411 REFERENCE · Wikipedia
एमिली शेंकल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|एमिली, सुभाष व उनका पालतू कुत्ता जर्मन शेफर्ड (सन् 1937 का एक ऐतिहासिक चित्र)
एमिली शेंकल (जर्मन भाषा: Emilie Schenkl, जन्म: 26 दिसम्बर 1910 – मृत्यु: मार्च 1996) भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी नेता सुभाष चन्द्र बोस की सहयोगी (प्राइवेट सेक्रेटरी) थी जिसके साथ बाद में बोस ने आस्ट्रिया में भारतीय रीति-रिवाज़ से विवाह कर लिया। एमिली और बोस की एकमात्र जीवित सन्तान अनिता बोस फाफ है। जब सुभाष के भाई शरत चन्द्र बोस 1948 में वियेना गये थे तो एमिली ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया था। एमिली तो अब नहीं रहीं परन्तु उनकी पुत्री अनिता कभी कभार भारत भ्रमण के बहाने अपने पिता के परिवार जनों से मिलने कोलकाता आ जाती हैं।
संक्षिप्त विवरण
सन् 1934 में जब सुभाषचन्द्र बोस ऑस्ट्रिया में अपना इलाज कराने हेतु ठहरे हुए थे उस समय उन्हें अपनी पुस्तक लिखने हेतु एक अंग्रेजी जानने वाले टाइपिस्ट की आवश्यकता हुई। उनके एक मित्र ने एमिली शेंकल से उनकी मुलाकात करा दी। एमिली के पिता एक प्रसिद्ध पशु चिकित्सक थे। सुभाष एमिलीक्रान्त मदनलाल वर्मा स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारी साहित्य का इतिहास http://www.worldcat.org/title/svadhinata-sangrama-ke-krantikari-sahitya-ka-itihasa/oclc/271682218 30 नवम्बर 2013 1 2 2006 प्रवीण प्रकाशन नई दिल्ली hi 81-7783-120-8 513 नेताजी ने ऑस्ट्रिया में एक महिला से शादी भी की थी। उससे उनकी एकमात्र पुत्री अनिता फाफ आज भी जीवित है। https://web.archive.org/web/20131014175453/http://www.worldcat.org/title/svadhinata-sangrama-ke-krantikari-sahitya-ka-itihasa/oclc/271682218 14 अक्तूबर 2013 live की ओर आकर्षित हुए और उन दोनों में स्वाभाविक प्रेम हो गया। नाजी जर्मनी के सख्त कानूनों को देखते हुए उन दोनों ने सन् 1942 में बाड गास्टिन नामक स्थान पर हिन्दू पद्धति से विवाह रचा लिया। 29 नवम्बर 1942 को वियेना में एमिली ने एक पुत्री को जन्म दिया।Gordon Leonard A. Brothers against the Raj: a biography of Indian nationalists Sarat and Subhas Chandra Bose http://books.google.com/books?id=J8s-AQAAIAAJ 1 दिसम्बर 2013 1990 Columbia University Press 978-0-231-07442-1 344–345 en 344-345 We know they had a close passionate relationship and that they had a child, Anita, born नवम्बर 29, 1942, in Vienna. ... And we have Emilie Schenkl's testimony that they were married secretly in 1937. Whatever the precise dates, the most important thing is the relationship https://web.archive.org/web/20140103112925/http://books.google.com/books?id=J8s-AQAAIAAJ 3 जनवरी 2014 live विवाह करके कुछ दिन एमिली के साथ रहने के बाद सुभाषचन्द्र बोस वापस हिन्दुस्तान लौट गये थे। उसके बाद वे नाज़ी जर्मनी में पुन: प्रकट हुए और लगभग तीन साल (अप्रैल 1941 से लेकर फरवरी 1943 तक) वहाँ रहे। इसी दौरान वे एमिली से पुन: मिले। सुभाष ने अपनी पुत्री को पहली बार तब देखा जब वह मुश्किल से चार सप्ताह की थी। उन्होंने उसका नाम अनिता बोस रखा था। अगस्त 1945 में ताइवान में हुई तथाकथित विमान दुर्घटना में जब सुभाष की मौत हुई, उस समय अनिता पौने तीन साल की थी।http://zeenews.india.com/news/nation/netaji-s-ashes-should-be-immersed-in-river-ganges-wishes-daughter_826629.html Netaji's ashes should be immersed in River Ganges, wishes daughter नेताजी की अस्थियाँ गंगा नदी में विसर्जित की जायँ - पुत्री की इच्छा 03 फ़रवरी 2013 जी न्यूज़ इण्डिया डॉट कॉम en 30 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131017151611/http://zeenews.india.com/news/nation/netaji-s-ashes-should-be-immersed-in-river-ganges-wishes-daughter_826629.html 17 अक्तूबर 2013 live http://www.rediff.co.in/news/2005/may/11inter1.htm 30 नवम्बर 2013 2013मई 2025 InternetArchiveBot अनिता अभी जीवित हैैं। उनका नाम अनिता बोस फाफ है। वह अपने पिता के परिवार जनों से मिलने कभी-कभी भारत आ जाती हैैं।
