Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

2010 एशियाई खेल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सोलहवें एशियाई खेल 2010asianlogo.jpg 175 नारा: "रोमांचक खेल, सामंजस्यपूर्ण एशिया" गुआंग्झोऊ, चीन ४५ ९,७०४ ४२ क्रीड़ाओं में ४७६ १२ नवम्बर २७ नवम्बर वेन जियाबाओ फू हाइफेंग यान निनान ही चोंग हाइक्शिन्शा द्वीप सोलहवें एशियाई खेल, १२ नवम्बर से २७ नवम्बर, २०१० के बीच चीन के गुआंग्झोऊ में आयोजित किए जाएँगे। बीजिंग, जिसने १९९० के एशियाई खेलों की मेज़बानी की थी, के बाद गुआंग्झोऊ इन खेलों का आयोजन करने वाला दूसरा चीनी नगर होगा। इसके अतिरिक्त यह इतनी बड़ी संख्या में खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने वाला अन्तिम नगर होगा, क्योंकि एशियाई ओलम्पिक परिषद ने भविष्य के खेलों के लिए नए नियम लागू किए हैं जो २०१४ के खेलों से यथार्थ में आएँगे। गुआंग्झोऊ को ये खेल १ जुलाई, २००४ को प्रदान किए गए थे, जब वह इकलौता बोली लगाने वाला नगर था। यह तब हुआ जब अन्य नगर, अम्मान, क्वालालम्पुर और सियोल बोली प्रक्रिया से पीछे हट गए। खेलों की सह-मेज़बानी तीन पड़ोसी नगरों डोंग्गूआन, फ़ोशन और शानवेइ के द्वारा भी की जाएगी। प्रतिभागी देश इन एशियाई खेलों में एशिया के सभी ४५ देश भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी देशों को उनके आईओसी कूटानुसार क्रमित किया गया है और साथ में आईओसी कूट और उस देश से प्रतिभागी खेलमण्डल सदस्य संख्या दी गई है। आधिकारिक खेल जालस्थल के अनुसार, कुवैती खिलाडियों ने इन खेलों में ओलम्पिक ध्वज तले भाग लिया क्योंकि एक राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण कुवैत ओलम्पिक समिति को जनवरी २०१० में निलम्बित कर दिया गया।Political interference alleged https://web.archive.org/web/20101013153500/http://sports.espn.go.com/oly/news/story?id=4797681 13 अक्तूबर 2010 ईएसपीएन देश अओस कूट प्रतिभागी देश अओस कूट प्रतिभागीअफ़्गानिस्तान AFG६४मालदीव MDV८५बांग्लादेश BAN १५२मंगोलिया MGL२४४भूटान BHU११म्यान्मार MYA६८बहरीन BRN८९नेपाल NEP१४२ब्रुनेई BRU९ओमान OMA५२कम्बोडिया CAM२१पाकिस्तान PAK१७५चीन CHN(मेज़बान)९६७फ़िलस्तीन PLE४१हांगकांग HKG४०६फ़िलीपीन्स PHI२४३इण्डोनेशिया INA१७८उत्तर कोरिया PRK१९९भारत IND६७४कतर QAT२९२ईरान IRI३८१सिंगापुर SIN२४१इराक IRQ५२श्रीलंका SRI१०८जॉर्डन JOR८८सीरिया SYR४६जापान JPN७२२थाईलैण्ड THA५९७कज़ाख़िस्तान KAZ३८८ताजिकिस्तान TJK७६किर्गिज़स्तान KGZ१३६तुर्कमेनिस्तान TKM१११दक्षिण कोरिया KOR८०१पूर्वी तिमोर TLS२९सउदी अरब KSA१६३चीनी ताइपे TPE३९३24px कुवैतKUW२१५संयुक्त अरब अमीरात UAE९९लाओस LAO५२उज़्बेकिस्तान UZB२६८लेबनान LIB५३वियतनाम VIE२५९मकाउ MAC१७४यमन YEM३२मलेशिया MAS३४४ खेल समारोह उद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह १२ नवम्बर २०१० को स्थानीय समयानुसार २०:०० बजे प्रारम्भ हुआ। इतिहास में पहली बार, समारोह स्टेडियम के भीतर न होकर, एक द्वीप पर आयोजित किया गया और स्थल था पर्ल नदी पर स्थित हाइक्शिन्शा द्वीप। समारोह का निर्देशन चेन वेइया ने किया था जो २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में सहायक निर्देशक थे। समारोह में कुल ६,००० प्रदर्शक थे। समारोह में चीन के प्रधानमन्त्री, वेन जियाबाओ, हांगकांग के प्रशासन प्रमुख सचिव हेनरी टेंग और एशियाई ओलम्पिक परिषद के अध्यक्ष शेख अहमद अल-फ़हद अल-अहमद अल-सबाह और अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष जैक रोगे भी उपस्थित थे। समारोह कुल ३ घण्टों तक चला और समापन समारोह समेत कुल लागत ३८ करोड़ ¥ (लगभग २.