Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सोफिया कोवालेवस्कया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सोफिया कोवालेवस्कया Sofja_Wassiljewna_Kowalewskaja_1.jpg १८८० में सोफिया कोवालेवस्कया 1850 1 15 y मॉस्को, रूसी साम्राज्य 1891 2 10 1850 1 15 y स्टॉकहोम, स्वीडन गणित स्टॉकहोम विश्वविद्यालय रूसी विज्ञान अकादमी गॉतिन्जन विश्वविद्यालय (पीए॰डी॰; १८७४) कार्ल वियर्स्त्रास कॉसी- कॉवेल्स्की प्रमेय सोफिया कोवालेवस्कया (Sofia Kovalevskaya, Со́фья Васи́льевна Ковале́вская) (१५ जनवरी १८५० – १० फ़रवरी १८९१) रूस की प्रसिद्ध गणितज्ञ थीं। वे संसार में पहली महिला थीं जिन्होंने विश्विद्यालय की प्रोफ़ेसर और रूसी विज्ञान अकादमी की सह-सदस्या का पद पाया। उन्होने गणितीय विश्लेषण, अवकल समीकरण तथा यांत्रिकी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वीडेन जाने के बाद उन्होने अपना नाम सोन्या रख लिया। सोफिया एक संपादक के तौर पर किसी विज्ञान पत्रिका के लिए कार्य करने वाली पहली महिलाओं में से भी एक थीं।Sofya Vasilyevna Kovalevskay. http://www.britannica.com/EBchecked/topic/323006/Sofya-Vasilyevna-Kovalevskaya Encyclopædia Britannica Online Academic Edition. Encyclopædia Britannica 22 अक्टूबर 2011 https://web.archive.org/web/20140328100230/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/323006/Sofya-Vasilyevna-Kovalevskaya 28 मार्च 2014 live उन्नीसवीं सदी में जब रूस में युवतियों के लिए विज्ञान की उच्च शिक्षा के द्वार बंद थे, तब सोफिया ने यह उपलब्धि प्राप्त की। कोवालेवस्कया की मेधा गणित तक ही सीमित नहीं थी, एक कवि और जन-प्रचारक के नाते भी उन्होंने प्रसिद्धि पायी। युवावस्था की दहलीज पर कदम रखते हुए ही सोनिया (रूस में सोफिया को ही प्यार से सोनिया कहते हैं) ने ऐलान कर दिया था: “मुझे यह एहसास हो रहा है कि मेरे भाग्य में विज्ञान को जीवन अर्पित करना और स्त्रियों के लिए नया मार्ग बनाना लिखा है, क्योंकि इसी से न्याय की सेवा होगी”। उनका जीवन-काल केवल ४१ वर्ष का रहा, किंतु इतने अल्प समय में भी उन्होंने बहुत कुछ देखा, पाया और अनुभव किया। आरंभिक जीवन thumb|right|200px| वाल्टन रनबर्ग द्वारा उकेरी गयी आवक्ष प्रतिमा सोफिया कोवालेवस्कया का जन्म मॉस्को में १५ जनवरी १८५० को हुआ। वे अपने माता-पिता की तीन संतानों में से दूसरी थीं। उनके बचपन का नाम कोर्विन क्रूकोव्स्कया (Korvin-Krukovskaya) था। सोफिया के पिता वेसिली वेसिल्येविच कोर्विन क्रूकोव्स्की (Vasily Vasilyevich Korvin-Krukovsky) रूस की शाही सेना में तोपखाने के लेफ्टिनेण्ट जनरल के पद पर सेवारत थे। उनकी माँ येलिज़ावेता फ़ेदोरोव्ना शूबर्त (Yelizaveta Fedorovna Schubert) जर्मन कुल की एक विदुषी महिला थीं तथा उनकी दादी रोमानियायी थीं।Women mathematicians by Dubreil-Jacotin http://www.gap-system.org/~history/Extras/Women_mathematicians.html JOC/EFR २०-१०-२०१३ https://web.archive.org/web/20110607183749/http://www.gap-system.org/~history/Extras/Women_mathematicians.html 7 जून 2011 dead जब सोफिया मात्र ११ वर्ष की थीं तभी उनके कमरों की दीवारों पर अवकलन और समाकलन के भित्तिपत्र शोभायमान हुआ करते थे, जो कि कैलकुलस के लिए उनकी आरंभिक तैयारी थी।Best of Russia --- Famous Russians --- Scientists. http://www.tristarmedia.com/bestofrussia/scientists.html TRISTARMEDIA Web Design, Web Development, Multimedia, Creative Web Solutions २० October २०१३ https://web.archive.org/web/20110903172506/http://www.tristarmedia.com/bestofrussia/scientists.html 3 सितंबर 2011 dead center|thumb|450px|कोर्विन-क्रुकोव्स्की एस्टेट (2014 का चित्र)। यहाँ कोवालेव्स्काया का घर-संग्रहालय स्थित है। जर्मनी और स्वीडन में जीवन के अंतिम वर्ष सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Sofia Kovalevskaya गणित की रानी - सोफिया कोवालेवस्कया "Sofia Kovalevskaya", Biographies of Women Mathematicians, Agnes Scott College Kovalevskaya Women's History - Sofia Kovalevskaya Brief biography of Sofia Kovalevskaya by Yuriy Belits. University of Colorado at Denver, March 17, 2005. Biography (in Russian) Association for Women in Mathematics lccn-n82-63856 वह पहली महिला गणितज्ञ सोफिया कोवालेवस्कया श्रेणी:गणितज्ञ श्रेणी:1850 में जन्मे लोग श्रेणी:१८९१ में निधन श्रेणी:रूस के लोग