Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुडिंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|क्रिसमस का पुडिंग thumb|200px|पुडिंग ताजा फल और व्हीप्ड क्रीम जैसे ऊपरी परत के साथ परोसा जा सकता है पुडिंग शब्द अक्सर एक मिष्टान्न को संदर्भित करता है, लेकिन इसका प्रयोग किसी नमकीन पकवान के संदर्भ में भी किया जा सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, पुडिंग विशिष्ट रूप से दूध से बनी एक मिठाई को सूचित करता है, जो कि अंडे से बनने वाले कस्टर्ड के समान ही होती है, हालांकि इसका प्रयोग अन्य प्रकारों, जैसे ब्रेड या चावल के पुडिंग के संदर्भ में भी किया जा सकता है। यूनाइटेड किंगडम तथा कुछ कॉमनवेल्थ देशों में, पुडिंग शब्द का प्रयोग गाढ़ी, काफी हद तक एक समान स्टार्च- या दुग्ध-आधारित मिठाइयों, जैसे चावल के पुडिंग और क्रिसमस पुडिंग के संदर्भ में, अथवा अनौपचारिक रूप से, मुख्य भोजन के बाद परोसे जाने वाले किसी भी मीठे पकवान के लिये किया जाता है। इस शब्द का प्रयोग नमकीन पकवानों के लिये भी किया जाता है, जैसे यॉर्कशायर पुडिंग, ब्लैक पुडिंग, पशु-चर्बी से बने (suet) पुडिंग तथा स्टीक व किडनी पुडिंग. माना जाता है कि पुडिंग शब्द फ्रांसीसी शब्द बॉडिन (boudin) से बना है, जिसकी उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द बॉटेलस (botellus), अर्थात “मांस से भरी हुई छोटी वस्तु”, से हुई है, जो कि मध्यकालीन यूरोपीय पुडिंग में प्रयुक्त लिपटे हुए मांस को संदर्भित करता है।Olver Lynne The Food Timeline: pudding 2000 http://www.foodtimeline.org/foodpuddings.html 2007-05-03 https://web.archive.org/web/20180509195526/http://www.foodtimeline.org/foodpuddings.html 9 मई 2018 live भुने हुए, भाप से पके हुए और उबले हुए पुडिंग मूलतः पुडिंग का निर्माण किसी अन्न उत्पाद या बांधने वाले किसी अन्य पदार्थ, जैसे मक्खन, आटा, दाल, अंडे, पशु-चर्बी आदि के साथ विभिन्न घटकों को मिलाकर एक ठोस पदार्थ के रूप में किया जाता था। ये पुडिंग भुने हुए, भाप से पके हुए या उबले हुए होते हैं। इसके घटकों के आधार पर ऐसे पुडिंग को मुख्य पकवान के एक भाग के रूप में या एक मिष्टान्न के रूप में परोसा जा सकता है। उबला हुआ पुडिंग अठारहवीं और उन्नीसवीं शताब्दियों में रॉयल नेवी के जहाजों पर एक आम मुख्य भोज्य-पदार्थ हुआ करता था। पुडिंग का प्रयोग एक मुख्य पकवान के रूप में किया जाता था, जिसमें आटे और पशु चर्बी का दैनिक भोजन बनाया जाता था। पशु-चर्बी से बना पुडिंग (Suet pudding) भाप पर पकी हुई पाई (pies), जो कि पशु-चर्बी से बनी पेस्ट्री के भीतर भरी सामग्री से बनी होती है, को भी पुडिंग कहा जाता है। ये मीठी या नमकीन हो सकती हैं और इनमें स्टीक या किडनी पुडिंग जैसे पकवान शामिल होते हैं। मलाईदार पुडिंग thumb|200px|इंस्टैंट डेज़र्ट पुडिंग दूसरे और नए प्रकार के पुडिंग में चीनी, दूध और