411 REFERENCE · Wikipedia
ममता शंकर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|ममता शंकरममता शंकर एक भारतीय अभिनेत्री है। वह बंगाली सिनेमा में उनके काम के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म ७ जनवरी १९५५ में नर्तकियों उदय शंकर और अमला शंकर के घर हुआ था। वह पंडित रवि शंकर जी की भतीजी थीं। और उनका भाई आनंद शंकर एक इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन संगीतकार था। उन्होंने सत्यजीत रे, मृणाल सेन, ऋतुपर्णा घोष, बुद्धदेव दासगुप्ता और गौतम घोष जैसे निर्देशकों की फिल्मों में अभिनय किया है। एक अभिनेत्री होने के अलावा, वह एक नृत्यांगना और कोरियोग्राफर है।Mamata Shankar enthralls Amdavadis The Times of India, 11 November 2001.
व्यवसाय
ममता शंकर ने १९७६ में मृणाल सेन द्वारा निर्देशित फिल्म मृगयाया के साथ अपने कर्रिएर की शुरुआत की और उस फिल्म ने वर्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। ममता शंकर ने १९८६ में एक ममता शंकर डांस कंपनी- उद्यान चलाई जो पूरे विश्व में व्यापक रूप से यात्रा करता है, जिसमें 'ममता शंकर बैले ट्रुप' भी शामिल है।Dialogues in dance discourse: creating dance in Asia Pacific, by Mohd. Anis Md. Nor, World Dance Alliance, Universiti Malaya. Pusat Kebudayaan. Published by Cultural Centre, University of Malaya, 2007. ISBN 983-2085-85-3. Page 63.
पुरस्कार
१९९२ में उन्होंने स्पेशल ज्यूरी अवार्ड: एजंटुक का पुरुस्कार हासिल किया।
१९९३ में "शाखा परीक्ष" के लिए बीएफजेए पुरस्कार-सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
२००० में "उत्सव" के लिए बीएफजेए पुरस्कार-सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय महिला
श्रेणी:अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय महिला कोरियोग्राफर
श्रेणी:1955 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग