411 REFERENCE · Wikipedia
चोपता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अप्रैल 2025
चोपता ऋषिकेश से लगभग 220 किलोमीटर की दूरी पर है जिसका रास्ता देव प्रयाग और श्रीनगर से होते हुए जाता है, यह भगवान श्री तुंगनाथ के मंदिर का प्रारंभिक स्थान है यही से तुंगनाथ की चढ़ाई प्रारंभ होती है जो को लगभग 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है! चोपता बहोत ही सुंदर प्राकृतिक स्थान है जहां तापमान ठंड के मौसम में शून्य से नीचे चला जाता है!
अपनी सदाबहार और अछूती सुंदरता के कारण चोपता को उत्तराखंड का 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है।चोपता - उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड यहाँ साल के हर मौसम में अलग-अलग तरह के नज़ारे देखने को मिलते हैं। गर्मियों में यहाँ हरे-भरे घास के मैदान होते हैं, पतझड़ और मॉनसून के दौरान घाटियाँ फूलों से खिल उठती हैं, और सर्दियों में यह बर्फ की मोटी चादर से ढंककर किसी जादुई दुनिया जैसा लगने लगता है।
यह दुनिया के सबसे ऊँचे शिव मंदिर और पंच केदारउत्तराखंड के पंच केदार मंदिर का हिस्सा, तुंगनाथ मंदिरतुंगनाथ, दुनिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर तक जाने वाले चोपता-तुंगनाथ ट्रेक के लिए मुख्य बेस कैंप का काम भी करता है। तुंगनाथ मंदिर तक चोपता से 3.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके पहुँचा जा सकता है। इसके अलावा, यहाँ से 1.5 किलोमीटर आगे 13,123 फीट की ऊँचाई पर चंद्रशिला चोटी भी स्थित है।
जगह
चोपता गाँव उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित है। चोपता का सबसे नज़दीकी शहर ऊखीमठ है, जो लगभग 45 से 56 किलोमीटर दूर है।
यहाँ ऋषिकेश और हरिद्वार से ऊखीमठ, कुंड, चमोली और गोपेश्वर होते हुए पहुँचा जा सकता है।