Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अब्दुल मजीद प्रथम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अब्दुल मजीद प्रथमعبد المجيد اول इस्लाम के ख़लीफ़ाअमीरुल मुमिनीनउस्मानी साम्राज्य के सुल्तानकैसर-ए रूमख़ादिम उल हरमैन अश्शरीफ़ैन नाइट ऑफ़ द गैटर Sultan Abdulmecid Pera Museum 3 b.jpg पेरा अजायबघर, इस्तांबुल से अब्दुल मजीद का चित्रण 31वें उस्मानी सुल्तान (बादशाह) 2 जुलाई 1839 25 जून 1861 महमूद द्वितीय अब्दुल अज़ीज़ प्रथम 25 अप्रैल 1823Dale H. Hoiberg Encyclopædia Britannica Abdulmecid I 15th 2010 Encyclopædia Britannica Inc. I: A-ak Bayes Chicago, IL 978-1-59339-837-8 22 https://archive.org/details/newencyclopaedia2009ency/page/22 शायद 23 अप्रैल भी हो सकता क़ुस्तुंतुनिया, उस्मानिया 1861 6 25 1823 4 23 y क़ुस्तुंतुनिया, उस्मानिया यावुज़ सलीम मस्जिद, फ़ातिह, इस्तांबुल उस्मानी शाही ख़ानदान महमूद द्वितीय बज़्मेआलम सुल्तान तुग़रा सुन्नी इस्लाम Tughra of Abdülmecid I.svg अब्दुल मजीद प्रथम (عبد المجيد اول अब्दुलमेजित-इ एव्वेल; 23/25 अप्रैल 1823 - 25 जून 1861) उस्मानी साम्राज्य के 31वें सुल्तान थे और उन्हें 2 जुलाई 1839 को तख़्तनशीन हुए।Chambers Biographical Dictionary, 0-550-18022-2, page 3 उनके दौर में साम्राज्य के विभिन्न प्रदेशों में राष्ट्रवादी आंदोलनों का उद्भव हुआ। अब्दुल मजीद उस्मानवाद के हामी थे और उन्होंने साम्राज्य में राष्ट्रवादी आंदोलनों को दबाने की कोशिश की। नए क़ानूनों और सुधारों के साथ उन्होंने ग़ैर-तुर्कों और ग़ैर-मुसलमानों को उस्मानी समाज में सम्मिलित करने का प्रयत्न किया लेकिन वे नाकाम हुए। उन्होंने संयुक्त बादशाही और फ़्रांस जैसे पश्चिमी यूरोपीय शक्तियों के साथ संधि की थी और इनके साथ उस्मानियों ने क्रीमिया युद्ध में रूस का सामना किया। 30 मार्च 1856 के पैरिस समझौते में उस्मानिया आधिकारिक तौर पर यूरोपीय राष्ट्रों के परिवार का सदस्य बना। अब्दुल मजीद की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने तंज़ीमात (पुनर्निर्माण) के सुधार लागू करने में सफल हुए और इसकी वजह से 1839 में प्रभावी तौर पर उस्मानिया का आधुनिकीकरण शुरू हुआ। सन्दर्भ श्रेणी:उस्मानी साम्रज्य के सुल्तान