411 REFERENCE · Wikipedia
फ़ैज़ाबाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़ैज़ाबाद शहर TilakHall.jpg Gulabbari.JPG Maqbara with palm trees.JPG तिलक हॉल, गुलाब बाड़ी, बहु बेगम मकबरा फ़ैज़ाबाद India Uttar Pradesh 26.773 82.146 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश जिला अयोध्या जिला तहसील नगर निगम अयोध्या नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, (भाजपा)Pandey Alok Nair Arun BJP's Rishikesh Upadhayay Elected First Mayor Of Ayodhya https://www.ndtv.com/india-news/bjps-rishikesh-upadhayay-elected-first-mayor-of-ayodhya-1782532 1 March 2022 NDTV 1 December 2017 16.02 97 165228 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, अवधी भामस +5:30 पिनकोड 224001 दूरभाष कोड +91-5278 UP-42 लिंगानुपात 998/1000 ♂/♀ विश्वविद्यालय डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय
फ़ैज़ाबाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या जिले में स्थित एक शहर है। यह सरयू नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है और अयोध्या नगर निगम द्वारा प्रशासित है।https://books.google.com/books?id=qzUqk7TWF4wC Uttar Pradesh in Statistics 1987 APH Publishing 978-81-7024-071-6 enhttps://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Pai Sudha 2007 Pearson Education India 978-81-317-0797-5 en https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 2017-04-23 भगवान राम, राममनोहर लोहिया, कुंवर नारायण, राम प्रकाश द्विवेदी , प्रसिद्ध अवधी लोक गायक दिवाकर द्विवेदी आदि की यह जन्मभूमि है। इस शहर को अवध के नवाब द्वारा बसाया गया था। यह 6 नवंबर 2018 तक फैजाबाद जिला (अब अयोध्या जिला) और फ़ैज़ाबाद मंडल (अब अयोध्या मंडल) का मुख्यालय था, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के रूप में फैजाबाद जिले (अब अयोध्या जिले) का नाम बदलने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी थी।https://www.amarujala.com/lucknow/cabinet-approved-the-proposal-of-changing-the-name-of-allahabad-and-faizabad संग्रहीत प्रति 19 मई 2020 https://web.archive.org/web/20181211205717/https://www.amarujala.com/lucknow/cabinet-approved-the-proposal-of-changing-the-name-of-allahabad-and-faizabad 11 दिसंबर 2018 live
इतिहास
अयोध्या का इतिहास अत्यन्त गौरवपूर्ण एवं समृद्ध है। यह प्रभु श्रीराम की जन्म एवं कर्मस्थली है। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली रामजन्मभूमि अयोध्या जनपद में स्थित है। राम भरत मिलाप के पश्चात भरत खड़ाऊँ लेकर अयोध्या मुख्यालय से 15 किमी॰ दक्षिण सुलतानपुर रोड रोड पर स्थित भरतकुण्ड नामक स्थान पर चौदह वर्ष तक रहे। यहाँ पतित पावनी माँ सरयू नदी रूप में अवतरित होकर सदियोँ से मानव कल्याण करती है। अयोध्या शहर से 10 किलोमीटर दूर में फ़ैज़ाबाद शहर की स्थापना अवध के पहले नबाव सआदत अली खान ने 1730 में की थी। उन्होंने इसे अपनी राजधानी का नाम फ़ैज़ाबाद रखा। लेकिन वह यहाँ बहुत कम समय व्यतीत कर पाए। तीसरे नवाब शुजाउद्दौला यहाँ रहते थे और उन्होंने नदी के तट पर 1764 में एक दुर्ग का निर्माण करवाया था; उनका और उनकी बेगम का मक़बरा इसी शहर में स्थित है। 1775 में अवध की राजधानी को लखनऊ ले जाया गया। 19वीं शताब्दी में फ़ैज़ाबाद का पतन हो गया।
यातायात और परिवहन
फैजाबाद सड़क और रेल मार्ग द्वारा लखनऊ, इलाहाबाद (भूतपूर्व प्रयाग), वाराणसी (भूतपूर्व काशी), सुल्तानपुर (भूतपूर्व कुशभवनपुर), जौनपुर और उत्तर भारत के अन्य शहरों से भलीभाँति जुड़ा हुआ है।
वायु मार्ग
अयोध्या का निकटतम हवाई अड्डा अयोध्या में है। एयरपोर्ट से अयोध्या लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा अयोध्या स्थित पूर्व परिणाम में भी हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविधालय, अयोध्या के समीप स्थित है। इस हवाई अड्डे के नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो वर्तमान में संचालित हैं ।
रेल मार्ग
रेल मार्ग द्वारा दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज (प्रयाग), सुल्तानपुर और जौनपुर से अयोध्या आसानी से पहुँचा जा सकता है।
सड़क मार्ग
अयोध्या सड़क मार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, सुल्तानपुर और अन्य जगहों से अयोध्या आसानी से पहुँचा जा सकता है।
कृषि और खनिज
अयोध्या सरयू नदी के दक्षिणी तट के किनारे जलोढ़ मैदान के उपजाऊ हिस्से पर बसा हुआ है। यहाँ प्रमुख फ़सलें धान, गन्ना, गेहूँ और तिलहन हैं। अयोध्या के दक्षिण-पूर्व में स्थित टांडा शहर में निर्यात के लिए हथकरघा वस्त्र का निर्माण होता है। तथा अम्बेडकर नगर ज़िले के राजेसुल्तानपुर से तम्बाकु सस्ती दरो पर प्राप्त हो जाता है, सोहावल के पास पनबिजली उत्पादन केंद्र है।
उद्योग और व्यापार
अयोध्या शहर के उद्योगों में चीनी प्रसंस्करण और तिलहन की पेराई शामिल है तथा यह कृषि उत्पादों का व्यापारिक केंद्र भी है।
पर्यटन
ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह स्थान काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। कलकत्ता क़िला, नागेश्वर मंदिर, राम जन्मभूमि, सीता की रसोई, अयोध्या तीर्थ, गुरुद्वारा ब्रह्मकुण्ड और गुप्तार घाट , गुलाब बाड़ी ,तथा बहुबेगम का मकबरा , यहां के प्रमुख एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से हैं। छावनी छेत्र से लगा हुआ गुप्तार घाट में अवस्थित श्री अनादि पंचमुखी महादेव मन्दिर नगरवासियों की आस्था का केन्द्र हैI
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
अयोध्या
सरयू नदी
अयोध्या जिला
अयोध्या (तहसील), अयोध्या
सन्दर्भ
श्रेणी:अयोध्या ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:अयोध्या ज़िले के नगर
*