411 REFERENCE · Wikipedia
केंडल जेनर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|केंडल जेनर
केंडल निकोल जेनर (जन्म: 3 नवंबर 1995) अमेरिकी मॉडल, मीडिया हस्ती और व्यवसायी हैं।अमीर होने के साइड इफेक्ट, जब खीरा काटने में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की मालकिन के छूटे पसीने https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/fashion/kim-kardashian-sister-kendall-jenner-was-trolled-for-not-able-to-cut-cucumber/articleshow/100180304.cms 28 जून 2023 नवभारत टाइम्स hi वह क्रिस जेनर और ब्रूस जेनर की बेटी हैं। उन्होंने रियलिटी टेलीविजन शृंखला कीपिंग अप विद द कार्दशियन से प्रसिद्धि पाई है।Kendall Jenner: प्रियंका चोपड़ा के पति को किया डेट, दौलत आलिया-दीपिका से भी ज्यादा, कौन हैं केंडल जेनर https://www.tv9hindi.com/entertainment/hollywood/kendall-jenner-net-worth-instagram-followers-and-earning-deepika-padukone-alia-bhatt-comparision-au556-1813151.html 28 जून 2023 TV9 भारतवर्ष 11 अप्रैल 2023 hi इसमें उन्होंने 2007 से 2021 तक 20 सीज़न और लगभग 15 वर्षों तक भाग लिया। इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद, 2022 में उन्होंने और उनके परिवार ने रियलिटी टेलीविजन शृंखला द कार्दशियन में भाग लिया है।
केंडल ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने 2014 और 2015 में मिलान और पेरिस में कई हाई-फ़ैशन डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग की। उन्हें फोर्ब्स पत्रिका की शीर्ष कमाई वाले मॉडलों की सूची में पहली बार 2015 में जगह मिली थी। वह 40 लाख अमेरिकी डॉलर की अनुमानित वार्षिक आय के साथ 16वें नंबर पर थीं। 2017 में केंडल को फोर्ब्स द्वारा दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली मॉडल घोषित किया गया।Boldness के मामले में काइली जेनर से कम नहीं हैं केंडल जेनर, सालाना कमाई सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश https://hindi.oneindia.com/photos/model-kendall-jenner-look-more-bold-than-kylie-jenner-see-her-net-worth-or-viral-pics-on-internet-oi98478.html#photos-3 28 जून 2023 वन इंडिया
केंडल की एक छोटी बहन है, काइली और आठ बड़े सौतेले भाई-बहन हैं। ब्रूस की तरफ से, उनके तीन बड़े सौतेले भाई हैं - बर्ट, ब्रैंडन, और ब्रॉडी जेनर। साथ ही उनकी एक बड़ी सौतेली बहन केसी मैरिनो है। क्रिस के परिवार की ओर से, जेनर की तीन बड़ी सौतेली बहनें हैं - कर्टनी, किम, ख्लोए और एक बड़ा सौतेला भाई रॉब कार्दशियन।
सन्दर्भ
श्रेणी:1995 में जन्मे लोग
श्रेणी:अमेरिकी मॉडल
श्रेणी:जीवित लोग