411 REFERENCE · Wikipedia
बर्न कैन्टन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बर्न कैन्टनKanton Bern / Canton of Bern Karte Lage Kanton Bern 2015.png बर्न ५,९५९.४४ ९,८५,०४६ २०११ १७० ज़िले १० जर्मन, फ़्रान्सीसी
बर्न कैन्टन (जर्मन व अंग्रेज़ी: Bern) स्विट्ज़रलैंड के मध्य-पश्चिम भाग में स्थित एक कैन्टन (प्रान्त से मिलता-जुलता प्रशासनिक विभाग) है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो के हिसाब से स्विट्ज़रलैंड का दूसरा सबसे बड़ा कैन्टन है। हालाँकि अधिकतर स्विस कैन्टोनों एकभाषीय होते हैं, बर्न कैन्टन में जर्मन और फ़्रान्सीसी दोनों प्रचलित हैं। बर्न कैन्टन सन् १३५३ में स्विस परिसंघ का हिस्सा बना था। १८१५ से १९७९ यह स्विट्ज़रलैंड की सबसे बड़ी कैन्टन थी लेकिन १९७९ में जूरा कैन्टन के इलाक़े इससे अलग होकर एक नई कैन्टन में गठित हो गए।Let's Go Austria & Switzerland, Let's Go Inc., Macmillan, 2004, ISBN 9780312335427Fodor's Switzerland, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017829
इन्हें भी देखें
स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन
सन्दर्भ
2
श्रेणी:बर्न कैन्टन
श्रेणी:स्विट्ज़रलैंड के कैन्टन