411 REFERENCE · Wikipedia
सेपाहीजल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हरियाली और विशाल भूभाग के लिए जाना जाने वाला सेपाहिजाला वन्य जीव अभ्यारण्य अगरतला सिटी सेंटर से 35 किमी दूर है। 18.5 वर्ग किमी में फैले इस अभ्यारण्य में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी और जानवर पाए जाते हैं। इस वन्य जीव अभ्यारण्य की स्थापना 1972 में की गई थी और समय के साथ-साथ यह एक पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय होता गया। ऐसा माना जाता है कि यहां 150 से ज्यादा प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से कई प्रवासी पक्षियां है। सेपाहिजाला वन्य जीव अभ्यारण्य में हिरण पार्क और कई झीलें भी हैं। यहां रहने वाले जीवों को अलग-अलग करने के लिए यह वन्य जीव अभ्यारण्य 5 सेक्शन में बटा हुआ है।