411 REFERENCE · Wikipedia
जाने होगा क्या
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जाने होगा क्या जाने होगा क्या.jpg जाने होगा क्या का पोस्टर आलोक श्रीवास्तव ग्लेन बरेटो अंकुश मोहला निखिल-विनय गिरीश धमीजा (संवाद) आफ़ताब शिवदासानी, बिपाशा बसु, प्रीति झंगियानी, राहुल देव, परेश रावल, टिन्नू आनन्द, ज़रीना वहाब, ग्लेन बरेटो अंकुश मोहला 1 सितम्बर, 2006 भारत हिन्दी
जाने होगा क्या 2006 में जारी हुई हिन्दी भाषा की विज्ञान गल्प फ़िल्म है। इसे ग्लेन बरेटो एवं अंकुश मोहला ने निर्देशित किया है। यह एक विलंबित फ़िल्म थी जिसे 2004 में ही जारी किया जाना था।BBC - Shropshire - Movies - Jaane Hoga Kya Gallery https://www.bbc.co.uk/shropshire/films/bollywood/2003/07/jaane_hoga_kya_index.shtml www.bbc.co.uk
संक्षेप
सिद्धार्थ (आफ़ताब शिवदासानी) एक रिसर्च सेंटर में ह्यूमन क्लोनिंग पर काम करने वाला वैज्ञानिक है। दो साल पहले, इसी के असफल प्रयोग के दौरान उसके दोस्त और सहकर्मी संजय की मौत हो गई थी। इस हादसे के बावजूद, सिद्धार्थ को अभी भी इस प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। हालाँकि, एक प्रेजेंटेशन के दौरान उसके बॉस डॉ. कृष्णन (परेश रावल) और पुलिस अधिकारी राठौर (राहुल देव) खतरों को देखते हुए उन्हें ऐसा न करने की सलाह देते हैं। इसी बीच सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड, अदिति चोपड़ा (बिपाशा बसु) उसका साथ देती है और उसके पिता (टीनू आनंद) इस प्रोजेक्ट के लिए फंड देने को तैयार हो जाते हैं। इससे कुछ समय पहले ही, सिद्धार्थ को एक पुलिस अधिकारी का अनजान कॉल आता है। वह अपनी पहचान बताए बिना उनकी मदद करने का इशारा करता है। लेकिन, सिद्धार्थ मना कर देता है।
चोपड़ा से फंड मिलने के बाद सिद्धार्थ काम से छुट्टी ले लेता है और एक बंद पड़ी फैक्ट्री में अपनी गुप्त लैब बनाता है। इसी बीच, उसके घर में कोई घुस के तलाशी लेता है और कुछ बाइक सवार लोग उसका पीछा करते हैं। जिसके बाद उसे अपनी लैब में छिपना पड़ता है। आखिरकार, सिद्धार्थ एक चूहे की क्लोनिंग करने में सफलता मिलती है। लेकिन वह चूहा काफी आक्रामक हो जाता है। जब वे एक झील के किनारे अदिति को इस कामयाबी के बारे में बताने की कोशिश करता है, तो पुलिस उनका पीछा करती है। वह बचने के लिए वे एक चट्टान से नीचे कूद जाता है।
बाद में पता चलता है कि सिद्धार्थ बच गया था और अब वे खुद की क्लोनिंग पर काम कर रहा है। उसका एक क्लोन सामने आता है — जिसका रंग थोड़ा सांवला है और जो बहुत हिंसक है। यह क्लोन एक नाइटक्लब में एक महिला पर हमला करता है और इस अपराध के लिए सिद्धार्थ को फंसा देता है। सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया जाता है। वह क्लोन सिद्धार्थ के बॉस की बेटी, सुचित्रा (प्रीति झंगियानी) को अपने जाल में फंसा लेता है और इस तरह उसे क्लोनिंग रिसर्च तक पहुँच मिल जाती है। सिद्धार्थ का रूप धरकर वह डॉ. कृष्णन की हत्या कर देता है और ज़रूरी दस्तावेज़ चुरा लेता है। बाद में प्रीति बताती है कि वह उस क्लोन के बच्चे की माँ बनने वाली है। इसी बीच, वह क्लोन जेल में सिद्धार्थ के सामने आता है और कहता है कि अब वह उसकी पूरी ज़िंदगी पर कब्ज़ा कर लेगा। सिद्धार्थ पुलिस को अपनी लैब में ले जाकर अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करता है। लेकिन वहां से सारे उपकरण गायब मिलते हैं।
मुख्य कलाकार
आफ़ताब शिवदासानी :—
सिद्धार्थ सरदेसाई
मन्नू दादा, सिद्धार्थ का शैतानी रूप
बिपाशा बसु — अदिति चोपड़ा
प्रीति झंगियानी — सुचित्रा कृष्णन
राहुल देव — ऑफिसर राठौर
परेश रावल — डॉ. कृष्णन
टिन्नू आनन्द — चोपड़ा
ज़रीना वहाब — श्रीमती कृष्णन
संगीत
गीत गायक पलकें उठा के देखिए उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 6:21 निखिल-विनय समीर धीरे धीरे दिल को उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल 5:33 निखिल-विनय समीर कुछ तो हुआ है श्रेया घोषाल, अभिजीत 5:31 निखिल-विनय समीर दिल धक धक करने लगा शाश्वती, शान 5:20 निखिल-विनय समीर तेरी मस्त मस्त जवानी सुखविंदर सिंह, महालक्ष्मी अय्यर 5:06 साजिद-वाजिद जलीस राशिद बेचैनियाँ बढ़ने लगी सुखविंदर सिंह, सुनिधि चौहान 5:00 साजिद-वाजिद जलीस राशिद
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0827714 जाने होगा क्या
श्रेणी:2006 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:विज्ञान कथा फ़िल्में
श्रेणी:निखिल–विनय द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:साजिद–वाजिद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में