५ अरब रूपये) थी। समापन समारोह समापन समारोह २७ नवम्बर २०१० को स्थानीय समयानुसार २०:०६ बजे आरम्भ हुआ। कार्यक्रम "लीव यॉर सॉन्ग हियर" की विषयवस्तु से आरम्भ हुआ, जिसमें चीन, भारत, इण्डोनेशिया, लेबनान, कजाखस्तान और मंगोलिया के नृत्य और संगीत सम्मिलित थे। समारोह में अगले एशियाई खेलों के मेज़बान दक्षिण कोरिया की ओर से भी आठ मिनट का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इन्चियोन के महापौर सोंग यंग-जिल को ध्वज भी इसी समारोह में सौंपा गया। इन्चियोन २०१४ में एशियाई खेलों की मेज़बानी करेगा। पदक तालिका २०१० एशियाई खेल पदक तालिका इन एशियाई खेलों में ३६ देशों ने कम से कम एक पदक जीता था। इसके अतिरिक्त चीन, अन्य एशियाई खेलों के समान ही इन खेलों में भी सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में सबसे आगे रहा। इन एशियाई खेलों में भारत ने अब तक सर्वाधिक पदक भी जीते, इससे पूर्व १९८२ एशियाई खेलों में भारत ने सर्वाधिक पदक जीते थे। मकाउ और बांग्लादेश ने इन खेलों में क्रमशः वूशू और क्रिकेट में एशियाई खेलों में अपने प्रथम स्वर्ण पदक जीते। केवल नौ देश ऐसे थे जो कोई भी पदक जीतने में असफल रहे। १चीन१९९११९९८४१६२दक्षिण कोरिया कोरिया७६६५९१२३२३जापान४८७४९४२१६४ईरान२०१४२५५९५कज़ाख़िस्तान१८२३३८७९६भारत१४१७३३६४७चीनी ताइपे१३१६३८६७८उज्बेकिस्तान११२२२३५६९थाईलैण्ड११९३२५२१०मलेशिया९१८१४४१कुल४७७४७९६२११५७७ विवाद मन्दारिन या कैण्टोनी गुआंगझोऊ के लोग नगर समिति द्वारा दिए उस सुझाव के विरोध में है जिसमें कहा गया है कि टीवी क्रार्यक्रमों में मन्दारिन का अधिक उपयोग किया जाए, बजाए की गुआंगझोऊ की मुख्य बोली कैण्टोनी। इस कारण स्थानीय समुदाय में रोष है।मन्दारिन में समाचार के प्रस्ताव से गुआंगझोऊ के नागरिक रुष्ट https://web.archive.org/web/20100716003233/http://news.xinhuanet.com/english2010/china/2010-07/09/c_13392543.htm 16 जुलाई 2010 कैण्टोनी पर दो मोर्चों पर से आक्रमण हो रहा है। पहला तो "आन्तरिक अप्रवास" के कारण, लोग अन्य क्षेत्रों से गुआंग्दोंग आ रहे हैं। गुआंग्दोंग की जनसंख्या १.४ करोड़ है जिसमें से आधे नए बसने बाले कैण्टोनी नहीं जानते। दूसरा मोर्चा है सरकारी नीति जिसका उद्देश्य है एक "एकीकृत सामंजस्यपूर्ण समाज" की रचना। बीजिंग के १९८२ की संवैधानिक धारा १९ ने पोटोंगुहा को आधिकारिक भाषा तय कर दिया। जून २०१० में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार ३०,००० में से ८०% कैण्टोनी से मन्दारिन पर जाने के विरोध में हैं।अपनी जन्मस्थली में कैण्टोनी भाषा पर ताज़ा आक्रमण https://web.archive.org/web/20100711004643/http://www.scmp.com/portal/site/SCMP/menuitem.2af62ecb329d3d7733492d9253a0a0a0/?vgnextoid=25c31f29c28a9210VgnVCM100000360a0a0aRCRD&ss=China&s=News 11 जुलाई 2010 भारत में प्रसारण भारत में इन खेलों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और टेन स्पोर्ट्सhttp://www.sportzpower.com/?q=content%2Ften-sports-broadcast-asian-games-india Ten Sports to broadcast Asian Games in India 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20101130042112/http://sportzpower.com/?q=content%2Ften-sports-broadcast-asian-games-india 30 नवंबर 2010 live पर किया गया था। इन्हें भी देखें १९९० एशियाई खेल २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक जालपृष्ठ आधिकारिक जालपृष्ठ श्रेणी:2010 एशियाई खेल श्रेणी:चीन में खेलकूद