411 REFERENCE · Wikipedia
पारसैक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इस लेख में प्रयुक्त नोटेशन की व्याख्या देखने हेतु 1 E+16 m देखें.
150px 200px एक पारसैक सूर्य से एक खगोलीय वस्तु की दूरी होती है जबकि लंबन कोण का मान एक चापसैकण्ड हो (पैमाने के अनुसार नहीं) खगोलीय इकाई लम्बाई/दूरी pc मीटरी (एसआई) इकाई 3.0857 16 m ~31 पेटामीटर आनुभाविक/यूएस इकाइयाँ 1.9174 13 mi खगोलीय इकाई 2.06265 5 au 3.26156 ly
पारसैक (चिन्ह pc) लम्बाई की खगोलीय इकाई है। यह 30 ट्रिलियन किलोमीटर के लगभग होती है। पारसैक का प्रयोग खगोलशास्त्र में होता है। इसकी लम्बाई त्रिकोणमितीय दिग्भेद पर आधारित है, जो कि सितारों के बीच दूरी नापने का प्राचीन तरीका है।
इसका नाम दिग्भेद के अंग्रेजी नाम पैरेलैक्स या "पारलैक्स और चाप की सेकण्ड" यानि आर्कसैकिण्ड, से बना है। एक पारसैक पॄथ्वी से किसी खगोलीय पिण्ड की दूरी होती है, जब वह पिण्ड एक आर्कसैकिण्ड के दिग्भेद कोण पर होता है। पारसैक की वास्तविक लम्बाई लगभग 30.86 पीटामीटर, 3.262 प्रकाश-वर्ष या 1.918 13 miles के बराबर होती है
पारसैक के मान का आकलन
चित्र:Parsec (1).png
उपरोक्त चित्र में, S दर्शाता है सूर्य और E दर्शाता है पॄथ्वी अपनी कक्षा में एक बिन्दु पर. D अंतरिक्ष में एक बिन्दु है, जो सूर्य से एक पारसैक की दूरी पर है। परिभाषा अनुसार, कोण D एक आर्कसैकिण्ड है और दूरी ES एक खगोलीय इकाई (AU). त्रिकोणमिती से दूरी SD है:
एक AU = 149,597,870,700 m, तो 1 पारसैक ≈ 3.085 678×1016 मीटर ≈ 3.261 564 प्रकाश-वर्ष.
सन्दर्भ
Dr. Michael Guidry Astronomical Distance Scales Astronomy 162 http://csep10.phys.utk.edu/guidry/violence/distances.html 7 सितंबर 2005 https://archive.today/20121212134512/http://csep10.phys.utk.edu/guidry/violence/distances.html 12 दिसंबर 2012 dead
टिप्पणी
देखें
इकाइयों का अंतरण
प्रकाश-वर्ष
.
श्रेणी:खगोलिकी में मापन इकाईयाँ