411 REFERENCE · Wikipedia
सीमेंट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
474 Expeditionary Civl Engineer Squadron DVIDS334041|350px|सीमेंट का उपयोग।
सीमेंट आधुनिक भवन निर्माण मे प्रयुक्त होने वाली एक प्राथमिक सामग्री है। सीमेंट मुख्यतः कैल्शियम के सिलिकेट और एलुमिनेट यौगिकों का मिश्रण होता है, जो कैल्शियम ऑक्साइड, सिलिका, एल्यूमीनियम ऑक्साइड और लौह आक्साइड से निर्मित होते हैं।
सीमेंट बनाने कि लिये चूना पत्थर और मृत्तिका (क्ले) के मिश्रण को एक भट्ठी में उच्च तापमान पर जलाया जाता है और तत्पश्चात इस प्रक्रिया के फल:स्वरूप बने खंगर (क्लिंकर) को जिप्सम के साथ मिलाकर महीन पीसा जाता है और इस प्रकार जो अंतिम उत्पाद प्राप्त होता है उसे साधारण पोर्टलैंड सीमेंट (सा.पो.सी.) कहा जाता है।
भारत में, सा.पो.सी. का निर्माण मूलत: तीन ग्रेड (श्रेणी) मे होता है। ग्रेड-33, ग्रेड-43 और ग्रेड-53, यह संख्यायें 28 दिनों के बाद प्राप्त इसकी सम्पीड़ित सामर्थ्य (कॉम्प्रेसिव स्ट्रेंग्थ) को इंगित करती हैं, जब एक निर्धारित प्रक्रियानुसार इसका परीक्षण किया गया हो।
सा.पो.सी. के अलावा, कई अन्य प्रकार के सीमेंट का भी उत्पादन होता है और उनमें से अधिकांश विशेष प्रयोजनों के लिए होते हैं, उदाहरण के लिए सल्फेट प्रतिरोधी सीमेंट, सफेद सीमेंट, तेल-कूप सीमेंट, आदि। इन सबके साथ कुछ सामान्य प्रयोजन सीमेंट भी होते हैं और इनमे सबसे आम प्रकार है पोज़ोलाना पोर्टलैंड सीमेंट (पो.पो.सी.)।
पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट
पोज़ोलाना आवश्यक रूप से एक सिलिसियस सामग्री है जो जिसमे कोई सीमेंटकारक (cementitious/ जोड़ने वाले) गुण नहीं होते लेकिन यह जल की उपस्थिति में यह सामान्य तापमान पर कैल्शियम हाइड्रोक्साइड के साथ प्रतिक्रिया कर उन यौगिकों का निर्माण करता है जिनमे सीमेंटकारक गुण होते हैं।
पोज़ोलाना, पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट के विनिर्माण में इस्तेमाल किया जाता है, यह शेल (स्लेटी पत्थर), टफस्, ज्वालामुखी की राख, प्यूमिसाइट्स और द्विपरमाणुविक मृदा की तरह प्राकृतिक हो सकता है। मिट्टी के कैल्सिनेशन से संसाधित पदार्थ और उड़न राख का उपयोग भी पोज़ोलाना सीमेंट के विनिर्माण में किया जाता है।
पोर्टलैंड पोज़ोलाना सीमेंट का विनिर्माण या तो पोर्टलैंड सीमेंट खंगर, पोज़ोलाना और जिप्सम, को एक साथ महीन पीस कर होता है या फिर समान रूप से और अच्छी तरह साधारण पोर्टलैंड सीमेंट और पोज़ोलाना चूर्ण (पावडर) को सम्मिश्रित कर बनाया जाता है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
कंक्रीट
बाहरी कड़ियाँ
इण्डियन सीमेण्ट रिव्यू - THE ONLY MONTHLY MAGAZINE OF THE INDIAN CEMENT INDUSTRY]
सीमेंट में सरिया का इस्तेमाल क्यों किया जाता है - इसकी क्या वजह हो सकती हैफ़रवरी 2021 InternetArchiveBot
श्रेणी:भवन निर्माण