Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुंटूर कारम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुलाई 2025 गुंटूर कारम त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा लिखित और निर्देशित एक आगामी भारतीय तेलुगु-भाषा एक्शन ड्रामा फ़िल्म है, और एस. राधा कृष्ण द्वारा उनके बैनर हारिका एंड हसीन क्रिएशन्स के तहत निर्मित है। फिल्म में महेश बाबू, पूजा हेगड़े, श्रीलीला, जॉन अब्राहम और जगपति बाबू हैं। फिल्म को आधिकारिक तौर पर मई 2021 में अस्थायी शीर्षक SSMB28 के तहत घोषित किया गया था, क्योंकि यह मुख्य अभिनेता के रूप में बाबू की 28वीं फिल्म है। फिल्म का आधिकारिक शीर्षक 31 मई 2023 को गुंटूर करम के रूप में सामने आया था। प्रमुख फोटोग्राफी 12 सितंबर 2022 को अन्नपूर्णा स्टूडियो, हैदराबाद में शुरू हुई थी। फिल्म का स्कोर और साउंडट्रैक थमन एस द्वारा रचित है, छायांकन पीएस विनोद द्वारा संभाला गया है और संपादन नवीन नूली द्वारा किया गया है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने ‘गुंटूर कारम’ से दर्शकों का दिल जीत लिया था। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर फिल्म ‘गुंटूर कारम’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अब आधिकारिक तौर पर फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट का एलान भी किया है। यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई थी। फिल्म गुंटूर शहर के अंडरवर्ल्ड राजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शहर में अवैध गतिविधियों को उजागर करने के लिए काम करने वाली एक पत्रकार से प्यार हो जाता है। गुंटूर करम अब वैलेंटाइन वीक से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। अधिकारियों ने गुंटूर करम ओटीटी रिलीज की तारीख की पुष्टि की है। प्रशंसक 9 फरवरी, 2024 से नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में फिल्म देख सकते हैं। गुंटूर कारम संक्रांति के मौके पर 13 जनवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रमोचीत हुई। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय एक्शन ड्रामा फ़िल्में श्रेणी:आने वाली तेलुगु भाषा की फिल्में