Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२६५

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|एक पेंडेंट के भीतर पोस्टुमस का ऑरियस सन् 265 (CCLXV) जूलियन कैलेंडर का रविवार को प्रारम्भ होने वाला आम वर्ष है। उस समय इसे वेलेरियनस और ल्यूसिलस के कौंसलशिप के वर्ष (या कभी-कभी एब अर्बे कंडिटा साल 1018) के रूप में भी जाना जाता है। इस वर्ष के लिए 265 का उपयोग मध्ययुगीन कल से किया जाता रहा है, जब एनो डोमिनी कैलेंडर युग वर्षों के नामकरण के लिए यूरोप में प्रचलित तरिका बन गया था। घटनायें स्थानानुसार रोमन साम्राज्य सम्राट गैलेनियस ने दो बार हड़पने वाले पोस्टुमस को कुचलने की कोशिश की, लेकिन पहली बार कुलीन घुड़सवार सेना के कमांडर ऑरियोलस ने लापरवाही से उसे भागने दिया। दूसरी बार, गैलेनियस को तीर से घाव हो गया और उसे गैलिक शहर की घेराबंदी तोड़नी पड़ती है, जहाँ पोस्टुमस छिपा हुआ था। वो अपने प्रतिद्वंद्वी पर काबू पाने के लिए कोई और गंभीर प्रयास नहीं करता, इसके बजाय वह डेन्यूब और रोमन साम्राज्य के पूर्वी हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य समस्याओं पर अपना ध्यान केंद्रित करता है। पोस्टुमस रोम पर मार्च करने और गॉल के दक्षिण में अपने क्षेत्र का दावा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाता। गैलेनियस मिलान और वेरोना को मजबूत करने का आदेश देता है। गैलेनियस बाल्कन में गोथ के आक्रमण को पीछे हटाता है। गैलेनियस की सेना का एक सेनापति, विक्टोरिनस, पोस्टुमस के साथ मिल जाता है। चीन इस वर्ष में सिमा झाओ का निधन होता है। वो इस समय तक लगभग 10 वर्षों तक काओ वेई राज्य के रीजेंट और वास्तविक प्राथमिक अधिकारी थे। वो अपना अधिकार अपने सबसे बड़े पुत्र सिमा यान को सौंप देते हैं, जो फरवरी 266 में काओ वेई राज्य को विघटित कर जिन राजवंश की स्थापना करते हैं। जन्म कैसरिया के युसेबियस, यूनानी इतिहासकार (अनुमानित तिथि) निधन डायोनिसियस द ग्रेट, अलेक्जेंड्रिया के पादरीhttps://www.britannica.com/biography/Saint-Dionysius-of-Alexandria St. Dionysius of Alexandria Encyclopaedia Britannica February 19, 2024 6 सितम्बर – सिमा झावो, चीनी जनगरल और राजनेता (जन्म 211 ई॰) मा जुन, चीनी अभियन्ता और दक्षिणमुखी रथ के आविष्कारक झू (अथवा जिंग), पूर्वी वू राज्य की चीनी महारानी सन्दर्भ श्रेणी:265