Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गंगासती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गंगासती भारत की मध्यकालीन भक्ति परंपरा की संत कवयित्री थीं जिन्होंने गुजराती भाषा में कई भक्ति गीतों की रचना की। https://books.google.com/books?id=u297RJP9gvwC&pg=PA87 Women Writing in India: 600 B.C. to the early twentieth century Susie J. Tharu Ke Lalita Feminist Press at CUNY 1991 978-1-55861-027-9 87–88 5 August 2014Susie J. Tharu; Ke Lalita (1991). Women Writing in India: 600 B.C. to the early twentieth century. Feminist Press at CUNY. pp. 87–88. ISBN 978-1-55861-027-9. Retrieved 5 August 2014. Shrivastava Meenal 2017-01-02 Invisible Women in History and Global Studies: Reflections from an Archival Research Project https://auspace.athabascau.ca/handle/2149/3570 Globalizations 14 1 1–16 10.1080/14747731.2016.1158905 1474-7731 उनके जीवन के बारे में कोई प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध नहीं है क्योंकि उनके गीत और जीवन की कहानी मुख्य रूप से मौखिक परंपराओं द्वारा प्रसारित हुई थी। पारम्परा के अनुसार, उनका जन्म 12 वीं से 14 वीं शताब्दी के बीच गुजारात के राजपारा नामक गाँव में सरवैया (दक्षिणी सौराष्ट्र के क्षत्रिय यादव वंश) राजपूत परिवार में हुआ था। राजपारा गाँव वर्तमान समय में गुजरात राज्य के सौराष्ट्र जिले के भावनगर, पलिताना तालुका में है। उनका विवाह वर्तमान भावनगर के पास समाधिआला गांव के कहलसांग गोहिल या कलुभा गोहिल के साथ हुआ था जो भक्ति आंदोलन की निजिया परंपरा के अनुयायी थे। पति-पत्नी दोनों धर्मप्रेमी थे और उनका घर भक्ति गतिविधियों का केंद्र बन गया, जो आने वाले साधुओं और अन्य लोगों की संख्या के लिए छोटा था। अतः उन लोगों ने बाहर खेत में जाकर एक झोपड़ी का निर्माण किया जहाँ उन्होंने अपनी धार्मिक गतिविधियाँ जारी रखीं। किंवदन्तियों के अनुसार , अपनी आध्यात्मिक शक्तियों को सिद्ध करने के लिए, कलुभा ने एक बार एक गाय को पुनर्जीवित किया लेकिन बाद में उसे पछतावा हुआ और उसने समाधि लेने और अपना जीवन समाप्त करने का निर्णय किया। गंगासती ने उनसे आग्रह किया कि वह उन्हें भी समाधि लेने दें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उन्हें तब तक इंतजार करने का निर्देश दिया जब तक कि वह भक्ति के मार्ग में पनबाई (भक्तिमार्ग) को सिद्ध नहीं कर लें। वह मान गयीं और उन्होने लगातार बावन दिनों तक प्रति दिन एक भजन की रचना की। इसके बाद उन्होंने समाधि ले ली। https://books.google.com/books?id=u297RJP9gvwC&pg=PA87 Women Writing in India: 600 B.C. to the early twentieth century Susie J. Tharu Ke Lalita Feminist Press at CUNY 1991 978-1-55861-027-9 87–88 5 August 2014 Pande Rekha December 2012 Women's voice in Bhakti literature https://www.researchgate.net/publication/236680232 Research in World Literature, ( A Refereed Journal in Literature Studies) en 70–71 2319-5266 ResearchGate पठनीय संदर्भ श्रेणी:भक्ति आन्दोलन श्रेणी:हिन्दू कवि श्रेणी:गुजरात के लोग