युद्ध के दौरान बर्लिन में
इतिहासकार रोमेन हायेस (अं: Romain Hayes) के अनुसार "जर्मनी के विदेश विभाग ने सुभाषचन्द्र बोस के लिये आलीशान आवास, नौकर-चाकर, रसोइये और ड्राइवर समेत कार की व्यवस्था की हुई थी। एमिली शेंकल बोस के साथ खुलेआम घूमती थी। जर्मन अधिकारी दोनों के सम्बन्धों से भली-भाँति परिचित थे फिर भी उन्होंने कोई रोक नहीं लगायी।"Hayes 2011 67 फरवरी 1943 में बोस अपनी बेटी को एमिली के पास छोड़कर जर्मन पनडुब्बी से जापान अधिकृत दक्षिणी एशिया में जा पहुँचे। वहाँ उन्होंने आज़ाद हिन्द फौज़ का गठन किया। सुभाष जापान के सहयोग से हिन्दुस्तान को सीधी सैन्य कार्रवाई करके मुक्त कराना चाहते थे। अपने इस अभियान में वे सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे थे कि उनका विमान ताइपेई (ताइवान) में 18 अगस्त 1945 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इतिहासकारों के अनुसार उस समय सुभाष मंचूरियन पेनिनसुला की ओर जा रहे थे।Gordon 1990 543
बाद का जीवन
शेंकल द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अपनी पुत्री अनिता सहित बच तो गयी किन्तु उसे अपने पति सुभाषचन्द्र बोस या उनके परिवार जनों की ओर से न तो कोई सहायता मिली और न ही किसी ने उससे कोई सम्पर्क करने की कोशिश की।Hayes 2011 144 शादी के बाद नौ सालों में मुश्किल से शेंकल यही कोई तीन से कम साल तक बोस के साथ रही। इससे उसके दिमाग पर काफी तनाव रहा। लेकिन मुश्किल के दिनों में उसने किसी से कोई शिकायत नहीं की।Santhanam 2001
युद्ध की समाप्ति के बाद शेंकल ने तारघर में नौकरी करके अपना व अपनी पुत्री का पालन पोषण किया। 1950 और 60 के दशक में सुभाषचन्द्र बोस के परिवार के लोगों ने उसका हालचाल पूछा। इससे उसे काफी कष्ट हुआ। हालांकि सुभाष के भाई शरत चन्द्र बोस जब उससे पहली बार ऑस्ट्रिया मिलने गये तो उसने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। शेंकल 1996 तक जीवित रही। उसकी बेटी अनिता के अनुसार शेंकल ने सुभाषचन्द्र बोस के साथ अपने सम्बन्धों को कभी सार्वजनिक नहीं किया। वह अपने पति का नाम गुप्त रखकर ही इस दुनिया से चली गयी।Santhanam 2001
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
सुभाष चन्द्र बोस
बाहरी कड़ियाँ
Letters to Emilie Schenkl, 1934-1942 - सुभाषचन्द्र बोस की पुस्तक
Gordon Leonard A. Brothers against the Raj: a biography of Indian nationalists Sarat and Subhas Chandra Bose http://books.google.com/books?id=J8s-AQAAIAAJ 1 दिसम्बर 2013 1990 Columbia University Press 978-0-231-07442-1 https://web.archive.org/web/20140103112925/http://books.google.com/books?id=J8s-AQAAIAAJ 3 जनवरी 2014 live - ए ल्योनार्ड गोर्डन की पुस्तक
Hayes Romain Subhas Chandra Bose in Nazi Germany: Politics, Intelligence and Propaganda 1941-1943 http://books.google.com/books?id=CRt9mgEACAAJ 1 दिसम्बर 2013 2011 Oxford University Press 978-0-19-932739-3 https://web.archive.org/web/20131009022227/http://books.google.com/books?id=CRt9mgEACAAJ 9 अक्तूबर 2013 live - रोमेन हायेस की पुस्तक
Santhanam Kausalya Wearing the mantle with grace द हिन्दू http://www.hindu.com/2001/03/01/stories/1301078a.htm 1 मार्च 2001 1 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131203061356/http://www.hindu.com/2001/03/01/stories/1301078a.htm 3 दिसंबर 2013 live - कौशल्या संथानम का लेख (द हिन्दू में)
Schenkl, Emilie एमिली शेंकल Secretary to Subhas Chandras Bose 26 दिसम्बर 1910 मार्च 1996
श्रेणी:सुभाष चन्द्र बोस
श्रेणी:1910 में जन्मे लोग