411 REFERENCE · Wikipedia
पूथरेकुलु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पूथरेकुलु 250px पूथरेकुलु भारत पूर्व गोदावरी जिला अत्रेयपुरम अल्प भोजन कमरे का तापमान चावल, शर्करा या गुड़, घी मधुमेह के लिए अनुपयुक्त veg
पूथरेकुलु एक भारतीय मिष्ठान्न है जो आंध्र प्रदेश के पूर्व गोदावरी जिले के अत्रेयपुरम गांव का प्रसिद्ध व्यंजन है। तेलुगु में 'पुथा' मतलब परत होता है और 'रेकू'(बहुवचन रेकुलु) पर्ण या चादर होता है।
मूल
यह आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक गांव अत्रेयपुरम में बनाई गई एक वेफर जैसा मीठा पदार्थ है। शुरुआती दिनों में पूथरेकुलु ज्यादातर शाही परिवारों द्वारा खाया जाता था और उत्सव के दौरान बाकी लोगों में वितरित किया जाता था। बाद में धीरे-धीरे गांव में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू किया गया और अब इस मीठाई की तैयारी और व्यापार के लिए ये गाव जाना जाता है। मूल्यवर्धन के साथ, यह एक स्वादिष्ट मिष्ठान्न बन गया है जो शहरों में उच्च कीमतों पर बेचा जाता है।https://www.thehindu.com/2005/07/03/stories/2005070309080400.htm Life, sweetened by `pootarekulu' द हिंदू ३ जुलाई २००५ २४ सितंबर २०१८ सितंबर 2026 InternetArchiveBot
कृती
thumb|right|200px|पूथरेकुलु
पूथरेकुलु एक विशेष प्रकार के चावल से बनाया जाता है जिसे जया बिय्यम कहते है ('बिय्यम' का अर्थ है चावल)। इसे पीसी हुई चीनी और घी के साथ संयुक्त किया जाता है। खाद्य की उपरी परत बनाने के लिए एक बर्तन को गर्म किया जाता है। बर्तन को उपयुक्त बनाने के लिए, इसमें एक छेद बनाया जाता है और इसे वैकल्पिक रूप से गरम किया जाता है और सतह को चिकना करने के लिए तीन दिनों तक तेल में डुबए कपड़े से चमकाया जाता है। परत बनाने के लिए, मोटे चावल पीस कर लगभग दो घंटे के लिए भिगोए जाते है। एक पतला कपड़ा इस चावल में डुबया जाता है और इसे उल्टे बर्तन पर दाला जाता है जिसके नीचे लौ जलती है। तुरंत पॉट पर खाद्य फिल्म बनाते हैं। परत तुरंत बन जाती है और इसे चीनी / गुड़ के साथ लपेटा जाता है।https://www.thehindu.com/news/cities/Visakhapatnam/putarekulu-making-set-to-get-simpler/article8439115.ece ‘Putarekulu’ making set to get simpler द हिंदू ६ अप्रेल २०१६ २४ सितंबर २०१८ https://web.archive.org/web/20160406145307/http://www.thehindu.com/news/cities/Visakhapatnam/putarekulu-making-set-to-get-simpler/article8439115.ece 6 अप्रैल 2016 live
सन्दर्भ
श्रेणी:आंध्र प्रदेश का खाना
श्रेणी:भारतीय मिठाइयाँ