Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय नदी अन्तराबन्धन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नदी जोड़ो परियोजना Indian Rivers Inter-link.png Rivers Inter-Link, Himalayan and Peninsular Components प्रस्तावित नदी जोड़ो परियोजना। भारत जल संसाधन मंत्रालय सक्रिय नदी जोड़ो परियोजना एक बड़े पैमाने पर प्रस्तावित सिविल इंजीनियरिंग परियोजना है, जिसका उद्देश्य भारतीय नदियों को जलाशयों और नहरों के माध्यम से आपस में जोड़ना है। जिससे भारत के कुछ हिस्सों में लगातार बाढ़ या पानी की कमी की समस्या को दूर किया जा सकता है।Jayanta Bandyopadhyay and Shama Perveen (2003), The Interlinking of Indian Rivers: Some Questions on the Scientific, Economic and Environmental Dimensions of the Proposal https://web.archive.org/web/20140714203254/http://www.soas.ac.uk/water/publications/papers/file38403 14 जुलाई 2014 IIM Calcutta, IISWBM, Kolkata इस परियोजना को तीन भागों में विभाजित किया गया है: उत्तर हिमालयी नदी जोडो घटक; दक्षिणी प्रायद्वीपीय घटक और 2005 से शुरू, अंतरराज्यीय नदी जोडो घटक।http://nwda.gov.in/index1.asp?linkid=9&langid=1 National water Development Agency (NWDA) Studies 29 August 2012 https://web.archive.org/web/20120522020356/http://www.nwda.gov.in/index1.asp?linkid=9&langid=1 22 मई 2012 dead परियोजना को जल संसाधन मंत्रालय के अन्तर्गत भारत के राष्ट्रीय जल विकास प्राधिकरण (एनडब्ल्यूडीए) द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है। एनडब्ल्यूडीए ने हिमालयी घटक की 14 परियोजनाओं, प्रायद्वीपीय घटक की 16 परियोजनाएं, और 37 अंतरराज्यीय नदी जोड़ने परियोजनाओं पर अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार किया है। भारत में औसत वर्षा करीब 4,000 अरब घन मीटर है, लेकिन भारत की अधिकांश वर्षा 4 महीने की अवधि - जून से सितंबर (मानसून) के बीच होती है। हालांकि, देश भर में वर्षण समान नहीं है, पूर्व और उत्तरी में अधिक बारिश होती है, जबकि पश्चिम और दक्षिण में कम बारिश होती है।http://www.iwmi.cgiar.org/Publications/IWMI_Research_Reports/PDF/pub083/RR83.pdf Spatial variation in water supply and demand across river basins of India IWMI Research Report 83 23 August 2012 https://web.archive.org/web/20120306110403/http://www.iwmi.cgiar.org/Publications/IWMI_Research_Reports/PDF/pub083/RR83.pdf 6 मार्च 2012 dead भारत में कई बार अतिरिक्त मानसून और बाढ़ के वर्ष, और इसके बाद औसत या देर से मॉनसून के साथ सूखा कि स्थिति भी देखने को मिलती है। इस भौगोलिक और समय के विचरण में प्राकृतिक पानी की उपलब्धता बनाम सिंचाई, पेय और औद्योगिक गतिविधि हेतु जल की वार्षिक मांग के बीच, मांग-आपूर्ति की एक बडी खाई बनी हुई है, जोकि भारत की बढ़ती आबादी के साथ और बिगड़ते जा रही है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ नदी जोड़ो परियोजना: समग्र विश्लेषण केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पर जल्द शुरू होगा काम, तीन-चार दिनों में एमपी-यूपी-केंद्र के बीच समझौते के आसार श्रेणी:जल संसाधन प्रबंधन श्रेणी:भारत का भूगोल श्रेणी:भारत में प्रस्तावित भवन और ढाँचे श्रेणी:भारत की नदियाँ श्रेणी:पर्यावरण अभियांत्रिकी