411 REFERENCE · Wikipedia
बाबा (2002 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाबा 2002 की तमिल भाषा की एक्शन फिल्म है।मनीषा कोइराला ने याद किया करियर का डाउनफॉल:बोलीं- फिल्म बाबा फ्लॉप होने के बाद लगा साउथ फिल्मों में मेरा करियर खत्म हो गया https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/manisha-koirala-south-films-career-rajinikanth-baba-131103457.html 28 जून 2023 दैनिक भास्कर इसे रजनीकांत ने अपने बैनर लोटस इंटरनेशनल के तहत लिखा और निर्मित किया है।रजनीकांत की 'बाबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज! सुपरस्टार के बर्थडे पर दिखाई जाएगी फिल्म https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-rajnikanth-baba-trailer-out-film-will-release-on-superstar-birthday-4995427.html 28 जून 2023 न्यूज़ 18 3 दिसम्बर 2022 hi 1 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231101160853/https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-rajnikanth-baba-trailer-out-film-will-release-on-superstar-birthday-4995427.html dead इसका निर्देशन सुरेश क्रिस्ना ने किया है। छायांकन छोटा के. नायडू ने किया है। शीर्षक भूमिका में रजनीकांत हैं जबकि फ़िल्म की हिरोइन मनीषा कोइराला हैं।रजनीकांत की वो फ्लॉप, जिसे फिर से रिलीज़ किया जा रहा है, क्या वजह है? https://www.thelallantop.com/entertainment/post/rajinikanth-s-film-baba-to-be-released-again-a-r-rehman-s-music-to-be-remixed 28 जून 2023 द लल्लनटॉप hi
कहानी
फिल्म की शुरुआत बाबा (रजनीकांत) के जन्म से होती है। वह उस संत का अवतार है जो महावतार बाबाजी का भक्त था। बाबा एक नास्तिक और गर्म खून वाले व्यक्ति के रूप में बड़ा होता है। लेकिन वह दिल का साफ़ है। उसकी जीवनशैली में शराब पीना, बीड़ी पीना और तंबाकू चबाना शामिल है। उसकी मां (सुजाता) और मामा (एम.एन. नांबियार) महावतार बाबाजी के भक्त हैं। चामुंडेश्वरी (मनीषा कोइराला) बाबा के पड़ोस में रहती है। वह अक्सर बाबा से झगड़ती है लेकिन अंततः उसकी शैली और रवैये से प्यार करने लगती है। बाबा की राज्य के उपमुख्यमंत्री इप्पो रामास्वामी (आशीष विद्यार्थी) के बेटे के साथ लड़ाई हो जाती है।
रामास्वामी प्रतिशोध के रूप में बाबा की कॉलोनी को ध्वस्त कर देता है। जब बाबा रामास्वामी से भिड़ने वाला होता है तो बाबा की माँ उसे शांत रहने को कहती है। बाबा कॉलोनी के पुनर्निर्माण के लिए मजदूरी करके पैसे कमाने लगाता है। यह देखकर चामुंडेश्वरी की मां उसको कहती है कि वह किसी और से शादी कर ले। चामुंडेश्वरी के पास कोई विकल्प नहीं बचता है और वह बाबा से कहती है कि वह एक दिहाड़ी मजदूर से शादी करने को तैयार नहीं है। तब बाबा को एहसास होता है कि अब तक, वह केवल अपनी माँ के प्रति जवाबदेह रहा है। अगर वह शादी कर लेता है, तो उसे अपनी पत्नी और बच्चों के लिए जीना होगा। उसे लगता है कि प्रेम (प्यार) माया (भ्रम) है और तुरंत उससे संबंध तोड़ लेता है।
मुख्य कलाकार
रजनीकांत — बाबा
मनीषा कोइराला — चामुंडेश्वरी (दुर्गा द्वारा आवाज डब की गई)
गौंडामणि — अन्नामलाई
सुजाता —बाबा की माँ
आशीष विद्यार्थी — तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री इप्पो रामास्वामी
एम. एन. नांबियार — बाबा के मामा
विजयकुमार — चामुंडेश्वरी के पिता
सयाजी शिंदे — दिव्यानंद भारती \
अमरीश पुरी — तांत्रिक
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0326746 बाबा
श्रेणी:2002 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में