411 REFERENCE · Wikipedia
लावा नहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|350px|हवाई के बड़े द्वीप पर पाहोएहोए (Pāhoehoe) लावा धारा। इसमें स्थान-स्थान पर मुख्य लावा नहर के ऊपर से लावा निकल आया है। बहते लावा की सबसे ऊपरी परत ठंडी होकर भूरे रंग की दिख रही है लेकिन उसके नीचे पिघला लाला लावा है जो किनारों के ऊपर से हुए उमड़ाव में नज़र आ रहा है।
लावा नहर (lava channel) लावा की एक चलती धारा होती है जो ठोस लावा के दो किनारों के बीच बहती है। आरम्भ में यह किनारे नहीं होते लेकिन किसी ढलान पर बहते-बहते लावा ठंडा होकर किनारे बना लेता है और फिर लावा उनके बीच के बने हुए नाले में बहने लगता है। कभी-कभी यदि बहते लावा की मात्रा अधिक हो तो वह किनारों के ऊपर निकल आता है और, जब वह ठंडा होकर ठोस बन जाता है, तो किनारों को अधिक ऊँचा कर देता है। लावा नहरों में बहने वाला लावा मुख्य रूप से बेसाल्टीय होता है।Ailsa Allaby and Michael Allaby. "lava channel https://web.archive.org/web/20160303222145/http://www.encyclopedia.com/doc/1O13-lavachannel.html 3 मार्च 2016 ." A Dictionary of Earth Sciences. 1999. Retrieved June 27, 2011 from Encyclopedia.comHarris, A., M, Favalli., F, Mazzarini, C, Hamilton., 2008. Construction dynamics of a lava channel. Bulletin of Volcanology. 71. (4):459-474.
इन्हें भी देखें
लावा ट्यूब
लावा
विदर छिद्र
सन्दर्भ
श्रेणी:लावा नहरें
श्रेणी:ज्वालामुखी विज्ञान
श्रेणी:ज्वालामुखीय स्थलाकृति