Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नेली फ़र्टाडो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नेली फ़र्टाडो Nelly Furtado 2010.jpg नेली फ़र्टाडो २०१० में solo_singer नेली किम फ़र्टाडो 1978 12 2 solo_singer कनेडियाई विक्टोरिया, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा आवाज़, गिटार, कीबोर्ड, उकुलेले, ट्रोमबोन पॉप, रॉक, लोकगीत, आर एंड बी, लेटन पॉप, हिप होप, डांस पॉप, विश्व संगीत गायक-गीतकार, रेकॉर्ड निर्माता, संगीतकार, अभिनेत्री 1996–अबतक ड्रीमवर्क्स, गेफेन, एमएमजी, यूनिवर्सल म्युज़िक लैटिनो nellyfurtado.com NellyFurtado.com नेली किम फ़र्टाडो (Nelly Kim Furtado, जन्म २ दिसम्बर १९७८) एक कनेडियाई गायिका-गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता व अभिनेत्री है। फ़र्टाडो विक्टोरिया, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में पली बढ़ी है। फ़र्टाडो को प्रसिद्धी अपने पहले अल्बम वोआ, नेली! व उसके एकल गीत "आई एम लाइक अ बर्ड" से मिली जिसने उन्हें २००१ का वर्ष के एकल गीत का जूनो पुरस्कार और २००२ का सर्वश्रेष्ठ महिला पॉप वोकल पर्फोर्मंस का ग्रैमी पुरस्कार जितवाया। इसमें दो और अंतर्राष्ट्रीय एकल गीत थे: "टर्न ऑफ़ द लाइट" और "शीट ऑन द रेडियो (रिमेम्बर द डेज़)"। अपनी बेटी नेविस के जन्म के बाद उन्होंने अपना दूसरा स्टूडियो अल्बम फ़ोकलोर रिलीज़ किया। यह व्यापारिक दृष्टी से अमेरिका में कम सफल रहा। इसमें तीन अंतर्राष्ट्रीय एकल गीत थे: "पावरलेस (से वाट यु वांट)", "ट्राई" और "फोर्का"। २००६ की गर्मियों में उन्होंने आपका तीसरा स्टूडियो अल्बम लूज़ रिलीज़ किया। यह अबतक का उनका विश्वभर में सबसे सफल अल्बम है। इसमें प्रथम क्रमांक के हीट गीत "प्रोमिशियस", "मैनइटर", "से ईट राईट" और "ऑल द गुड थिंग्स (कम टू एन एंड)" शामिल है। तिन वर्षों के विराम के बाद सितंबर २००९ में उन्होंने अपना स्पैनिश अल्बम मी प्लान अपने पहले स्पैनिश गीत "मानोस अल ऐरे" के साथ रिलीज़ किया। इसमें "मियास" और "बाजो ओतरा लुज़" बाकी गीत थे। मी प्लान के लिए नेली को सर्वश्रेष्ठ महिला पॉप वोकल अल्बम के लेटिन ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २६ अक्टूबर को एक रीमिक्स अल्बम मी प्लान रिमिक्सेस रिलीज़ किया गया। एक माह बाद १२ नवम्बर २०१० को फ़र्टाडो ने अपना पहला सर्वश्रेष्ठ हीट गीतों का अल्बम द बेस्ट ऑफ़ नेली फ़र्टाडो रिलीज़ किया। बाहरी कड़ियाँ http://www.nellyfurtado.com/ 0299140 श्रेणी:ग्रैमी पुरस्कार विजेता श्रेणी:गायिका