौधरी हेमेन्द्र :en:Hem Chandra Raychaudhuri 1953 Political History of Ancient India: From the Accession of Parikshit to the Extinction of Gupta Dynasty 70-74 कलकत्ता विश्वविद्यालय
इन्हें भी देखें
महाजनपद
त्रिपुर सुंदरी
विश्वकर्मा
सन्दर्भ
श्रेणी:महाजनपद