गाढ़ापन लाने वाले किसी पदार्थ, जैसे मकई का आटा, जिलेटिन, अंडे, चावल या साबूदाना को मिलाकर एक मीठा, मलाईदार पदार्थ बनाया जाता है। ये पुडिंग किसी डेगची (saucepan) या डबल बॉइलर (double boiler) में किसी स्टोव पर धीमी आंच पर पकाकर बनाए जाते हैं या किसी ओवन, अक्सर एक बैन-मैरी (bain-marie), में भुने जाते हैं। ये पुडिंग स्टोव पर बहुत जल्दी जल जाते हैं, इसलिये अक्सर एक डबल बॉइलर का प्रयोग किया जाता है; इस समस्या से बचने और मिश्रण को घोलने की आवश्यकता को कम करने के लिये अक्सर एक माइक्रोवेव ओवन का प्रयोग किया जाता है। मलाईदार पुडिंग को अक्सर ठंडा करके परोसा जाता है, लेकिन कुछ पुडिंग, जैसे ज़ैबाग्लियोन (zabaglione) और चावल के पुडिंग, गर्म भी परोसे जा सकते हैं। इन्स्टंट पुडिंग को उबालने की आवश्यकता नहीं होती और इसलिये उन्हें बहुत जल्दी बनाया जा सकता है। उत्तरी अमेरिका में क्राफ्ट फूड्स (Kraft Foods), अपने जिलेटिन मिष्टान्न ब्राण्ड जेल-ओ (Jell-O) के अंतर्गत, पुडिंग मिश्रणों और तैयार पुडिंग का मुख्य उत्पादक है। पुडिंग की यह शब्दावली उत्तरी अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों, जैसे नीदरलैंड्स, में आम है, जबकि ब्रिटेन में, अंडे से गाढ़े किये गए पुडिंग को कस्टर्ड तथा स्टार्च से गाढ़े किये गये पुडिंग को ब्लैमॉन्ज (blancmange) कहा जाता है। पुडिंग के प्रकारों की सूची thumb|200px|इसाबेला बीटोन के श्रीमती बीटोन के बुक ऑफ़ हॉउसहोल्ड मैनेजमेंट से वर्णन, 1861 भुने हुए, भाप से पके हुए और उबले हुए पुडिंग नमकीन (Savory) डेज़र्ट (Dessert) thumb|भारत से चावल का पुडिंग खीर के रूप में जाना जाता है। मलाईदार पुडिंग (Creamy puddings) गैर-पुडिंग डेज़र्ट इन उदाहरणों में, पुडिंग शब्द का प्रयोग ब्रिटिश अर्थ में किया गया है, जिसका अर्थ है “कोई भी मिष्टान्न”, न कि ऊपर वर्णित विशिष्ट पुडिंग के लिये. बेकवेल पुडिंग (Bakewell pudding), जिसे बेकवेल टार्ट (Bakewell tart) के नाम से भी जाना जाता है क्वीन ऑफ पुडिंग (Queen of puddings), एक भुना हुआ, ब्रेड के द्वारा गाढ़ा बनाया हुआ मिश्रण, जिस पर जैम लगा होता है और जिसके ऊपर मेरैंग (meringue) की सजावट की जाती है, सांस्कृतिक संदर्भ कहावत “द प्रूफ ऑफ द पुडिंग’स इन द इटिंग (The proof of the pudding's in the eating)" कम से कम सत्रहवीं सदी से प्रयोग की जा रही है।Ask Yahoo http://ask.yahoo.com/20020903.html 8 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110609010550/http://ask.yahoo.com/20020903.html 9 जून 2011 dead मार्क ट्वेन द्वारा लिखित पुड’नहेड विल्सन (Pudd'nhead Wilson) एक मूर्ख व्यक्ति के ग्रे-मैटर (Gray Matter) की उपमा के रूप में इस शब्द के प्रयोग को प्रतिबिम्बित करता है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Pudding श्रेणी:पुडिंग श्रेणी:ब्रिटिश भोजन श्रेणी:ब्रिटिश सॉसेज श्रेणी:अमेरिकी डेज़र्ट