411 REFERENCE · Wikipedia
मूडीज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) मूडीज कॉरपोरेशन की बॉण्ड-क्रेडिट की रेटिंग करने वाली कम्पनी है। इसको संक्षेप में केवल 'मूडीज़' कहा जाता है। मूडीज़ की निवेशक सेवा वाणिज्यिक और सरकारी संस्थाओं के द्वारा जारी किए गए बॉण्डों पर अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अनुसंधान प्रदान करती है। मूडीज़ का नाम दुनिया की सबसे बड़ी तीन क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में स्टैंडर्ड एंड पुअर्स और फिच समूह के साथ शामिल है।
कंपनी एक मानकीकृत रेटिंग पैमाने का उपयोग करके उधारकर्ताओं की ऋणपात्रता को रैंक देती है। इस रेटिंग पैमाने में चूक की स्थिति में निवेशक के संभावित नुकसान की गणना की जाती है। मूडीज़ की निवेशक सेवा बॉण्ड बाज़ार के विभिन्न खंडों में ऋण प्रतिभूतियों को रेटिंग देती है। इनमें सरकारी, म्यूनिसिपल और कार्पोरेट बॉण्ड; मनी मार्केट फंडों तथा नियत-आय वाले फंंडों जैसे प्रबंधित निवेश; बैंकों तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों सहित वित्तीय संस्थाएं; और संरचनागत वित्त मेंं आस्ति श्रेणियां शामिल हैं।[1] मूडीज़ की निवेशक सेवा की रेटिंग में प्रतिभूतियों को एएए से सी तक की रेटिंंग दी जाती है जिसमें एएए उच्चतम गुणवत्ता और सी निम्नतम गुणवत्ता को दर्शाता है।
मूडीज़ की स्थापना 1909 में जॉन मूडी ने स्टॉक और बॉण्ड तथा बॉण्ड और बॉण्ड रेटिंग से संबंधित सांख्यिकी का मैनुअल बनाने के लिए किया था। यू.एस.सेक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के द्वारा वर्ष 1975 में कंपनी को राष्ट्रीय मान्यताप्राप्त सांख्यिकी रेटिंग संगठन (NRSRO) के रूप में चिह्नित किया गया था। कई दशकों तक डन एंड ब्राड्स्ट्रीट के स्वामित्व के बाद मूडीज़ निवेशक सेवा वर्ष 2000 में एक स्वतंत्र कंपनी बन गई। मूडीज़ की स्थापना एक होल्डिंग कंपनी के रूप में हुई।
हाल ही में मूडीज ने भारत सरकार के रेटिंग आउटलुक को स्थिर स्तर से कम करके नकारात्मक किया।
पूँजी बाज़ारों में भूमिका
कभी-कभी साथ मिलाकर इन्हें तीन सबसे बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के रूप में संदर्भित किया जाता है।
श्रेणी:साख निर्धारण कंपनी