411 REFERENCE · Wikipedia
कडुना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेजी फ़रवरी 2025
कडुना(कादुना) कडुना राज्य की राजधानी और उत्तरी नाइजीरिया की पूर्व राजनीतिक राजधानी है। यह उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में कडुना नदी पर स्थित है। यह अपने रेल और महत्वपूर्ण सड़क नेटवर्क के साथ नाइजीरिया के उत्तरी राज्यों के प्रवेश द्वार के रूप में एक व्यापार केंद्र और एक प्रमुख परिवहन केंद्र है।Kaduna Nigeria, Map, & Population Britannica https://www.britannica.com/place/Kaduna-state-Nigeria www.britannica.com en
इतिहास
कडुना की स्थापना बर्ष 1900 में ब्रिटिश उपनिवेशवादियों द्वारा की गई थी। उत्तरी नाइजीरिया के पहले ब्रिटिश गवर्नर सर फ्रेडरिक लुगार्ड ने लागोस-कानो रेलवे के निकट होने के कारण वर्तमान स्थल को विकास के लिए चुना। यह 1917 में नाइजीरिया के पूर्व उत्तरी क्षेत्र की राजधानी बन गया, और 1967 तक इस स्थिति को बरकरार रखा। यह शहर अभी भी विभिन्न राजनीतिक, सैन्य और सांस्कृतिक संगठनों के मुख्यालय के रूप में प्रभावशाली है, खासकर उत्तरी नाइजीरिया में।Economic Profile Of Kaduna State: Statistics And Key Challenges https://infomediang.com/kaduna-state-economic-profile/ 1 नवम्बर 2022 जून 2026 InternetArchiveBot
अर्थव्यवस्था
कडुना उत्तरी नाइजीरिया में एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जो कपड़ा, मशीनरी, स्टील, एल्यूमीनियम, पेट्रोलियम उत्पाद और बीयरिंग जैसे उत्पादों का विनिर्माण करता है।
यह शहर कपास, मूंगफली, शिया नट्स, खाल और चमड़े के लिए एक संग्रह केंद्र के रूप में कार्य करता है; इसके अलावा ज्वार, बाजरा, मक्का, कोला नट्स, बकरियों, मुर्गियों और मवेशियों का भी काफी स्थानीय व्यापार होता है।Kaduna Town in Kaduna Nigeria Guide https://www.nigeriagalleria.com/Nigeria/States_Nigeria/Kaduna/History-of-Kaduna-in-Kaduna-State.html www.nigeriagalleria.com
एयरपोर्ट
इस शहर को कडुना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा सेवा प्रदान की जाती है। हवाई अड्डे का परिचालन बर्ष 1982 में शुरू हुआ। नाइजीरियाई वायु सेना शहर में उपस्थिति बनाए रखती है।Domestic Airports https://faan.gov.ng/local-airports/ FAAN
सन्दर्भ
श्रेणी:कडुना
श्रेणी:राजधानियाँ
श्रेणी:नाइजीरिया