Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजकुमार हेनरी, ग्लॉस्टर के ड्यूक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उनकी शाही महिमा राजकुमार हेनरी विलियम फ़्रेडरिक अॅल्बर्ट ग्लॉस्टर के ड्यूक Image:Dukeofgloucester.jpg राजकुमार हेनरी ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल ब्रिगेडियर जनरल एॅलेक्ज़ॅण्डर गोर आर्कराइट होर-रद़्वेन, प्रथम बॅरन गाओरी विलियम जोज़ेफ़ मैक्कॅल 30 जनवरी 1945-11 मार्च 1947 याॅर्क काॅटेज, सैंड्रिंघम 31 मार्च 1900 10 जून 1974 ब्रिटिश इसाई धर्म राजकुमार हेनरी विलियम फ़्रेडरिक अॅल्बर्ट, ग्लॉस्टर के ड्यूक ( Prince Henry, Duke of Gloucester ) जॉर्ज पंचम और रानी मैरी, की सबसे छोटी संतान और तीसरे पुत्र थे। उनका जन्म, 31 मार्च 1900 में हुआ था। अपने जन्म के समय वे, राजगद्दी के अनुक्रम में पाँचवे स्थान पर थे। जीवनी वे पेशे से एक सैनिक थे, और अपने व्यवसायिक जीवन के दौरान, उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की सेवा में, विश्व भर में विस्तृत विभिन्न ब्रिटिश उपनिवेशों में, अन्य विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी थी। इसके अलावा, उन्हें 30 जनवरी 1945 से 11 मार्च 1947 के बीच, महाराज जॉर्ज षष्ठ् द्वारा, ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था। इस काल के दौरान वे, महाराज के प्रतिनिधि के रूप में, उनकी अनुपस्थिति के दौरान शासक के कर्तव्यों का निर्वाह करते थे। वे रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के भावी प्रतिशासक भी थे। 10 जून वर्ष 1974 को उनका निधन हो गया। वे महाराज जार्ज और मैरी के अंतिम जीवित संतान थे। इन्हें भी देखें ब्रिटिश राजपरिवार ब्रिटिश राजतंत्र ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल ऑस्ट्रेलिया के महाराज्यपालगण की सूचि सन्दर्भ https://web.archive.org/web/20161104012900/http://australianpolitics.com/constitution/gg/governor-generals-since-1901 -महाराज्यपालगण की सूची बाहरी कड़ियाँ https://web.archive.org/web/20161116045332/http://www.gg.gov.au/ -आधिकारिक वेबसाइट श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल श्रेणी:ब्रिटेन के लोग श्रेणी:ब्रिटिश राजनीतिज्ञ श्रेणी:ब्रिटिश राजपरिवार