Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विटामिन बी समूह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विटामिन बी समूह या विटामिन बी काम्पलेक्स शरीर को जीवन शक्ति देने के लिए अति आवश्यक विटामिनों का समूह है जो जल में विलेय होते हैं। कोशिका के चयापचय में एवं लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यद्यपि इन विटामिनों के नाम एक-समान ( (B1, B2, B3, आदि) हैं किन्तु वास्तव में ये अलग-अलग रासायनिक यौगिक हैं, एक ही नहीं। जिस भोजन स्रोत में विटामिन बी का कोई एक विटामिन मिलता है, उसी में विटामिन बी के अन्य प्रकार भी मिलते हैं। इस विटामिन की कमी से शरीर अनेक रोगों का गढ़ बन जता है। विटामिन बी के कई विभागो (आठ) की खोज की जा चुकी है। ये सभी विभाग मिलकर ही विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स कहलाते हैं। विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स 150 सेंटीग्रेड से अधिक ताप तक ले जाने पर नष्ट हो जाता है। यह विटामिन पानी मे घुलनशील है। अम्ल पदार्थो के संयोग से यह बिना किसी ताप के नष्ट हो जाता है, पर क्षार के साथ उबाले जाने पर भी नष्ट नही होता। विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स की कमी से उत्पन्न होने वाले रोग हाथ पैरो की उंगलियों मे सनसनाहट होना मस्तिष्क की स्नायु मे सूजन व दोष होना पैर ठंडे व गीले होना सिर के पिछले भाग मे स्नायु दोष हो जाना मांस पेशियो का कमजोर होना हाथ पैरों के जोड़ अकड़ना शरीर का वजन घट जाना नींद कम आना मूत्राशय में दोष आना महामारी की खराबी होना शरीर पर लाल चकती निकलना दिल कमजोर होना शरीर मे सूजन आना सिर चकराना नजर कम हो जाना पाचन क्रिया की खराबी होना स्रोत विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के स्रोतों में टमाटर, भूसी दार गेहु का आटा, अण्डे की जर्दी, हरी पत्तियो के साग, बादाम, अखरोट, बिना पालिश किया चावल, पौधो के बीज, सुपारी, नारंगी, अंगूर, दूध, ताजे सेम, ताजे मटर, दाल, जिगर, वनस्पति साग सब्जी, आलू, मेवा, खमीर, मक्की, चना, नारियल, पिस्ता, ताजे मेवे , पत्ता गोभी, दही, पालक, बन्दगोभी, मछली, अण्डे की सफेदी, माल्टा, चावल की भूसी, फलदार सब्जी आदि आते हैं। प्रकार + विटामिन बी-काम्पलेक्स के प्रमुख विभाग1विटामिन बी1 थाइमिन का मुख्य उदेश्य शरीर में कार्बोहाइड्रेटहाय्द्रेड उर्जा को बढ़ावा देना है | विशेषतः मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के लिए ऊर्जा प्रदान करना है। 2विटामिन बी2रिबोफ़्लेबिन अथवा लैक्टोफ़्लेबिन इसको विटामिन ‘जी’ भी कहा जाता है।3विटामिन बी3नियासिन4विटामिन बी4एमाइनो एसिड5विटामिन बी5पैंटोथैनिक एसिड6विटामिन बी6पायरीडांक्सीन - सामान्यतः ये मस्तिष्क के विकास के लिए और तंत्रिका तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन बी -6 के खाद्य स्रोतों में आलू, छोले, केले और गढ़वाले अनाज शामिल हैं।7विटामिन बी7बायोटिन8विटामिन बी 9,फोलिक एसिड9विटामिन बी12Cyanocobalamin10फ़ोलिक एसिड --11यीस्टखमीर12निकोटनिक एसिड --13नियासिन --14निकोटिनामाइड --15पैरा-एमीनो बेन्जोइएक एसिड --16विटामिन एबायोटिन17एडेनिल्कि एसिड --18कोलीन -- सन्दर्भ बाहरी सूत्र 1) Becosules capsules uses in Hindi https://web.archive.org/web/20231101154713/https://healthcare.ind.in/becosules-capsules-uses-in-hindi/ 1 नवंबर 2023 श्रेणी:विटामिन